Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ahmedabad University Hosts Global Collaborative for the Liberal Arts to Advance Humanistic Technological Innovation in the Age of AI

  • Philips Unveils OneChef: A New Era of Smart, All-in-One Cooking for Indian Homes

  • MAHE Introduces 'MAGIC' to Power AI-Driven Academic and Administrative Transformation

  • Monsoon Hygiene Tips for Babies: Keeping Skin and Clothes Dry

  • Oaksmith Packaged Drinking Water Joins Rajasthan Royals as an Official Partner

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›Himachal Homestay: होमस्टे लीज पर देने वाले नपेंगे, लाइसेंस होंगे रद्द, लीज पर चल रहे 60 फीसदी होम स्टे

Himachal Homestay: होमस्टे लीज पर देने वाले नपेंगे, लाइसेंस होंगे रद्द, लीज पर चल रहे 60 फीसदी होम स्टे

By hinditvnews
July 16, 2024
374
0
Cm

होमस्टे लीज पर देने वाले नपेंगे, लाइसेंस होंगे रद्द

हिमाचल प्रदेश सरकार से लाइसेंस लेने के बाद होमस्टे को लीज पर देने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार लीज पर चल रहे होमस्टे का लाइसेंस रद्द करने का फैसला लेने जा रही है। प्रदेश में 4,146 होमस्टे पंजीकृत हैं, जिनमें से करीब 60 फीसदी लीज पर चल रहे हैं। होमस्टे नियम-2008 के तहत जिस व्यक्ति के नाम लाइसेंस जारी हुआ है, उसे ही होमस्टे का संचालन करना होगा और उसी भवन में रहना होगा, जहां होमस्टे चल रहा है। प्रदेश में चल रहे एक हजार से अधिक गैर पंजीकृत होमस्टे और बीएंडबी भी बंद किए जाएंगे। होमस्टे नियम-2024 में बदलाव को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की अगले हफ्ते होने वाली बैठक में कड़े फैसले लेने की तैयारी है।

पर्यटन विकास एवं पंजीकरण कानून 2002 के तहत गैर पंजीकरण के चल रही इकाइयों के संचालकों को छह महीने की सजा और 10 हजार जुर्माने का प्रावधान था। सरकार ने संशोधन विधेयक में छह महीने की सजा को खत्म कर जुर्माने की राशि 10 हजार से बढ़ाकर एक लाख करने का प्रावधान किया है। पंजीकरण के बाद लाइसेंस की अवधि भी पांच साल से घटाकर दो साल करने की योजना है। बाहरी राज्यों के लोगों की ओर से चलाए जा रहे होमस्टे भी बंद किए जाएंगे। सिर्फ हिमाचल के लोग ही संचालन कर सकेंगे। पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क में बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव है। सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए होम स्टे पर सुविधाओं के आधार पर सेस लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। होम स्टे के साथ बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयों को भी पर्यटन विभाग की कार्यवाही के दायरे में लाने का भी प्रस्ताव है।होमस्टे नियम-2024 में बदलाव को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप-समिति का गठन किया गया है। 23 जुलाई को होने वाली उप-समिति की आगामी बैठक में कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी उप-समिति के सदस्य हैं। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की निदेशक मानसी सहाय ठाकुर उप-समिति की सदस्य सचिव हैं।

होम स्टे के तहत चल रहे 16,635 कमरे
प्रदेश में संचालित 4,146 होम स्टे के तहत प्रदेश में 16,635 कमरे संचालित हो रहे हैं, जिनकी बेड क्षमता 25511 है। कुल्लू जिले में सबसे अधिक 1,015 होमस्टे पंजीकृत हैं। होम स्टे में डबल बेडरूम की संख्या 12,171 है।
Share :
Tagshimachal
Previous Article

Himachal Weather Today: कई भागों में एक ...

Next Article

Himachal News: पीएम मोदी से मिलकर हिमाचल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • cm
    election 2024Weatherहिमाचल प्रदेश

    राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री, मानसून सत्र को लेकर की चर्चा

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • shimla
    हिमाचल प्रदेश

    शिमला के मशोबरा खंड के ग्राम पंचायत नाला में संतंत्रता दिवस खूब धूम धाम से मनाया गया

    August 15, 2024
    By hinditvnews
  • himachaal
    हिमाचल प्रदेश

    रामपुर में बादल फटने से तबाही, 4 जिलों में बाढ़ की चेतावनी; 18 मार्ग बंद

    August 17, 2024
    By hinditvnews
  • Download (80)
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंबा-साहो मार्ग पर बालू के पास पहाड़ी दरकी, थम गई वाहनों की रफ्तार; टल गया बड़ा हादसा

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    healthhospitalहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बढ़ने लगे जलजनित रोग, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ज्वालाजी को आज करोड़ों रुपए की सौगात देंगे सीएम सुक्खू, लुथान में सुखाश्रय आदर्श ग्राम परिसर का करेंगे शिलान्यास

    February 8, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Chamba
    चंबामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त

  • Factory
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू का रियायती बिजली का भरोसा, उद्योग बंदी फैसला वापस

  • 2023 4image 23 52 198850869dcsinkangra
    Himachal Tourists placesIndia Newsधर्मशालाराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

    IPL 2024: धर्मशाला में होने वाले मैच की टिकट ब्रिक्री ऑनलाइन हुई शुरू

Timeline

  • March 20, 2026

    Ahmedabad University Hosts Global Collaborative for the Liberal Arts to Advance Humanistic Technological Innovation in the Age of AI

  • March 20, 2026

    Philips Unveils OneChef: A New Era of Smart, All-in-One Cooking for Indian Homes

  • March 20, 2026

    MAHE Introduces 'MAGIC' to Power AI-Driven Academic and Administrative Transformation

  • March 20, 2026

    Monsoon Hygiene Tips for Babies: Keeping Skin and Clothes Dry

  • March 20, 2026

    Oaksmith Packaged Drinking Water Joins Rajasthan Royals as an Official Partner

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ahmedabad University Hosts Global Collaborative For The Liberal Arts To Advance Humanistic Technological Innovation In The Age Of Ai

    Ahmedabad University Hosts Global Collaborative for the Liberal Arts to Advance Humanistic Technological Innovation in ...

    By hinditvnews
    March 20, 2026
  • Philips Unveils Onechef: A New Era Of Smart, All In One Cooking For Indian Homes

    Philips Unveils OneChef: A New Era of Smart, All-in-One Cooking for Indian Homes

    By hinditvnews
    March 20, 2026
  • Mahe Introduces 'magic' To Power Ai Driven Academic And Administrative Transformation

    MAHE Introduces 'MAGIC' to Power AI-Driven Academic and Administrative Transformation

    By hinditvnews
    March 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.