Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

  • चंडीगढ़ में मुठभेड़: पुलिस पर गोली चलाने वाला शूटर घायल

  • Uttarakhand: अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून आएंगे, उत्तराखंड पुलिस को देंगे राष्ट्रपति कलर

  • अनुराग का आरोप: कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं, बढ़े पैसे भी नहीं मिले

  • हिमाचल में बदला मौसम: रोहतांग में बर्फबारी, कोकसर में ओलावृष्टि

शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal News: पंचायत कमरऊ में संयुक्त परिवार के 4 भाइयों की एक साथ निकलेगी बरात

Himachal News: पंचायत कमरऊ में संयुक्त परिवार के 4 भाइयों की एक साथ निकलेगी बरात

By hinditvnews
December 7, 2024
403
0
Shimla night view

Himachal News: गिरिपार की पंचायत कमरऊ में अनोखी शादी, संयुक्त परिवार के 4 भाइयों की एक साथ निकलेगी बरात

हिंदी टीवी न्यूज़, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Megha Jain Updated Sat, 07 Dec 2024

ऐतिहासिक कमरऊ पंचायत में शनिवार को एक ही घर से चार बारातें निकलेंगी। ध्यान रहे कि नब्बे के दशक में इस गांव को एशिया के सबसे अमीर गांवों की सूची में शामिल किया गया था।

आधुनिक युग में पहाड़ी प्रदेश में भी संयुक्त परिवार बिखरते जा रहे है। लेकिन, गिरिपार क्षेत्र के कई गांव आज भी सदियों पुरानी संयुक्त परिवार की परंपरा कायम है। ऐसा ही एक उदाहरण कमरऊ पंचायत मेें शनिवार को देखने को मिलेगा। सात दिसंबर को एक ही परिवार से एक साथ चार चचेरे भाइयों की बरात निकलेगी।

बता दें कि गिरिपार क्षेत्र का कमरऊ गांव खनन क्षेत्र के लिए देशभर में काफी चर्चित रहा है। नब्बे के दशक में इस गांव को एशिया के सबसे अमीर गांवों की सूची में शामिल किया गया था। अब कमरऊ गांव एक और अनूठी पहल के लिए चर्चा में आ गया है। पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर, भरत ठाकुर, दिनेश शर्मा व कंवर सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर को एक नया इतिहास लिखा जा रहा है

कमरऊ के मुनाणा गांव से एक ही घर से चार बरातें निकलेंगी। गांव के एक संयुक्त परिवार में चार भाई मदन तोमर, रामलाल तोमर, सूरत सिंह व पूरण तोमर हैं। इस संयुक्त परिवार ने इस वर्ष चारों बेटों का विवाह करवाने का फैसला लिया। इस दौरान सबसे बड़े भाई मदन सिंह के पुत्र अजय का विवाह गांव मकड़ाना निवासी उमा से होने जा रहा है।

रामलाल तोमर उर्फ गटू के दो पुत्रों राहुल का विवाह नघेता निवासी बबली (अंजू) से तथा रोहित का विवाह दंदोग निवासी बबीता (बोबी) से तथा सूरत सिंह के पुत्र विजय उर्फ सचिन का विवाह गोरखूवाला निवासी दीपा के साथ हो रहा है।

प्रदेशभर में संभवत: ऐसा पहला मामला
केंद्रीय हाटी समिति अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल, महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, पूर्व सिरमौर ट्रक यूनियन अध्यक्ष चतर सिंह ठाकुर, खजान सिंह, अतर सिंह नेगी, डॉ. मोही राम चौहान, रामकिशन, इंद्र सिंह व दीपचंद तोमर ने बताया कि पूरे प्रदेश व जिले में शायद ऐसा पहली बार होने जा रहा है।

केंद्रीय हाटी समिति महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, उदय शर्मा, शेर सिंह ठाकुर व इंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि संयुक्त परिवार का यह अनूठा उदाहरण है। गिरिपार में 50 से अधिक सदस्यों वाले संयुक्त परिवार हैं, जिनका एक ही चूल्हा है।
Share :
TagsHimachal News wedding procession of four brothers will be taken out today Kamrau village historyhimachal pradeshhindi news
Previous Article

Himachal: CM सुक्खू ने महिला होम गार्डों ...

Next Article

DeepFake: ठगों ने लूट लिए डेढ़ लाख ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • fraud
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पैसा दोगुना, महंगे उपहार का लालच दे करोड़ों रुपये लेकर कंपनी फरार

    December 30, 2024
    By hinditvnews
  • Bishnoi
    पंजाब

    Lawrence Bishnoi Interviews Case: जेल अधिकारियों से पूछताछ, जांच टीम ने इंटरव्यू वाली जगह का भी किया दौरा

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मुफ्त प्लास्टिक कचरे के लिए फर्म को दिए 1.56 लाख, ऑडिट में सवाल

    September 21, 2026
    By hinditvnews
  • Cng
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: अब दिल्ली मार्ग पर 70 सीएनजी बसें चलाएगा परिवहन निगम

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Parking
    Chandigarh NewsUncategorizedपंजाब

    चंडीगढ़: 15 जनवरी से ‘वन सिटी–वन पार्किंग’ योजना लागू

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आउटसोर्स कंप्यूटर शिक्षकों का वेतन-ईपीएफ अटका

    July 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: विक्रमादित्य बोले-केंद्र से मिलेगा बड़ा तोहफा

  • cm
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: पंचायतों के बाहर खोले होम स्टे का बिजली-पानी होगा व्यावसायिक, मंत्रिमंडलीय उप समिति ने लिया फैसला

  • Car
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चंबा में बड़ा सड़क हादसा, टाटा सूमो खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, 10 घायल

Timeline

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

  • October 24, 2026

    चंडीगढ़ में मुठभेड़: पुलिस पर गोली चलाने वाला शूटर घायल

  • October 24, 2026

    Uttarakhand: अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून आएंगे, उत्तराखंड पुलिस को देंगे राष्ट्रपति कलर

  • October 24, 2026

    अनुराग का आरोप: कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं, बढ़े पैसे भी नहीं मिले

  • October 24, 2026

    हिमाचल में बदला मौसम: रोहतांग में बर्फबारी, कोकसर में ओलावृष्टि

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • yogi

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Murder

    चंडीगढ़ में मुठभेड़: पुलिस पर गोली चलाने वाला शूटर घायल

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Amit Shah

    Uttarakhand: अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून आएंगे, उत्तराखंड पुलिस को देंगे राष्ट्रपति कलर

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.