Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

  • Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

  • Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

  • Bitcoin nears USD 60,000: What traders should watch, according to WazirX

  • K. S. Chithra and S. Ramakrishnan Conferred Honorary Doctorates at Takshashila University's 2nd Convocation

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal News: कांग्रेस के बागी विधायकों पर सीआईडी की नजरें

Himachal News: कांग्रेस के बागी विधायकों पर सीआईडी की नजरें

By hinditvnews
March 5, 2024
553
0
Vvv

Himachal News: कांग्रेस के बागी विधायकों पर सीआईडी की नजरें, केंद्र सरकार ने की है सीआरपीएफ की तैनाती

सीआईडी की कांग्रेस के बागी विधायकों पर नजर है। चंडीगढ़ के एक निजी होटल में ठहरे इन बागी विधायकों से कौन-कौन मुलाकात कर रहे हैं, सीआईडी के पास इसकी रिपोर्ट है।

हिमाचल की सीआईडी की कांग्रेस के बागी विधायकों पर नजर है। चंडीगढ़ के एक निजी होटल में ठहरे इन बागी विधायकों से कौन-कौन मुलाकात कर रहे हैं, सीआईडी के पास इसकी रिपोर्ट है। हालांकि बागियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ की तैनाती की है। होटलों के आसपास कड़ा पहरा है। बागी विधायकों को अगर कहीं जाना हो तो सीआरपीएफ के जवान साथ जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनकी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की तैनाती की है। अगर इन्हें हिमाचल आना है तो सीआरपीएफ के जवान साथ रहेंगे।

सीआरपीएफ महानिदेशक ने इस बारे में हिमाचल पुलिस महानिदेशक को भी अवगत करा दिया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय की ओर से संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों को इस बारे में जानकारी दी गई है। हिमाचल कांग्रेस के छह बागी विधायकों में सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा, देवेंद्र भुट्टो और इंद्र दत्त लखनपाल शामिल हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायक भी इनके साथ हैं। सूत्र बताते हैं कि हिमाचल की सीआईडी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। इसके अलावा कांग्रेस के अन्य विधायकों पर भी सीआईडी की नजरें हैं।

छह दिन से होटल में हैं बागी
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद से बागी सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच चंडीगढ़ चले गए। अभी तक ये हिमाचल नहीं आए हैं। छह दिन से ये विधायक चंडीगढ़ के एक होटल में ही रुके हैं। भाजपा के कई विधायक भी इनके साथ हैं। होटल में बैठकर आगामी मोर्चाबंदी की प्लानिंग की जा रही है।

हिमाचल में धरने प्रदर्शन, हंगामे को लेकर बढ़ाई सुरक्षा
सियासी घमासान के बीच प्रदेश में धरना, प्रदर्शन की घटनाएं भी हो रही हैं। धर्मशाला और हमीरपुर में धरना के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें भी हुई हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने ऐसे घटनाक्रमों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक को सतर्क रहने को कहा गया है। प्रदेश के जिन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों को अयोग्य करार दिया गया है, वहां अभी गतिरोध बना हुआ है। इसको देखते हुए पुलिस ने ये व्यवस्था की है।

पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जब ये विधायक हिमाचल आएंगे तब संबंधित विधानसभा क्षेत्र में माहौल बिगड़ सकता है। ऐसे में पुलिस की नजरें इन विधायकों के हिमाचल आने पर हैं। उल्लेखनीय है कि क्रॉस वोटिंग के बाद जब ये विधायक विधानसभा पहुंचे थे, उस दौरान भी विधानसभा के गेट के पास माहौल खराब हो गया था। सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच इन विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रवेश किया। ऐसे में पुलिस सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है।
Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of hamirpurnews of himachal politicsnews of politics of himachalnews of shimla
Previous Article

Himachal Political: SC पहुंचे अयोग्य घोषित विधायक

Next Article

Himachal Politics: सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Charas
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कार सवार 3 युवकों से पकड़ी हेरोइन की बड़ी खेप

    November 28, 2023
    By hinditvnews
  • Helicopter
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: अब कम समय में चूड़धार पहुंचेंगे पर्यटक

    November 30, 2023
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बांग्लादेश के लिए स्टेडियम हुआ भाग्यशाली

    October 8, 2023
    By hinditvnews
  • Japani
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    जापानी फल की मिठास भर रही बागबानों की जेब, मार्केट में बढ़ी डिमांड

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Kangra news
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अश्लील हरकतें करने के दोषी को दो साल कैद

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Fire
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला के इंजनघर में लगी भीषण आग

    December 8, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur: रामनगर में 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार

  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में गर्मी और बर्फबारी: मैदानी तपे, रोहतांग-लाहौल में हल्की बर्फ, इस दिन बदलेगा मौसम

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: तारा देवी वन क्षेत्र में निजी निर्माण पर रोक, केएनएच से जवाब तलब

Timeline

  • November 20, 2026

    India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

  • November 20, 2026

    Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

  • November 20, 2026

    Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

  • November 20, 2026

    Bitcoin nears USD 60,000: What traders should watch, according to WazirX

  • November 20, 2026

    K. S. Chithra and S. Ramakrishnan Conferred Honorary Doctorates at Takshashila University's 2nd Convocation

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by

    India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected ...

    By hinditvnews
    November 20, 2026
  • Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

    Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for ...

    By hinditvnews
    November 20, 2026
  • Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

    Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

    By hinditvnews
    November 20, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.