Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल हाईकोर्ट: पंचायत को किन्नौर कैलाश यात्रा रोकने का अधिकार नहीं

  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

eudctionहिमाचल प्रदेश
Home›eudction›Himachal News: प्रदेश में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 99 स्कूल होंगे बंद, 460 मर्ज

Himachal News: प्रदेश में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 99 स्कूल होंगे बंद, 460 मर्ज

By hinditvnews
July 24, 2024
344
0
Cm

 प्रदेश में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 99 स्कूल होंगे बंद

हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 99 स्कूल बंद होंगे। पांच और पांच से कम दाखिलों वाले 460 स्कूल मर्ज किए जाएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सरकारी स्कूलों में घट रही विद्यार्थियों की संख्या पर चिंता जताते हुए स्कूल मर्ज करने की संभावनाएं तलाशने का निर्णय लिया गया। प्राइमरी स्कूल दो किलोमीटर और मिडल स्कूल तीन किलोमीटर के दायरे में मर्ज किए जाएंगे।  मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002-2003 में पहली कक्षा में सरकारी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या 1 लाख 30 हजार 466 थी। वहीं वर्ष 2023-24 में यह संख्या घटकर 49 हजार 295 हो गई है। वर्तमान में प्रदेश में 89 प्राथमिक विद्यालयों और 10 माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या शून्य है। 701 प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या मात्र पांच है। इनमें से 287 विद्यालय दूसरे विद्यालय से दो किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं। इसके अलावा 109 अतिरिक्त विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या केवल पांच है। इसके अलावा 46 मिडल स्कूल तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं और 18 अन्य स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या केवल पांच है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन हालात के मद्देनजर स्कूलों के कामकाज को तर्कसंगत बनाना आवश्यक है।

निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की कम संख्या वाले विद्यालयों को विलय करने की संभावनाएं तलाश की जाएं। विद्यालयों को विलय करने के कदम से पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध होगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों किन्नौर व स्पीति में दो पूर्ण सुसज्जित बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग को संबंधित क्षेत्रों में इन बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। सुक्खू ने कहा कि स्कूलों में बेहतर संसाधन जुटाने के लिए सरकार ने क्लस्टर बनाए हैं तथा स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों के लिए अपनी पसंद की स्मार्ट वर्दी चुनने का विकल्प दिया गया है। वर्तमान राज्य सरकार ने सरकारी संस्थानों में मानकों को बढ़ाने के लिए कई अभिनव पहल की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम भी लागू किया है। बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने भी अपने सुझाव दिए। शिक्षा सचिव राकेश कंवर, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली भी बैठक में मौजूद रहे।

5.34 लाख विद्यार्थियों को हर बुधवार को मिलेगा अंडा और केला
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले 5.34 लाख विद्यार्थियों को अब हर सप्ताह बुधवार को अंडा और केला भी मिड-डे मील के तहत दिया जाएगा। विद्यार्थियों को अंडा और केला में से एक खाने के लिए दिया जाएगा। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना के तहत यह प्रावधान किया है। अंडा और केला देने के लिए बजट का प्रावधान राज्य सरकार करेगी।

चालू सत्र में तबादलों पर रोक लगाने का कैबिनेट बैठक में होगा फैसला
चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षकों के तबादलों पर रोक लगाने का फैसला वीरवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में हो सकता है। मंगलवार को हुई शिक्षा विभाग की बैठक में भी इस बाबत चर्चा हुई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार किया गया है। साल भर शिक्षकों के तबादले होने के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, विभाग के पास भी तबादलों को लेकर ही सबसे अधिक काम रहता है। ऐसे में चालू सत्र के दौरान शिक्षकों के तबादलों पर रोक लगाने को लेकर सरकार विचार कर रही है।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

HRTC: हिमाचल पथ परिवहन निगम को मिले ...

Next Article

उपलब्धि: भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मुख्यमंत्री की मंजूरी को भेजी जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति देने की फाइल, स्टेशन अलॉट करने पर फंसा पेच

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    इस साल 950 मीट्रिक टन कंसंट्रेट बेचेगी एचपीएमसी, बड़ी कंपनियों को ई-मेल से भेजा प्रस्ताव

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    आपदा से सबक: डैम, पावर हाउस में सैटेलाइट फोन से रहेगा संपर्क, बीबीएमबी प्रबंधन ने लिया बड़ा फैसला

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: मांगें नहीं मानी तो 25 जुलाई से कार्यालयों की चाबियां सौंपेंगे, पटवारी और कानूनगो ने दिया अल्टीमेटम

    July 24, 2024
    By hinditvnews
  • Images (9)
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: बिना मंजूरी विदेश के निजी दौरे करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • National Disaster Management Authority Ndma
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: आपदा के दौरान संचार के लिए हैम रेडियो खरीद पर 80 प्रतिशत मिलेगी सब्सिडी

    July 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Factory
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू का रियायती बिजली का भरोसा, उद्योग बंदी फैसला वापस

  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुक्खू सरकार को हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

  • Rishwat
    ऊनाकांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एएसआई 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Timeline

  • September 12, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: पंचायत को किन्नौर कैलाश यात्रा रोकने का अधिकार नहीं

  • September 11, 2026

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • September 11, 2026

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • September 11, 2026

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • September 11, 2026

    Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • himachal high court

    हिमाचल हाईकोर्ट: पंचायत को किन्नौर कैलाश यात्रा रोकने का अधिकार नहीं

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer Led Journey Across Haryana and Punjab

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.