Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Galgotias University Awarded Rs. 42 Lakh Research Grant by TIH-IoT, IIT Bombay to Develop Intelligent Ripeness Detection

  • Toki Premium Club Soda Brings 'One Night in Toki-O' to Kolkata

  • RNFI Enables Cardless Cash Withdrawals via UPI QR Across India with Jio Payments Bank

  • BYD India Expands National Network to 48; PPS Motors Inaugurates India's Largest BYD Showroom in Delhi

  • AV1 Robot Launches in India to Help Students Stay Connected to School During Extended Absence

Lok Sabha Election 2024हमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Lok Sabha Election 2024›Himachal News: ‘ऐसा कोई बचा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं’, अनुराग ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार पर साधा निशाना

Himachal News: ‘ऐसा कोई बचा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं’, अनुराग ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार पर साधा निशाना

By hinditvnews
May 12, 2024
208
0
Anurag Thakur

Lok Sabha Election 2024 हमीरपुर में अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने विजय संकल्‍प यात्रा निकाली। इस दौरान बीजेपी प्रत्‍याशी ने सुक्‍खू सरकार (Sukhu Government) पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसा कोई नहीं छोड़ा जिसे ठगा न हो। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत अनुराग ने कहा कि आपके इस प्यार को कभी नहीं भुला पाऊंगा। अनुराग सोमवार को नामांकन करेंगे।हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने नामांकन से दो दिन पहले शनिवार को विजय संकल्प यात्रा के जरिये कांग्रेस पर निशाना साधा।अवाहदेवी स्थित कुलदेवी माता के मंदिर में माथा टेकने के बाद हमीरपुर के गांधी चौक तक करीब 35 किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद सभा को संबोधित किया। पिता प्रेम कुमार धूमल व माता शीला धूमल के पांव छूने के बाद अनुराग विजय संकल्प यात्रा के लिए निकले।

हिमाचल सरकार पर जमकर बरसे अनुराग

हिमाचल में कांग्रेस सरकार को झूठी गारंटियों पर घेरते हुए अनुराग ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसा कोई नहीं छोड़ा, जिसे ठगा न हो। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत अनुराग ने कहा कि आपके इस प्यार को कभी नहीं भुला पाऊंगा। अनुराग सोमवार को नामांकन करेंगे। लगातार चार बार जीत करने के बाद अनुराग पांचवीं बार नामांकन करेंगे। बकौल अनुराग, कांग्रेस ने हिमाचल में 2003 में कहा, हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे, पर दी नहीं।

2007 में कहा, हर बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता देंगे, लेकिन दिया नहीं। 2022 में कहा कि युवाओं को पांच लाख नौकरियां देंगे, पर दी नहीं। महिलाओं को 1500 रुपये का झूठा वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस अब दोबारा फार्म भरवा कर ठगने का प्रयास कर रही है। अनुराग ने कहा इस बार भाजपा हिमाचल में जीत का चौका व छक्का लगाएगी।

जो वादा करते हैं, उसे निभाते हैं: केंद्रीय मंत्री

अनुराग ने कहा भाजपा वह पार्टी है जो 1950 में किए गए वादे को भूली नहीं। सक्षम होने पर 2019 में भी वादे पूरा करके दिखाती है, जैसे अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक को खत्म करना और राम मंदिर का निर्माण करना। राम मंदिर निर्माण के साथ भव्य सोमनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम, केदारनाथ धाम और साथ में ही उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण मोदी सरकार ने करवाया है।

कांग्रेस नेता सनातन को कुचलने की करते हैं बात: अनुराग ठाकुर

अनुराग ने कहा हमने राम मंदिर बनवाया लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के कुछ नेता कहते हैं कि हम फिर से मस्जिद बनवाएंगे और सनातन को कुचलने की बात करते हैं। मुगल आकर चले गए, अंग्रेज आकर चले गए, लेकिन सनातन को नहीं खत्म कर पाए अब कांग्रेस भी जाएगी। सनातन है सनातन था और सनातन ही हमेशा रहेगा।

धूमल ने संगठन को सींचा शांता ने सत्ता तक पहुंचाया: अनुराग

अनुराग ने कहा कि प्रदेश व संगठन को वर्षों तक प्रेम कुमार धूमल ने सींचा और संवारा है। शांता कुमार ने पार्टी को प्रदेश में सत्ता तक पहुंचाया है तो भाई जयराम ठाकुर ने भी पूर्व सरकार में प्रदेश की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इस बार हमें फिर से मौका मिल रहा है, ताकि प्रदेश की सेवा कर सकें। जनता का अपार प्रेम और आशीर्वाद ही मेरे 20 वर्ष की कमाई और पूंजी है।अनुराग ने गांधी चौक पर सभा के दौरान कहा, मैं जीवनभर आज कार्यकर्ताओं से मिले प्यार, दुलार और उनकी गर्मजोशी को भूल नहीं पाऊंगा। अनुराग ने कहा वह भावुक हो जाते हैं, जब कार्यकर्ता कहते हैं कि आप केंद्र और देश के लिए मेहनत करो, आपके लिए अपने-अपने पोलिंग बूथ पर हम मेहनत करेंगे। जब जब चुनाव आया, सभी कार्यकर्ता अनुराग बन गए और कमल ही खिलाया। आप सब की इस मेहनत को प्रणाम करता हूं।

Share :
Tagshimachalhindi newsLok Sabha Election 2024
Previous Article

कर्नाटक में कार डीलरों के साथ क्रूरता ...

Next Article

Success Story: हिमाचल में आई आपदा में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jhansi 2
    राष्ट्रीय

    झांसी अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा! ये हैं वो दो बड़ी लापरवाही जो मासूमों की जान पर पड़ी भारी?

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Karnal
    हरियाणा

    Haryana: निकायों में लगे समाधान शिविर, फतेहाबाद में रो पड़ी महिला..

    October 22, 2024
    By hinditvnews
  • hpbose
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 10वीं बोर्ड में दो बार परीक्षा, बेहतर अंक होंगे मान्य

    February 15, 2026
    By hinditvnews
  • Meeting Dhami
    उत्तराखण्ड

    चार धाम यात्रा यात्रा 2025: निगरानी के लिए विशेष सेल, मुख्य पड़ावों पर तैनात रहेंगे एएसपी

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Share
    दिल्ली

    Share Market: सेंसेक्स 1800 अंक गिरा; निफ्टी 25250 से नीचे आया

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जमा दो कक्षा के 1,854 अभ्यर्थियों का रद्द हो सकता है परीक्षा परिणाम,

    July 27, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Republic Day 2024: शिमला में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, हर जिले की संस्कृति के दिखे रंग, देखें शानदार तस्वीरें

  • Baddi
    Uncategorizedसोलनहिमाचल प्रदेश

    न आपातकाल द्वार और न ही उतरने के लिए सीढ़ीयां, बद्दी की परफ्यूम फैक्ट्री में लोगों की जिंदगियों से हुआ खिलवाड़, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

  • Shimla Night View
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: एडवांस बुकिंग शुरू

Timeline

  • March 18, 2026

    Galgotias University Awarded Rs. 42 Lakh Research Grant by TIH-IoT, IIT Bombay to Develop Intelligent Ripeness Detection

  • March 18, 2026

    Toki Premium Club Soda Brings 'One Night in Toki-O' to Kolkata

  • March 18, 2026

    RNFI Enables Cardless Cash Withdrawals via UPI QR Across India with Jio Payments Bank

  • March 18, 2026

    BYD India Expands National Network to 48; PPS Motors Inaugurates India's Largest BYD Showroom in Delhi

  • March 18, 2026

    AV1 Robot Launches in India to Help Students Stay Connected to School During Extended Absence

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Galgotias University Awarded Rs. 42 Lakh Research Grant By Tih Iot, Iit Bombay To Develop Intelligent Ripeness Detection

    Galgotias University Awarded Rs. 42 Lakh Research Grant by TIH-IoT, IIT Bombay to Develop Intelligent ...

    By hinditvnews
    March 18, 2026
  • Toki Premium Club Soda Brings 'one Night In Toki O' To Kolkata

    Toki Premium Club Soda Brings 'One Night in Toki-O' to Kolkata

    By hinditvnews
    March 18, 2026
  • RNFI Enables Cardless Cash Withdrawals via UPI QR Across India with Jio Payments Bank

    By hinditvnews
    March 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.