Himachal News: राहुल गांधी ने मुकेश अग्निहोत्री को फोन कर बंधाया ढांढस, कहा- आप हिम्मत रखें, दुख की इस घड़ी में कांग्रेस आपके साथ
![Rahul Gandhi](https://www.hinditvnews.co.in/wp-content/uploads/2024/02/12_02_2024-rahul_gandhi_23651076_44648402-660x400.webp)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के दौरान मुकेश अग्निहोत्री के साथ दूरभाष पर बात करते हुए प्रो. सिम्मी के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। राहुल ने मुकेश अग्निहोत्री से कहा कि आप हिम्मत रखें दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस नेतृत्व आपके साथ है। राहुल ने मुकेश अग्निहोत्री से कहा कि आप हिम्मत रखें दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस नेतृत्व आपके साथ है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने शोक जताया है।
राहुल ने मुकेश अग्निहोत्री से कही ये बात
रविवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के दौरान मुकेश अग्निहोत्री के साथ फोन पर बात करते हुए प्रो. सिम्मी के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। राहुल ने मुकेश अग्निहोत्री से कहा कि आप हिम्मत रखें, दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस नेतृत्व आपके साथ है।
इन नेताओं ने भी जताया दुख
इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पवन खेड़ा व प्रताप सिंह बाजवा सहित अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ संवेदनाएं जताई हैं।