Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Young Changemakers Run for a Greener Future

  • Lip Appreciation Day, the KIRO Way: Clean Colour, Flattering Nudes and Lip Care for Every Day

  • Chitkara University Online Introduces Global Accounting MBA amid Rising Demand for International Finance Skills

  • Fiberise's FYBER Sells Out on Launch Day, Crosses Rs. 1 Crore Mark

  • "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal News: एससीईआरटी, डाइट में साक्षात्कार से नियुक्त होंगे शिक्षक, कुल 50 अंकों से किया जाएगा चयन

Himachal News: एससीईआरटी, डाइट में साक्षात्कार से नियुक्त होंगे शिक्षक, कुल 50 अंकों से किया जाएगा चयन

By hinditvnews
October 6, 2024
142
0
Images

एससीईआरटी सोलन और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में अब साक्षात्कार के आधार पर शिक्षक नियुक्त होंगे। शैक्षणिक योग्यता, विशेष अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर कुल 50 अंकों से शिक्षकों का चयन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में अब साक्षात्कार के आधार पर शिक्षक नियुक्त होंगे। गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण और शैक्षिक नेतृत्व सुनिश्चित करने को सरकार ने पुरानी व्यवस्था को बदल दिया है।शैक्षणिक योग्यता, विशेष अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर कुल 50 अंकों से शिक्षकों का चयन किया जाएगा। पहली नियुक्ति में अधिकतम पांच साल से ज्यादा कार्यकाल नहीं होगा। दो साल बाद फिर यहां नियुक्ति के लिए शिक्षक पात्र होंगे। दूसरी बार का कार्यकाल तीन साल से अधिक नहीं होगा। अभी तक सिर्फ एडजस्टमेंट के लिए ही इन दोनों संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्तियां होती रही हैं।मुख्यमंत्री ने कुछ माह पहले दोनों संस्थानों के ढांचे में बदलाव करने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में शनिवार को शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने एससीईआरटी सोलन और सभी जिलों में स्थित डाइट की शैक्षणिक और परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने के लिए नए दिशा-निर्देश अधिसूचित किए हैं। एससीईआरटी में कम से कम 8 वर्ष की सेवा वाले नियमित सहायक/सहयोगी प्रोफेसरों, व्याख्याताओं और टीजीटी का चयन किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से नियुक्त समिति द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से इनका चयन होगा।

डाइट में प्रशासनिक प्रमुख उपनिदेशक (उच्च शिक्षा-निरीक्षण) होंगे। कम से कम 8 साल की सेवा वाले नियमित स्कूल व्याख्याताओं में से फैकल्टी का चयन होगा।

 

अंकों का होगा साक्षात्कार, पीजी-यूजी में 85%अंक पर मिलेंगे दस अंक
शिक्षकों का कुल 50 अंकों के आधार पर चयन होगा। इसमें 20 अंक का साक्षात्कार होगा। डाइट में नियुक्ति के लिए जिन शिक्षकों के बारहवीं कक्षा में 90 फीसदी और अंडर ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन में 85 फीसदी से अधिक अंक होंगे तो उन्हें 10 अंक मिलेंगे। डाइट में नियुक्ति के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में 70 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले ही पात्र होंगे। पीएचडी करने पर 2, जरनल प्रकाशित होने पर दो और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेने पर दो अंक मिलेंगे।पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा करता है एससीईआरटी
पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकों और प्रशिक्षण सामग्री की समीक्षा करना तथा उनका विकास करना एससीईआरटी का प्रमुख काम है। राष्ट्रीय शिक्षा कार्यक्रमों को लागू करने और उनकी निगरानी करने के लिए डाइट की देखरेख करना, स्कूली शिक्षा में प्रशिक्षण कार्यक्रम, मूल्यांकन और अनुसंधान, शिक्षकों, शिक्षाविदों और शैक्षिक प्रशासकों के लिए सेवाकालीन प्रशिक्षण आयोजित करना भी इनका काम है। विशेष शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा और अन्य से संबंधित विस्तार गतिविधियों में शामिल होना, प्री-स्कूल, समावेशी और व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रमों को लागू करना। उधर, डाइट के माध्यम से सेवा पूर्व और सेवाकालीन शिक्षक-शिक्षा कार्यक्रम प्रदान किया जाता है।
Share :
Tagshidni newshimachalshimla
Previous Article

ऊना में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव: ...

Next Article

उत्‍तराखंड पुलिस पर साइबर हमला, चौथे दिन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mukesh
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    सिरमौर के लाल ग्रेनेडियर आशीष कुमार अरुणाचल में बलिदान, डिप्टी सीएम ने व्यक्त की संवेदना

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: शिमला में वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरे होंगे पांच प्रोजेक्ट, निगम के मेयर ने दिए सभी एजेंसियों ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • kullu
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के कुल्लू में जलकर खाक हुआ दो मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुकसान

    August 6, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    eudctionहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अनशन पर बैठा जेओए का अभ्यर्थी डेंगू की चपेट में, 13वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मनाली के अंजनी नाले में बाढ़, पुल के उपर से पलचान गांव पहुंचा पानी; 8 घंटे बंद रहा ...

    July 31, 2024
    By hinditvnews
  • Kullu
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal : शर्मनाक! शिक्षक ने नाबालिग छात्राओं के साथ की गंदी हरकत, पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत केस दर्ज; आरोपी फरार

    July 7, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: हिमाचल में नगर निकाय दुकानों का किराया बढ़ेगा

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने 50.14 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी

  • Weather Alert
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में भारी बारिश से 200 सड़कें बंद, बाढ़ का संकट बरकरार; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Timeline

  • March 14, 2026

    Young Changemakers Run for a Greener Future

  • March 14, 2026

    Lip Appreciation Day, the KIRO Way: Clean Colour, Flattering Nudes and Lip Care for Every Day

  • March 14, 2026

    Chitkara University Online Introduces Global Accounting MBA amid Rising Demand for International Finance Skills

  • March 14, 2026

    Fiberise's FYBER Sells Out on Launch Day, Crosses Rs. 1 Crore Mark

  • March 13, 2026

    "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Young Changemakers Run For A Greener Future

    Young Changemakers Run for a Greener Future

    By hinditvnews
    March 14, 2026
  • Lip Appreciation Day, The Kiro Way: Clean Colour, Flattering Nudes And Lip Care For Every Day

    Lip Appreciation Day, the KIRO Way: Clean Colour, Flattering Nudes and Lip Care for Every ...

    By hinditvnews
    March 14, 2026
  • Chitkara University Online Introduces Global Accounting Mba Amid Rising Demand For International Finance Skills

    Chitkara University Online Introduces Global Accounting MBA amid Rising Demand for International Finance Skills

    By hinditvnews
    March 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.