Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

  • Arkade Reinforces its Presence in the Goregaon-Malad Corridor with the Successful Launch of a New Luxury Project with GDV of Rs. 230 Crore

  • Vedica Partners With Rishabh Sharma's Sitar For Mental Health India Tour 2026

  • WAE Announces Association with Radisson and Louvre Hotels Group to Advance Carbon-Neutral Water Solutions in Hospitality

  • Vinfast India Marks 50th Showroom with New Flagship 3S Facility in Bengaluru

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: सौर ऊर्जा से चलेंगी पेयजल योजनाएं, पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Himachal: सौर ऊर्जा से चलेंगी पेयजल योजनाएं, पायलट प्रोजेक्ट शुरू

By hinditvnews
March 25, 2026
8
0
Mukesh

हिमाचल: मुकेश बोले- सौर ऊर्जा से संचालित होंगी पेयजल योजनाएं, पावंटा में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 24 Mar 2026

जल शक्ति विभाग पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं को अब सौर ऊर्जा से भी संचालित करेगा। पांवटा साहिब में पायलट आधार पर इसकी शुरुआत की गई है।

हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं को अब सौर ऊर्जा से भी संचालित करेगा। पांवटा साहिब में पायलट आधार पर इसकी शुरुआत की गई है। 10 पंचायतों के 21 गांवों में 260 हैंडपंपों के बोर, सौर ऊर्जा चलित मशीनरी द्वारा जल को एचडीपीई जल भंडारण टैंकों में संग्रहित किया जा रहा है। विधायक राकेश कालिया के सवाल का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक हैंडपंप से 30 से 40 व्यक्तियों को पर्याप्त पेयजल प्राप्त होगा। इन बोरवेल में लगभग 2 हार्सपावर क्षमता वाले स्वचालित सबमर्सिबल पंप स्थापित किए गए हैं। सभी 260 बोरवेल सौर ऊर्जा के उपयोग से सक्रिय हो चुके हैं और स्थानीय समुदाय द्वारा स्वयं संचालित किए जाते हैं।

इस योजना की अनुमानित लागत 888.39 लाख है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 44 योजनाओं को सौर ऊर्जा संचालित करने की योजना है। विभाग की इस पहल से बिजली बिलों में कमी, पर्यावरण संरक्षण और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। जल शक्ति विभाग में अधिक बिजली बिलों को कम करने के उद्देश्य से वर्तमान में बनी हुई पेयजल व सिंचाई योजनाओं के रूफ टाप में सोलर पावर प्लांट लगाने का कार्य हिम ऊर्जा विभाग के साथ संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इनमें सोलर पावर प्लांट लगाए जाने प्रस्तावित है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित सौर ऊर्जा संयंत्र से उत्पन्न बिजली ग्रिड में दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कार्य में गगरेट की योजनाओं को भी शामिल किया जाएगा।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मियाें को एकमुश्त आयु सीमा में रियायत का प्रावधान नहीं
भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनक राज की ओर से पूछे प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री की ओर से सदन के पटल पर लिखित जवाब दिया गया कि राज्य सरकार फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए विभागीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एकमुश्त आयु सीमा में रियायत प्रदान करने और इनके लिए विशेष व सीमित विभागीय कोटा निर्धारित करने पर कोई विचार नहीं रखती है। वन रक्षक के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है। डॉ. जनक राज ने पूछा था कि सरकार फाॅरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए विभागीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एकमुश्त आयु सीमा में रियायत प्रदान करने और इनके लिए विशेष व सीमित विभागीय कोटा निर्धारित करने पर विचार रखती है। यदि हां, तो कब तक और यदि नहीं तो इसका कारण क्या है।

Share :
TagsDrinking Water Schemes in Himachal to be Powered by Solar Energy; Pilot Project Launched in Paontahimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

एचपीयू शिमला: एमकॉम-एमए कक्षाओं की नई समयसारिणी ...

Next Article

गगरेट में ठगी: सब्जी विक्रेताओं को नकली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, ₹10 हजार जुर्माना

    February 16, 2026
    By hinditvnews
  • Factory
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लगेंगे 40 नए उद्योग, बढ़ेंगी नौकरियां

    May 13, 2025
    By hinditvnews
  • Snow1
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Weather: हिमाचल में कल से फिर बिगड़ सकता है मौसम, 12-13 मार्च को बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    CHANDIGHARपंजाब

    पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: जजों को गोशाला में बिठाने पर आपत्ति

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Rain News Latest
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Rains: बारिश बनी ‘जी का जंजाल’, हिमाचल में 50 सड़कें बंद; चार जिलों में तेज वर्षा और तूफान का ...

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Maha Kumbh
    उत्तर प्रदेशशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kumbh Mela 2025: कुंभ के लिए सड़क और वायु मार्ग से भी यात्रा करवाएगा आईआरसीटीसी

    January 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    eudctionहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अनशन पर बैठा जेओए का अभ्यर्थी डेंगू की चपेट में, 13वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में वैज्ञानिक बी व लैब टेक्नीशियन भर्ती, जानें अंतिम तिथि

  • Paise
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: होटलों से महंगा होगा होम स्टे पंजीकरण, मनमानी फीस तय

Timeline

  • March 25, 2026

    Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

  • March 25, 2026

    Arkade Reinforces its Presence in the Goregaon-Malad Corridor with the Successful Launch of a New Luxury Project with GDV of Rs. 230 Crore

  • March 25, 2026

    Vedica Partners With Rishabh Sharma's Sitar For Mental Health India Tour 2026

  • March 25, 2026

    WAE Announces Association with Radisson and Louvre Hotels Group to Advance Carbon-Neutral Water Solutions in Hospitality

  • March 25, 2026

    Vinfast India Marks 50th Showroom with New Flagship 3S Facility in Bengaluru

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

    Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

    By hinditvnews
    March 25, 2026
  • Arkade Reinforces its Presence in the Goregaon-Malad Corridor with the Successful Launch of a New ...

    By hinditvnews
    March 25, 2026
  • Vedica Partners With Rishabh Sharma's Sitar For Mental Health India Tour 2026

    Vedica Partners With Rishabh Sharma's Sitar For Mental Health India Tour 2026

    By hinditvnews
    March 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.