Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

  • Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

  • Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

  • Jawa All Stars Strikes to Change the Rules of the Game Once Again

  • Motherland Unveils 'Made in India' with MMA Icon Asha Roka as Digital Ambassador

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: CM सुक्खू ने 2025 तक 72 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की घोषणा

Himachal: CM सुक्खू ने 2025 तक 72 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की घोषणा

By hinditvnews
February 12, 2025
279
0
Cm Sukhu

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- प्रदेश में दिसंबर 2025 तक 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 12 Feb 2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में 325 मेगावाट संयुक्त क्षमता की आठ अतिरिक्त परियोजनाओं के लिए सर्वे किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि दिसंबर 2025 तक हिमाचल प्रदेश में सात परियोजनाओं से 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ऊना जिला में दो परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू किया है, इनमें से 12 मेगावाट क्षमता की एक परियोजना गोंदपुर बुल्ला और 11 मेगावाट क्षमता की परियोजना लमलाहड़ी उपरली में स्थित है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में तीन परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, इनमें नालागढ़ के सनेड में 13 मेगावाट, बड़ा बरोट में आठ मेगावाट और दभोटा माजरा में 13 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि नौ मेगावाट की दभोटा-वन परियोजना के लिए शीघ्र ही निविदा जारी की जाएगी और इसका निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इसके अलावा ऊना जिला के टिहरा खास में छह मेगावाट की सौर परियोजना के लिए भी निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसी महीने इसके स्वीकृत होने की संभावना है। प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में 325 मेगावाट संयुक्त क्षमता की आठ अतिरिक्त परियोजनाओं के लिए सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पूरी होने के बाद इन सौर ऊर्जा परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार पर्यावरण संरक्षण और सत्त विकास को अधिमान देते हुए वर्ष 2026 तक हिमाचल को देश के पहले हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा का उपयोग सुनिश्चित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी करने की दिशा में भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा अक्षय ऊर्जा स्रोत हैं। इसका उपयोग कर भावी पीढ़ियों के लिए ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार की यह नवोन्मेषी पहल जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना जिला के पेखुबेला में 32 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना 15 अप्रैल 2024 को जनता को समर्पित की गई थी।

इस परियोजना से 48 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया है, जिससे 31 जनवरी तक 14 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। इसके अलावा, ऊना जिले के भंजाल में पांच मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण कार्य 30 नवंबर, 2024 से शुरू हो गया है और अघलौर में 10 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण इसी माह पूर्ण होने की संभावना है। हरित हाइड्रोजन ऊर्जा के उत्पादन को भी केन्द्र में रखकर राज्य सरकार कार्य योजना बनाकर काम कर रही है। ऑयल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से सोलन जिला के नालागढ़ में एक मेगावाट क्षमता की हरित हाइड्रोजन परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिसके लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया है।

 

Share :
Tagshimachal newshindi newsshimla news
Previous Article

Alwar: सड़क हादसे में घायल युवक की ...

Next Article

Kullu: सांसद कंगना रणौत ने कार्तिक स्वामी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ambulance
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मुफ़्त इलाज के लिए जांच के लिए आएगी एंबुलेंस, सरकार की नई गारंटी

    April 12, 2025
    By hinditvnews
  • Rubio
    JaipurRajasthan

    राजस्थान: जयपुर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, आमेर से सिटी पैलेस तक हाई अलर्ट

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Images (8)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: डैमेज कंट्रोल करने शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों ने टटोली मंत्रियों, विधायकों की नब्ज

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन मुद्दों पर होगी खास चर्चा

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • Images (14)
    election 2024Himachal Election 2024मंडीहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: युवा और हिंदुत्व के मुद्दे पर पलटवार की रणनीति से तय होगा मंडी का टिकट

    April 8, 2024
    By hinditvnews
  • Police Delhi
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: गुटों के विवाद में छात्र की मौत, तीन हिरासत में

    March 24, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम अलर्ट: आज-कल भारी से अति भारी बारिश, 3 अगस्त तक बरसेंगे बादल

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला: पीएचडी प्रवेश में नियमों की अनदेखी, सरकार ने शुरू की जांच

  • ITI News Himachal with Hindi tv News channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    युक्तिकरण की तैयारी: हिमाचल के आईटीआई में जरूरत से अधिक तैनात शिक्षकों के होंगे तबादले

Timeline

  • August 25, 2026

    Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

  • August 25, 2026

    Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

  • August 25, 2026

    Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

  • August 25, 2026

    Jawa All Stars Strikes to Change the Rules of the Game Once Again

  • August 25, 2026

    Motherland Unveils 'Made in India' with MMA Icon Asha Roka as Digital Ambassador

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

    Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and ...

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Bisleri Brings the Magic of Spider Man: Brand New Day to Consumers with Limited Edition Packs

    Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

    Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.