Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

  • National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

  • Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India 2026

  • Amrita Vishwa Vidyapeetham Wins Big at ISRO's IRoC-U Robotics Challenge

  • Ai+ Smartphone to Cross 1,000 Plus Service Touchpoints; Announces First Exclusive Service Centre and Ai+ Assistance App

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›Himachal Cabinet Decisions: गांवों में भी आएंगे अब पानी के बिल, बसों में कर्मियों की मुफ्त यात्रा बंद

Himachal Cabinet Decisions: गांवों में भी आएंगे अब पानी के बिल, बसों में कर्मियों की मुफ्त यात्रा बंद

By hinditvnews
August 9, 2024
301
0
Cm

गांवों में भी आएंगे अब पानी के बिल

हिमाचल में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी के बिल आएंगे। हर कनेक्शन पर न्यूनतम 100 रुपये का बिल आएगा। जलशक्ति विभाग की खराब हालत सुधारने को मंत्रिमंडल ने पूर्व भाजपा सरकार का विधानसभा चुनाव से पूर्व लिया फैसला पलट दिया। गरीबों विशेषकर विधवाओं, एकल नारियों, दिव्यांगों, 50 हजार से कम सालाना आय वालों के बिल नहीं आएंगे। पानी के मीटर लगाए जाएंगे, जिसके आधार पर बिल लिया जाएगा। राज्य परिवहन निगम की बसों में पुलिस कर्मियों, जेल अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश सचिवालय सुरक्षा सेवा के कर्मियों को महज पहचान पत्र दिखाकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।मुफ्त यात्रा को बंद कर अब वास्तविक आधार पर ही उनकी आधिकारिक यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति की जाएगी। निजी ऑपरेटरों के 168 रूटों के दोबारा आवंटन के लिए परिवहन नीति 2014 के तहत 60:40 की शर्त में ढील देने का फैसला किया है। यानी 60 फीसदी ग्रामीण और 40 फीसदी शहरी क्षेत्रों में बसें चलाना अनिवार्य नहीं होगा। विभ्न्नि विभागों में 999 पद भरने का फैसला किया गया। करीब पांच घंटे चली कैबिनेट बैठक में 36 एजेंडों पर फैसले लिए गए।कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार ने मई में पानी का शुल्क घटा दिया था। इसके चलते जलशक्ति विभाग पर बाेझ पड़ रहा था। विभाग को 800 करोड़ रुपये तो बिजली के बिलों के चुकता करने पड़ रहे हैं। अब सीएम, मंत्री, श्रेणी-एक अधिकारी, आयकर दाता आदि कोई भी हो, उन्हें 100 रुपये महीने के हिसाब जलशक्ति विभाग को बिल देना होगा। पानी के वास्तविक उपयोग आधार पर भी बिल देना होगा।

पूर्व सरकार ने मई 2022 में चुनाव से पहले ग्रामीण इलाकों में पानी का शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया था। एचआरटीसी की बसों में रियायती यात्रा सुविधा का दुरुपयोग रोकने को सभी पुलिस कर्मियों, जेल अधिकारियों और सचिवालय सुरक्षा सेवा के कर्मचारियों को वास्तविक आधार पर आधिकारिक यात्रा की प्रतिपूर्ति की जाएगी। पशु चिकित्सा सहायकों के मुद्दे होंगे हल, बनाई उप समिति : मंत्रिमंडल ने पंचायत पशु चिकित्सा सहायकों के मुद्दों के समाधान और सिफारिशें प्रस्तुत करने के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार की अध्यक्षता में उप समिति गठित करने का निर्णय किया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सदस्य होंगे।

निजी भूमि पर भी होगा खनन, भूमि मालिक को बोली का 80 मिलेगा
खनन के लिए उपलब्ध निजी भूमि पर भूमि मालिकों की सहमति से खनन हो सकेगा। निजी भूमि पर खनन के लिए पट्टे की नीलामी होगी और भूमि मालिकों को वार्षिक बोली का 80 प्रतिशत दिया जाएगा।  मंत्रिमंडल ने माइनर मिनरल्ज (कन्सेशन) एंड मिनरल्ज (प्रिवेंशन ऑफ इल्लीगल माइनिंग, ट्रांसपोटेशन एंड स्टोरेज) नियम 2015 में संशोधन करने का निर्णय लिया है। नए प्रावधानों के तहत व्यवस्थित और वैज्ञानिक खनन को बढ़ावा देने तथा खनिजों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नदी तल से खनिज निकालने को मशीनों के उपयोग की अनुमति प्रदान की गई है। अब नदी तल में खनन की गहराई को मौजूदा एक से बढ़ाकर दो मीटर कर दिया गया है।

मानसून के मौसम के बाद कृषि क्षेत्रों से दो मीटर की गहराई तक रेत और बजरी निकालने की अनुमति दी गई है। यह गैरखनन गतिविधि की श्रेणी में आएगा  महंगा हो सकता है रेत-बजरी  खनन नीति में संशोधन के बाद इलेक्ट्रिक वाहन शुल्क के रूप में पांच रुपये प्रति टन, ऑनलाइन शुल्क पांच रुपये प्रति टन और दूध उपकर के रूप में दो रुपये प्रति टन शुल्क लिया जाएगा। उपकर लगने से रेत और बजरी की कीमतें बढ़ सकती हंै। गैर-खनन गतिविधियों से प्राप्त सामग्री के उपयोग के लिए रॉयल्टी का 75 प्रतिशत (140 रुपये प्रति टन) प्रसंस्करण शुल्क सरकार को मिलेगा। नदी किनारे निर्माण बंद करने के लिए नियम तय करने का भी फैसला लिया है।

सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर बनाया गया था पुल, बारिश में बह गया

वा Kedarnath

Share :
TagsCM
Previous Article

हिमाचल के मंडी में भूकंप के झटके, ...

Next Article

कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    विद्युत उत्पादक 12 फीसदी रॉयल्टी देने को तैयार, शर्तें नहीं मानीं तो टेकओवर करेंगे परियोजनाएं’

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    Himachal Tourists placesहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख, चंडीगढ़-कुल्लू-धर्मशाला को जोड़ने के लिए शुरू होंगे नए हवाई रूट

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    हिमाचल प्रदेश

    ‘झंडा फहराया तो बम से उड़ा देंगे’, CM सुक्खू और कांग्रेस विधायक को फोन पर मिली धमकी

    August 14, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    अयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन रोकने का विधेयक लाना है या नहीं, आज होगा तय

    August 27, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    PM MODIrajnithiदिल्लीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पीएम मोदी से मिलकर हिमाचल के ये मुद्दे उठाएंगे सीएम सुक्खू, इन केंद्रीय मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    August 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 1500
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Day: हिमाचल दिवस 2025: पांगी में राज्य स्तरीय समारोह, महिलाओं को 1500 रुपये सहायता”

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: पुराने OBC प्रमाणपत्र पर उम्मीदवारी रद्द करना गलत

  • Igmc shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP: घर में प्रदूषण से महिलाओं में समय से पहले शारीरिक बदलाव, 40 में मेनोपोज़

Timeline

  • September 16, 2026

    Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

  • September 16, 2026

    National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

  • September 16, 2026

    Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India 2026

  • September 16, 2026

    Amrita Vishwa Vidyapeetham Wins Big at ISRO's IRoC-U Robotics Challenge

  • September 16, 2026

    Ai+ Smartphone to Cross 1,000 Plus Service Touchpoints; Announces First Exclusive Service Centre and Ai+ Assistance App

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

    Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

    National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors ...

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India

    Arrow Electronics to Showcase Intelligent and Sustainable Technology Solutions at Electronica India 2026

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.