Himachal: 3 से 6 जून तक हिमाचल के अधिकांश जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

Himachal Weather: कूल-कूल हुआ मौसम, तीन से छह जून तक हिमाचल के अधिकांश जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट
हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 01 Jun 2026
हिमाचल प्रदेश में एक जून को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। छह जून तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है।
हिमाचल प्रदेश में रविवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। रोहतांग दर्रा के साथ लगती चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। एक जून को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। छह जून तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। तीन से छह जून तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
मई में सामान्य से 18 फीसदी कम बरसे बादल
प्रदेश में एक से 31 मई तक सामान्य से 18 फीसदी कम बादल बरसे। इस अवधि में 63.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष 52.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। बिलासपुर में सामान्य से 58, हमीरपुर में 33, कांगड़ा में 26, मंडी में 13, शिमला-सिरमौर में 47 और ऊना में 125 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। चंबा में सामान्य से 59, किन्नौर में 39, कुल्लू में 18, लाहौल-स्पीति में 56 और सोलन में 25 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई।