Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाबी इन्फ्लुएंसर मर्डर: स्विफ्ट में अपहरण, फॉर्च्यूनर में फरार आरोपी; DNA खोलेगा राज

  • हिसार: लंपी की प्रो-वैक्स एक साल से ज्यादा असरदार, हर साल टीकाकरण से बचाव

  • राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

  • हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन

  • हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal News: बीएड करने के 24 साल बाद मिली सरकारी नौकरी

Himachal News: बीएड करने के 24 साल बाद मिली सरकारी नौकरी

By hinditvnews
October 25, 2024
309
0
Job

Himachal News: बीएड करने के 24 साल बाद मिली सरकारी नौकरी, 56 टीजीटी का शिक्षक बनने से इंकार

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला Published by: Megha Jain Updated Fri, 25 Oct 2024

सोचिए, कोई डिग्री आप करो और आपको 24 साल बाद नौकरी मिले। ऐसा ही कुछ हिमाचल प्रदेश में हुआ है।

बीएड करने के 24 साल बाद बैचवाइज आधार पर मिली सरकारी नौकरी करने से 56 टीजीटी ने मना कर दिया है। कई चयनित शिक्षकों की आयु 52 से 55 वर्ष के बीच हो गई है। अगर ये ज्वाइन करते तो ढाई साल अनुबंध में ही निकल जाते। जब तक रेगुलर होने का समय आता, ये रिटायरमेंट के करीब होते। कई सरकारी या निजी क्षेत्रों में बीते कई सालों से एडजस्ट हैं। ऐसे में इन्होंने पद ग्रहण नहीं किया। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने अब पद भरने के लिए वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। टीजीटी को 22,860 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अनुबंध आधार पर टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्तियां की जाएंगी। वेटिंग लिस्ट वालों को दस दिन में पद ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन शिक्षकों का नौ दिसंबर से एससीईआरटी सोलन में प्रशिक्षण शुरू होगा। पद ग्रहण करने के बाद इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वालों को भी नियुक्ति नहीं दी जाएगी।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज आधार पर चुने 56 नए टीजीटी अभ्यर्थियों के नामों की सूची वीरवार को जारी की है। इनमें 16 टीजीटी आट्रर्स, 29 टीजीटी नॉन मेडिकल, 1 टीजीटी नॉन मेडिकल एक्स सर्विसमैन के परिजनों के कोटे से, 6 टीजीटी मेडिकल और 4 टीजीटी मेडिकल एक्स सर्विसमैन के परिजनों के कोटे से हैं। वर्तमान में टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए सामान्य वर्ग में 2002, आर्ट्स में वर्ष 2000 और मेडिकल में 2005 का बीएड बैच चल रहा है। ऐसे में अब 2024 में नौकरी मिलना इनको कोई ज्यादा खुशी नहीं दे रहा है। जिन अभ्यर्थियों को अब वेटिंग लिस्ट में शामिल किया गया है, उनमें से भी कई की आयु 50 वर्ष से अधिक है। ऐसे में संभावित है कि इन लोगों में से भी कुछ ही पद ग्रहण करेंगे।

1,023 पदों पर हुई बैचवाइज भर्ती
शिक्षा निदेशालय ने बीते दिनों 1,023 टीजीटी का बैचवाइज भर्ती के माध्यम से चयन किया था। अक्तूबर-नवंबर 2023 के दौरान इनकी बैचवाइज काउंसलिंग हुई। इसमें टीजीटी आर्ट्स में 496, नॉन मेडिकल में 333 और मेडिकल में 194 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि कई चयनित शिक्षक पहले से ही नौकरी कर रहे हैं, ऐसे में शायद उन्होंने ज्वाइन नहीं किया होगा। निदेशालय ने पद ग्रहण करने के लिए समय सीमा तय की थी। इस अवधि में जो पद ग्रहण नहीं करने आए, उनकी जगह अन्य को मौका देने का फैसला लिया गया है।

एक्स सर्विसमैन कोटे से 68 टीजीटी नियुक्त, अधिसूचना जारी
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने एक्स सर्विसमैन कोटे से 68 टीजीटी भी नियुक्त कर दिए हैं। बैचवाइज आधार पर इनकी नियुक्तियां की गई हैं। दस दिनों के भीतर इन्हें पद ग्रहण करने को कहा गया है। इन्हें भी 22,860 रुपये का वेतन मिलेगा। तय समय के भीतर पद ग्रहण नहीं करने वालों को नौकरी का मौका नहीं मिलेगा। निदेशक आशीष कोहली की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।

 

Share :
Tagshimachal newsHimachal News Got government job 24 years after doing B.ED 56 TGTs refused to become teachershindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: धर्मशाला-चंडीगढ़ के लिए छह दिन होगी ...

Next Article

Himachal: हिमाचल में बनीं हार्ट अटैक समेत ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hamirpur bus stand
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPCET 2025: परिणाम घोषित, टॉपरों के नाम जारी

    June 6, 2025
    By hinditvnews
  • Vikramaditya Singh 28d27daf4230248ef1e12be012daf1ac
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Govt: हिमाचल में डेढ़ सौ परियोजनाओं में लेटलतीफी पर सरकार सख्त

    December 9, 2024
    By hinditvnews
  • Meeting Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: चारधाम प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं, जानें तैयारी

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Sunil
    उत्तराखण्ड

    सुनील शेट्टी ने लिया जंगल सफारी का आनंद, जिप्सी चालकों की मुराद पूरी

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    उत्तराखण्ड

    पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

    July 17, 2026
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: IGMC शिमला में पहली रोबोटिक बच्चेदानी सर्जरी सफल।

    May 20, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Spiti
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    लाहौल के गोंधला में हिमस्खलन, अटल टनल छोटे वाहनों के लिए बंद

  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मौसम बिगड़ने का अलर्ट, भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना

  • Pm Awas
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    PM Awas Gramin Yojana: लाभार्थियों के लिए केंद्र ने जारी किया रुपया, आपदा में घर खोने वाले को भी मिलेंगे इतने पैसे

Timeline

  • September 10, 2026

    पंजाबी इन्फ्लुएंसर मर्डर: स्विफ्ट में अपहरण, फॉर्च्यूनर में फरार आरोपी; DNA खोलेगा राज

  • September 10, 2026

    हिसार: लंपी की प्रो-वैक्स एक साल से ज्यादा असरदार, हर साल टीकाकरण से बचाव

  • September 10, 2026

    राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

  • September 10, 2026

    हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन

  • September 10, 2026

    हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kaur

    पंजाबी इन्फ्लुएंसर मर्डर: स्विफ्ट में अपहरण, फॉर्च्यूनर में फरार आरोपी; DNA खोलेगा राज

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Cow close up suffering from Lumpy skin disease on mouth and body, in Thailand.

    हिसार: लंपी की प्रो-वैक्स एक साल से ज्यादा असरदार, हर साल टीकाकरण से बचाव

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Nitin

    राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.