Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटें मंजूर

  • Himachal: रामपुर के ध्वालसा में मकान जला, लाखों का नुकसान अनुमानित

  • Himachal: IGMC शिमला में रोबोटिक सर्जरी महंगी, एक्सरे पर भी लगेगा शुल्क

  • हिमाचल: 93 समेत देशभर की 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • कुल्लू दशहरा: सात दिन तपस्वी जीवन जीते हैं देव कारकून

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: IGMC शिमला में रोबोटिक सर्जरी महंगी, एक्सरे पर भी लगेगा शुल्क

Himachal: IGMC शिमला में रोबोटिक सर्जरी महंगी, एक्सरे पर भी लगेगा शुल्क

By hinditvnews
October 24, 2026
1
0
Igmc shimla

आईजीएमसी शिमला में अब रोबोटिक सर्जरी महंगी: एक्सरे के लिए भी देना होगा शुल्क, आरकेएस की बैठक फैसला

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 24 Oct 2026

आईजीएमसी शिमला में अब रोबोटिक सर्जरी करवाना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा एक्सरे शुल्क भी मरीजों से लिया जाएगा, अभी तक एक्सरे मुफ्त में होते थे। अस्पताल प्रबंधन ने नई दरें निर्धारित करेगा।

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में अब रोबोटिक सर्जरी करवाना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा एक्सरे शुल्क भी मरीजों से लिया जाएगा, अभी तक एक्सरे मुफ्त में होते थे। अस्पताल प्रबंधन ने नई दरें निर्धारित करेगा। आईजीएमसी में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह फैसले लिए गए। शुल्क बढ़ने पर मरीजों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने सामान्य वार्ड में 30 हजार और स्पेशल वार्ड मरीजों से रोबोटिक सर्जरी के 50 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया है लेकिन महंगे उपकरण में खर्च पूरा नहीं हो रहा है।

अब यह दरें और बढ़ जाएंगी। शुल्क निर्धारित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से समिति गठित की है। शुल्क प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही रोबोटिक सर्जरी करवाने वालों से नए शुल्क की वसूली होगी। मरीजों से एक्सरे शुल्क भी लेने की अस्पताल प्रबंधन ने तैयारी की है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में निर्धारित दरों के मुताबिक यह शुल्क लिया जाएगा। बैठक में नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान मौजूद रहे। इस दौरान रोबोटिक सर्जरी समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

हर रोग की रोबोटिक सर्जरी का शुल्क अलग होगा। इसके अलावा रोगी कल्याण समिति की बैठक में सेनिटेशन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया कि जब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तब तक जो कंपनी अभी कार्य कर रही है वहीं सेवाएं देती रहेगी। इसके अलावा सामान ढुलाई के लिए भी वर्तमान में कार्य कर रहे ठेकेदार का टेंडर पुरानी दरों पर ही रिन्यू करने के लिए कहा है।

चमियाना में बढ़ाई थी रोबोटिक सर्जरी की दरें
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में फरवरी में रोबोटिक सर्जरी की दरों को बढ़ाया था। इस दौरान सामान्य वार्ड में 30 हजार के बजाय अब 50 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। इसके अलावा स्पेशल वार्ड में भर्ती मरीज का शुल्क 50 हजार से 80 हजार रुपये किया था। अब आईजीएमसी में भी 150 रोबोटिक सर्जरी सामान्य रेट पर पूरी हो गई हैं। इसके बाद रोबोटिक सर्जरी के दाम बढ़ने की कवायद शुरू हो गई है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि आईजीएमसी की आरकेएस की बैठक में एक्सरे शुल्क लेने का निर्णय हुआ है। शुल्क निर्धारित कर सरकार को भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद ही इसे वसूला जाएगा।

आईजीएमसी में 150, चमियाना में 320 से अधिक रोबोटिक सर्जरी
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में अब तक 150 से अधिक रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी हैं। आईजीएमसी में सर्जरी विभाग के अलावा स्त्री रोग (गायनी) और शिशु रोग विभाग में भी रोबोटिक तकनीक से ऑपरेशन किए गए हैं। वहीं चमियाना स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशियलिटीज में विभिन्न विभागों की ओर से अब तक 320 से अधिक रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी हैं। इससे पहले रोबोटिक सर्जरी करवाने के लिए मरीजों को चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब प्रदेश में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को राहत मिल रही है। रोबोटिक सर्जरी की खासियत यह है कि इसमें पारंपरिक सर्जरी की तुलना में कम चीरा लगाना पड़ता है और रक्तस्राव भी कम होता है। ऐसे में कई मामलों में मरीजों को रक्त चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती। छोटे चीरे के कारण मरीज की रिकवरी अपेक्षाकृत जल्दी हो सकती है और स्थिति के अनुसार उसे सर्जरी के अगले दिन अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है। इसके अलावा अस्पताल में कम समय तक रहने से संक्रमण का खतरा कम रहता है।

Share :
Tagsdecision taken at an RKS mhimachal pradeshhindi newsRobotic surgery costlier at IGMC Shimla; a fee will now also be charged for X-raysshimla news
Previous Article

हिमाचल: 93 समेत देशभर की 330 दवाओं ...

Next Article

Himachal: रामपुर के ध्वालसा में मकान जला, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rekha
    दिल्ली

    दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

    October 15, 2026
    By hinditvnews
  • Chintporni
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चिंतपूर्णी दर्शन पास फर्जीवाड़ा, केस दर्ज

    July 27, 2026
    By hinditvnews
  • Kiwi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल समेत देश के ठंडे क्षेत्रों में भी हो सकेगी कीवी की पैदावार

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • China
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    India-China Border Trade: शिपकी ला में 1697 से जारी सामान के बदले सामान का व्यापार

    August 3, 2026
    By hinditvnews
  • Shoghi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: क्रिसमस-नववर्ष पर शोघी-तारादेवी के बीच अस्थायी चेकपोस्ट

    December 19, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

    October 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: पर्यटक वाहनों से कूड़ा शुल्क वसूलेगा नगर निगम

  • shimla 1
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बरसात थमी, अब विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

Timeline

  • October 24, 2026

    हिमाचल: 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटें मंजूर

  • October 24, 2026

    Himachal: रामपुर के ध्वालसा में मकान जला, लाखों का नुकसान अनुमानित

  • October 24, 2026

    Himachal: IGMC शिमला में रोबोटिक सर्जरी महंगी, एक्सरे पर भी लगेगा शुल्क

  • October 24, 2026

    हिमाचल: 93 समेत देशभर की 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • October 24, 2026

    कुल्लू दशहरा: सात दिन तपस्वी जीवन जीते हैं देव कारकून

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Igmc

    हिमाचल: 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटें मंजूर

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Aag

    Himachal: रामपुर के ध्वालसा में मकान जला, लाखों का नुकसान अनुमानित

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Igmc shimla

    Himachal: IGMC शिमला में रोबोटिक सर्जरी महंगी, एक्सरे पर भी लगेगा शुल्क

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.