Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal By-Election: उपचुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह

Himachal By-Election: उपचुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह

By hinditvnews
June 20, 2024
193
0
Kamlesh

Himachal By-Election: उपचुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह, सीएम सुक्खू की पत्नी को टिकट देने का हो रहा खुलकर विरोध

हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग (Himachal Pradesh By-Election) होना है। ये उपचुनाव हमीरपुर नालागढ़ और देहरा सीट पर होगा। देहरा सीट से कांग्रेस ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) की पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) को उम्मीदवार बनाया है। सीएम की पत्नी को टिकट मिलने पर कांग्रेस में ही विरोध शुरू हो गया है।

HIGHLIGHTS

  1. देहरा से सीएम सुक्खू की पत्नी को टिकट देने का हो रहा है विरोध
  2. कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा कर रहे है विरोध
  3. टिकट नहीं बदलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने को कहा

देहरा। देहरा में मुख्यमंत्री की पत्नी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है। हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं 2022 के चुनाव में प्रत्याशी रहे डॉ. राजेश शर्मा ने कमलेश ठाकुर को टिकट देने का विरोध किया है। डॉ. राजेश शर्मा देहरा से टिकट के दावेदार थे।

टिकट नहीं बदलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

राजेश शर्मा ने सुक्खू की पत्नी को टिकट मिलने के बाद बुधवार को देहरा में समर्थकों की बैठक बुलाई थी। इसमें राजेश ने कहा कि सुक्खू ने उन्हें मंगलवार को शिमला बुलाया था और मुख्यमंत्री आवास में बैठाए रखा।

इस दौरान उन्होंने कई आरोप लगाए और रो पड़े। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से देहरा के टिकट पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

बैठक के बाद बिगड़ गई राजेश की तबीयत

बैठक के बाद राजेश की तबीयत बिगड़ गई व उन्हें सिविल अस्पताल देहरा में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार डॉ. शर्मा को पैनिक अटैक आया था। शाम के समय उन्हें छुट्टी दे दी गई। पैनिक अटैक अक्सर तब होता है जब लोग जीवन में होने वाली किसी घटना को लेकर चिंतित होते हैं या किसी कठिन या तनावपूर्ण स्थिति का सामना करते हैं।

देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। संबोधन के दौरान राजेश कई बार भावुक हुए। उन्होंने कहा कि उनके पिता की मृत्यु हृदयाघात से हुई थी। मैं राजनीति में सेवा भाव से आया हूं।

उन्होंने कहा कि पैसा कमाना मकसद नहीं है। इस दौरान उनकी पत्नी कोमल शर्मा भी मौजूद रही। संबोधन खत्म होने पर दोनों काफी देर तक एक-दूसरे के गले लगकर रोते रहे।

पत्नी को नहीं लड़ाना चाहता था चुनाव- सीएम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि वह पत्नी कमलेश को चुनाव नहीं लड़ाना चाहते थे। पार्टी हाईकमान के जोर देने पर उन्हें देहरा से प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने लोकसभा चुनाव में भी कमलेश को उतारने के लिए कहा था, लेकिन उनकी ऐसी इच्छा नहीं थी।

इस बार फिर कहा गया तो वह इन्कार नहीं कर पाए क्यों प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य की भी आवश्यकता थी। पार्टी के सर्वेक्षण में भी कमलेश सबसे आगे थी। लेकिन वह परिवार से एक ही व्यक्ति के राजनीति में आने पर विश्वास करते हैं। देहरा में पार्टी को सशक्त प्रत्याशी चाहिए था।

मेरी पत्नी भी देहरा उपमंडल से हैं और उनके परिवार वाले भी वहीं रहते हैं। कई पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी कमलेश को चुनाव में उतारने की पैरवी की थी। मैंने पहले भी कहा था देहरा है मेरा और मेरी पत्नी मेरे प्रतिनिधि के रूप में यहां का प्रतिनिधित्व करेगी और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा।

15 महीने में नहीं हुए मेरे बताए काम’

डॉ. राजेश ने आरोप लगाया कि सुक्खू ने 15 माह में उनके काम नहीं किए और होशियार सिंह व अन्य लोगों के कार्य करते रहे। मुख्यमंत्री की पत्नी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पिछले दिनों बिना किसी वजह ब्लाक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया था।

हैरानी की बात है कि प्रदेश अध्यक्ष को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। उनका आरोप है कि साजिश के तहत विजय चौधरी को ब्लाक अध्यक्ष पद से हटाया है। उन्होंने कहा सीएम प्रदेश के राजा हैं और राजा का प्रजा को छोड़कर पत्नी को टिकट देना देहरा की जनता का तिरस्कार है।

 

 

Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of dehra himachalnews of himachal politicsnews of shimlanews of vidhansabha chunav
Previous Article

Himachal: शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में ...

Next Article

दिल्ली में प्रचंड गर्मी और मौतें: एक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सड़क सुरक्षा का पाठ दिलाएगा अंक, वार्षिक परीक्षा में पूछे जाएंगे सवाल

    November 29, 2023
    By hinditvnews
  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur: मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर को दी करोड़ों की सौगात

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Road Accident: पौंग बांध के शिव मंदिर को जाने वाली ट्राली टूटने से दंपती की मौत

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Veer
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सत्ता संग्राम 2024: हिमाचल के चुनावी दंगल में दिग्गजों की भी लगती रही है पीठ

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • Va
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: मुकेश को हमीरपुर, चंद्र को कांगड़ा और विक्रमादित्य सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र का दायित्व

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Bagi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के अयोग्य घोषित विधायकों के भाजपा में जाने पर कानूनी पेच

    March 21, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • dc kinnaur father news with hindi tv news channel
    किन्नौरधर्मशालाधार्मिकलाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    अमृतसर में मिले भानी शर्मा का बैग-मोबाइल, दस दिनों से लापता हैं डीसी किनौर के पिता

  • Accident
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Accident: हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा

  • Snowfall Himachal
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: पांच दिन बारिश-बर्फबारी, शीतलहर से प्रभावित कई जिले

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.