Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal: हिमाचल अस्पतालों में मुफ्त टेस्ट बंद, पर्ची के भी लगेंगे पैसे

Himachal: हिमाचल अस्पतालों में मुफ्त टेस्ट बंद, पर्ची के भी लगेंगे पैसे

By hinditvnews
April 4, 2025
368
0
Igmc

Himachal Pradesh: हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में निशुल्क टेस्ट बंद करने की तैयारी, पर्ची के भी लगेंगे पैसे

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 04 Apr 2025 

हिमाचल प्रदेश में ‘सुख की सरकार’ प्रदेशवासियों को एक और झटका देने की तैयारी में है। अब हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में बाह्य रोगियों (आउट डोर पेशेंट) के निशुल्क टेस्ट बंद करने की तैयारी है। इसके साथ ही पर्ची भी अब फ्री में नहीं बनेगी। कितना लगेगा चार्ज?

हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में बाह्य रोगियों (आउट डोर पेशेंट) के निशुल्क टेस्ट बंद करने की तैयारी है। वहीं, पर्ची के भी पैसे लगेंगे। पर्ची का रेट 10 रुपये करने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने टेस्ट की फीस तय करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। अंतिम फैसला सरकार को लेना है। हालांकि, अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों को निशुल्क टेस्ट की सुविधा मिलती रहेगी।

महकमे का तर्क है कि जब से निशुल्क टेस्ट की सुविधा शुरू की गई है। लोग हर महीने या तीन महीने बाद पूरे शरीर के टेस्ट करा रहे हैं। इससे प्रदेश सरकार पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। प्रयोगशालाओं में भी टेस्ट रिपोर्ट लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। हिमाचल में इस समय 130 के करीब निशुल्क टेस्ट किए जा रहे हैं।

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में आउटडोर पेशेंट के लिए ईसीजी और अल्ट्रासाउंड के पैसे लेने शुरू कर दिए गए हैं। अब निशुल्क टेस्ट बंद करने पर सरकार विचार कर रही है। पूर्व सरकार के कार्यकाल में लोगों के लिए अस्पतालों में निशुल्क टेस्ट सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। मेडिकल काॅलेजों के अलावा सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निजी कंपनी की लैब स्थापित की गई हैं। इन प्रयोगशालाओं में मरीजों के निशुल्क टेस्ट किए जाते हैं, लेकिन इन टेस्टों का खर्च सरकार को वहन करना होता है। हर साल प्रदेश सरकार कंपनी को टेस्ट के करोड़ों के बिलों की अदायगी करती है।

हिमकेयर का भी ऑडिट शुरू
हिमकेयर योजना के तहत भारी-भरकम बिलों का भी सरकार ने ऑडिट शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट सत्र के दौरान ऑडिट करवाने की बात कही थी। दरअसल हिमकेयर में करोड़ों का गड़बड़झाला हुआ है। आरोप हैं कि आंख के ऑपरेशन और सर्दी-जुकाम के भी हजारों के बिल बना दिए गए। हर्निया के ऑपरेशन के भी लाखों का बिल बना है। डॉक्टरों ने हिमकेयर योजना में पंजीकरण करके अस्पतालों की बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बना दीं। विधानसभा में इस मामले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में काफी बहस हो चुकी है।

बाह्य रोगियों से मेडिकल टेस्ट की फीस लेने का मामला विचाराधीन है। अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है- एम सुधा देवी, स्वास्थ्य सचिव

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsPreparations to stop free testing in Himachal government hospitals money will be charged even for the slipshimla news
Previous Article

चतुर्थ श्रेणी सेवानिवृत्ति: उम्र 58 से 60 ...

Next Article

Himachal: चिट्टा निगलने से रक्कड़ के युवक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Golden temple
    Chandigarh Newsपंजाब

    बड़ा खुलासा: स्वर्ण मंदिर पर पाक का निशाना, वायुसेना ने किया नाकाम

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Heli Taxi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Heli taxi Services: हिमाचल में हेली टैक्सी सेवाएं देने तीन कंपनियां आईं आगे

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • Gas Cylinder
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भटोलीकलां में एलपीजी सिलिंडर फटा, मकान के दो कमरे ढहे,

    December 2, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    Chandigarh Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एक माह बाद मनीमाजरा से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, शिमला में भी दर्ज है केस

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Sanjeev
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur Firing Case: बंबर ठाकुर के पीएसओ संजीव कुमार ने दिया बड़ा बयान

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • Xr:d:dafns1y4fgk:536,j:2944648964355556015,t:24030509
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब बजट: 1100 रुपये का सपना अधूरा, महिलाओं को नहीं मिला कोई लाभ

    March 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    manalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आज से 7 अगस्त तक हिमाचल में बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

  • 02 11 2023 indian army 23571056
    Tourists in Himachalमंडीमौसमहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala News: साहस! पौलेंड के लापता पायलट तक पहुंचने में सफल हुई सेना की टीम, आज लाएगी अपने साथ

  • 2d4
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    हरोली में कार सवार युवकों पर फायरिंग; घालुवान चौक पर नकाबपोश बाइक सवारों ने दागी गोलियां, एक घायल

Timeline

  • September 9, 2026

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • September 9, 2026

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • September 9, 2026

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • September 9, 2026

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • September 9, 2026

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead body

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ammy virk

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Job

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.