Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हरियाणा: 3 IAS को नई जिम्मेदारी, निखिल गजराज परिवहन महानिदेशक; मुकुल कुमार को गुरुग्राम मेट्रो की कमान

  • Punjab: सैन्य अधिकारी बन बस ऑपरेटर से 60 हजार ठगे, एक रुपया भेजकर जीता भरोसा

  • पंजाब चुनाव: अमृतपाल दो सीटों से लड़ेंगे, मालवा पर पार्टी का फोकस

  • उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • उत्तराखंड: हरीश रावत ईडी पूछताछ में पहुंचे, साथ लाई मां की तस्वीर

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›Himachal: स्कूलों के मिड-डे मील के लिए केंद्र से 119 करोड़ की मांग

Himachal: स्कूलों के मिड-डे मील के लिए केंद्र से 119 करोड़ की मांग

By hinditvnews
May 12, 2026
180
0
Paise

HP News: स्कूलों में मिड-डे मील के लिए केंद्र से मांगे 119 करोड़, समग्र शिक्षा के तहत मांगे जाएंगे 746 करोड़

हिंदी टीवी, मंडी। Published by: Megha Jain Updated Tue, 12 May 2026

केंद्र सरकार से हिमाचल सरकार ने मिड-डे मील को जारी रखने के लिए वर्ष 2026-27 के लिए 119 करोड़ रुपये की मांग की है। वहीं, समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार से मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के लिए 746 करोड़ रुपये के बजट की मांग की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना (मिड-डे मील) को जारी रखने के लिए केंद्र सरकार से वर्ष 2026-27 के लिए 119 करोड़ रुपये की मांग की है। सोमवार को वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में यह प्रस्ताव शिक्षा विभाग की ओर से केंद्र सरकार के समक्ष प्री-एप्रूवल बोर्ड (प्री-पैब) बैठक में रखा गया।

शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में हिमाचल का पक्ष रखते हुए बताया कि प्रदेश में प्री-नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के करीब 4.82 लाख विद्यार्थियों को प्रतिदिन मध्यान भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में यह योजना बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रही है।

प्रदेश सरकार ने केंद्र से खाद्यान्न, कुक-कम-हेल्पर मानदेय, परिवहन, रसोई गैस और अन्य संचालन खर्चों के लिए बजट उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। बैठक में बताया कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल में भोजन सामग्री के परिवहन और संचालन पर मैदानी राज्यों की तुलना में अधिक खर्च आता है।

प्रदेश के हजारों सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को तय मानकों के अनुसार भोजन दिया जा रहा है। सरकार का कहना है कि पर्याप्त बजट मिलने से योजना को और प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि 20 मई के बाद प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की मुख्य बैठक आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लेते हुए बजट स्वीकृत किया जाएगा। इसी बैठक में हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र की ओर से मिलने वाली राशि भी तय होगी। 

आज समग्र शिक्षा के तहत मांगे जाएंगे 746 करोड़ 
समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार से मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के लिए 746 करोड़ रुपये के बजट की मांग की जाएगी। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा होगी। प्री प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हो चुकी है। हिमाचल ने पहले एक हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया था, लेकिन केंद्र ने एसएसए के तहत बजट जारी करने के लिए राज्यों की लिमिट तय की है। केंद्र के निर्देशों के अनुसार हिमाचल ने फिर संशोधित प्रोजेक्ट तैयार किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में आयोजित होने वाली प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की बैठक में सचिव शिक्षा राकेश कंवर सहित एसएसए के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा मौजूद रहेंगे।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP News 119 Crore Sought from Centre govt for Mid-Day Meals in Schoolsmandi newsshimla news
Previous Article

Himachal: आईआईटी मंडी छात्र विपिन कुमार की ...

Next Article

Himachal: आचार संहिता: चुनाव प्रचार में मंत्री ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chemist
    nahanशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मांगों को लेकर केमिस्ट-ड्रगिस्ट हड़ताल पर, शिमला में मेडिकल स्टोर बंद।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Bank
    Chandigarh Newsहरियाणा

    चंडीगढ़: बैंक में लूट की कोशिश, दीवार तोड़कर घुसे नकाबपोश, 15 मिनट तक तोड़ते रहे लॉकर

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Aag
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: लाल सिंघी अग्निकांड, प्रवासी मजदूरों के आशियाने राख

    June 27, 2026
    By hinditvnews
  • Nirvachan
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: SIR फॉर्म में पांच गलतियां मिलीं तो मिलेगा चुनाव आयोग का नोटिस

    July 8, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: तुर्किये सेब पर बैन की मांग को लेकर PM से मिलेंगे CM सुक्खू

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Himanta Biswa Sarma
    राष्ट्रीय

    इस्तीफा देने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा अगर…’ CAA लागू होने पर असम के सीएम सरमा ने दिया बड़ा बयान

    March 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में निर्विरोध चुनाव पर इनाम: पंचायत को ₹25 लाख, जिला परिषद को ₹1 करोड़

  • Anand
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने डलहाैजी में पीएम मोदी और भाजपा पर साधा सियासी निशाना

  • Alert
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    देशभर में इमरजेंसी अलर्ट टेस्ट, मोबाइल पर गंभीर चेतावनी से लोग चौंके

Timeline

  • September 26, 2026

    हरियाणा: 3 IAS को नई जिम्मेदारी, निखिल गजराज परिवहन महानिदेशक; मुकुल कुमार को गुरुग्राम मेट्रो की कमान

  • September 26, 2026

    Punjab: सैन्य अधिकारी बन बस ऑपरेटर से 60 हजार ठगे, एक रुपया भेजकर जीता भरोसा

  • September 26, 2026

    पंजाब चुनाव: अमृतपाल दो सीटों से लड़ेंगे, मालवा पर पार्टी का फोकस

  • September 26, 2026

    उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • September 26, 2026

    उत्तराखंड: हरीश रावत ईडी पूछताछ में पहुंचे, साथ लाई मां की तस्वीर

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Transfar

    हरियाणा: 3 IAS को नई जिम्मेदारी, निखिल गजराज परिवहन महानिदेशक; मुकुल कुमार को गुरुग्राम मेट्रो ...

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • news of fraud

    Punjab: सैन्य अधिकारी बन बस ऑपरेटर से 60 हजार ठगे, एक रुपया भेजकर जीता भरोसा

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • Amritpal

    पंजाब चुनाव: अमृतपाल दो सीटों से लड़ेंगे, मालवा पर पार्टी का फोकस

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.