Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

किन्नौरधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›किन्नौर›Himachal Election: बदले समीकरणों पर काम कर रहे चुनाव में उतरे नए चेहरे

Himachal Election: बदले समीकरणों पर काम कर रहे चुनाव में उतरे नए चेहरे

By hinditvnews
May 20, 2024
124
0
Chunav

Himachal Election: बदले समीकरणों पर काम कर रहे चुनाव में उतरे नए चेहरे, जानें पूरा मामला

किसी के पास जिला परिषद का रसूख है तो किसी को महिला और युवा फैक्टर का सहारा है। कोई मोदी के सहारे चुनाव लड़ रहा है तो कोई सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नजदीकी का लाभ उठाना चाह रहा है।

हिमाचल लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों के लिए नए चेहरे अलग तरह के समीकरणों के बूते चुनावी नैया पार लगवाना चाह रहे हैं। किसी के पास जिला परिषद का रसूख है तो किसी को महिला और युवा फैक्टर का सहारा है। कोई मोदी के सहारे चुनाव लड़ रहा है तो कोई सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नजदीकी का लाभ उठाना चाह रहा है।  उपचुनाव की बात करें तो बड़सर से सुभाष चंद कांग्रेस का नया चेहरा हैं जो उपचुनाव में भाजपा के इंद्रदत्त लखनपाल से मुकाबिल होंगे। वह पूर्व में जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। सीएम सुक्खू ने उन पर भरोसा जताया है। वह ऐसे समीकरणों के सहारे अपनी कश्ती पार लगाना चाहते हैं। कुटलैहड़ से विवेक शर्मा भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

वह लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और सीएम सुक्खू के भी करीबी हैं। लाहौल स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा भी एकदम नया नाम सामने आया है। उन्हें महिला फैक्टर का भरोसा है। लाहौल स्पीति में मतदान के लिए महिलाओं की भागीदारी अधिक रहती है। लाहौल स्पीति रवि ठाकुर और रामलाल मारकंडा की परंपरागत विधायकी वाली सीट रही है, यहां से अनुराधा के खिलाफ बोलने के लिए कोई खास मुद्दा नहीं है। सुक्खू ने ऐसे तमाम फैक्टरों से ही अनुराधा पर भरोसा किया है। धर्मशाला से कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी भी नए प्रत्याशी हैं। वह राजपूत हैं, यहां से भाजपा के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ब्राह्मण हैं तो निर्दलीय खड़े राकेश चौधरी ओबीसी से संबंध रखते हैं।

नगर निगम के पूर्व मेयर रह चुके जग्गी को राजपूत मतों के अलावा गद्दी वोटरों पर भी भरोसा है। गद्दी समुदाय का एक तबका यहां से सांसद किशन कपूर का टिकट कटने से नाराज है। कुछ राजनेता इसका प्रभाव लोकसभा सीट पर ही नहीं, बल्कि उपचुनाव में भी देख रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कांगड़ा से भी राजीव भारद्वाज के रूप में नया उम्मीदवार दिया है। भारद्वाज पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के रिश्तेदार हैं तो वह इस रसूख का भी लाभ उठाना चाह रहे हैं। वह जातीय समीकरण का भी लाभ उठाना चाह रहे हैं।

कहीं पुराने चेहरे तो कहीं बड़े नाम भी
कांग्रेस ने शिमला लोकसभा सीट पर बेशक विधायक विनोद सुल्तानपुरी को भी पहली बार प्रत्याशी बनाया है, पर वह कसौली से विधायक हैं। उन्हें अपने पिता की राजनीतिक विरासत और शिमला संसदीय सीट से विधायकों के संख्याबल से उम्मीद है। उनके पिता केडी सुल्तानपुरी यहां से छह बार सांसद रह चुके हैं। मंडी संसदीय सीट से विक्रमादित्य सिंह भी लोकसभा चुनाव के पहली बार प्रत्याशी बनाए गए हैं। वह भी वर्तमान सरकार में मंत्री हैं। उनके पास भी राजनीति विरासत का एक बड़ा सहारा है। हमीरपुर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। वह भी सुक्खू के नजदीकी हैं। कांगड़ा से आनंद शर्मा भी बेशक पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, मगर वह एक जाना-पहचाना नाम हैं।

रणौत को मोदी नाम पर भरोसा
मंडी से कंगना रणौत भी नया चेहरा हैं। सिने तारिका की एक ताकत बोल्डनेस भी मानी जा रही है तो वह महिलाओं को भी रिझाने का प्रयास कर रही हैं। कंगना को मोदी नाम का सहारा है। वह तो मोदी की तुलना भगवान राम से कर खुद को गिलहरी कह चुकी है। वह उसी तरह से हिंदुत्व कार्ड खेलना चाह रही हैं, जैसा कि रामस्वरूप शर्मा भी खेल चुके हैं। मंडी में भाजपा विधायकों की अधिक संख्या होने, पूर्व सीएम जयराम के प्रभाव का भी इस्तेमाल कर रही हैं।
Share :
Tagsnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of lok sabha chunavnews of Lok Sabha Election 2024news of new faces in himachal politicsnews of shimla
Previous Article

सीएम सुक्खू बोले- गोबिंद सागर झील से ...

Next Article

मंडी लोकसभा सीट पर रामपुर और सराज ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jp Nadda
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के दौरे पर जेपी नड्डा, सोलन में किया रोड शो

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Mm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा से मिले उपमुख्‍यमंत्री मुकेश

    March 5, 2024
    By hinditvnews
  • Ravi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम का आरोप, गुंडागर्दी पर उतरी सरकार, बिंदल बोले

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Aag
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    आग में झुलसी दो साल की बच्ची की PGI में मौत

    September 30, 2023
    By hinditvnews
  • Rashan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    31 दिसंबर के पहले फटाफट कराले राशन कार्ड में ये अपडेट

    December 6, 2023
    By hinditvnews
  • cricket-association
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: आईपीएल मैचों में स्टेडियम में गूंजेगा मतदान जागरुकता गीत

    April 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Xr:d:dafslufkca0:298,j:1553795231,t:23010717
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    PMGSY: हिमाचल की 40 सड़कों के लिए केंद्र से 262.75 करोड़ रुपये मंजूर

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

  • Bus
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Bus Accident: हिमाचल में बड़ा हादसा, कई लोगों की माैत की आशंका

Timeline

  • February 11, 2026

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • February 11, 2026

    UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • February 11, 2026

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • February 11, 2026

    Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • February 11, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Launches New Academic Vision: Educate To Enterprise

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision At Plast India 2026 Through Its Bottles For Change Initiative

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change ...

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.