Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

  • Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

  • Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

  • India-Japan Ties Take a Historic Leap: Galgotias University Hosts 200-Strong Yamanashi Delegation and Signs Landmark Agreements

  • VinFast India Partners with Federal Bank to Strengthen Dealer Financing Ecosystem

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Pradesh: पड़ोसी राज्यों को बिजली बैंकिंग बंद, बोर्ड ने पुरानी व्यवस्था रोकी

Himachal Pradesh: पड़ोसी राज्यों को बिजली बैंकिंग बंद, बोर्ड ने पुरानी व्यवस्था रोकी

By hinditvnews
May 22, 2026
102
0
Bijli

Electricity Banking: हिमाचल से पड़ोसी राज्यों को बैंकिंग पर बिजली बंद, बोर्ड ने पुरानी व्यवस्था पर लगाई ब्रेक

हिंदी टीवी  न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 22 May

पड़ोसी राज्यों को बैंकिंग पर बिजली देना बंद कर दिया है। राज्य सरकार से 1800 मिलियन यूनिट बिजली सप्लाई न मिलने पर बोर्ड ने पुरानी व्यवस्था पर ब्रेक लगा दी है।

हिमाचल प्रदेश ने पड़ोसी राज्यों को बैंकिंग पर बिजली देना बंद कर दिया है। राज्य सरकार से 1800 मिलियन यूनिट बिजली सप्लाई न मिलने पर बोर्ड ने पुरानी व्यवस्था पर ब्रेक लगा दी है। सरकार ने अब अपने हिस्से की बिजली को खुले बाजार में बेचने का फैसला लिया है। पहले बोर्ड को सस्ते दामों पर सरकार अपना शेयर देती थी और बोर्ड इस बिजली सप्लाई को गर्मियों में बैंकिंग पर अन्य राज्यों को देकर सर्दियों में वापस लेता था। अब बंद हुई इस व्यवस्था के चलते सर्दियों के मौसम में इस साल से बोर्ड को भी महंगी दरों पर बाजार से बिजली खरीद करनी होगी।

पड़ोसी राज्यों को बैंकिंग आधार पर दी जाती रही है अतिरिक्त बिजली

हिमाचल की ओर से बीते कई वर्षों से गर्मियों में अतिरिक्त बिजली पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और अन्य पड़ोसी राज्यों को बैंकिंग आधार पर दी जाती रही है। प्रदेश में इस दौरान बिजली की अधिक मांग नहीं होती, जबकि उत्पादन अधिक होता है। बैंकिंग सिस्टम के तहत हिमाचल गर्मियों में अतिरिक्त बिजली अन्य राज्यों को देकर उनसे सर्दियों में जब प्रदेश में उत्पादन कम हो जाता है और मांग बढ़ती है, तब वापस लेता था।

बोर्ड को सरकार से सस्ती बिजली नहीं मिलेगी

राज्य सरकार के बिजली शेयर को बोर्ड 3.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदता था। अब सरकार ने बिजली परियोजनाओं से मिलने वाली निशुल्क बिजली को खुले बाजार में बेचकर राजस्व कमाने का फैसला लिया है। इस नई व्यवस्था के तहत बोर्ड को अब सरकार से सस्ती बिजली नहीं मिलेगी। ऐसे में बोर्ड ने बैंकिंग को बंद करने का फैसला लिया है।

गर्मी बढ़ते ही उत्पादन में आया उछाल

प्रदेश में तापमान बढ़ने और बर्फ पिघलने से जल विद्युत परियोजनाओं में पानी की उपलब्धता बढ़ गई है। इसके चलते बिजली उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन दिनों प्रदेश में रोजाना करीब 400 लाख यूनिट बिजली उत्पादन हो रहा है।

यह है बैंकिंग व्यवस्था

बिजली बैंकिंग ऐसी व्यवस्था होती है, जिसमें एक राज्य अतिरिक्त उत्पादन के समय दूसरे राज्य को बिजली देता है। बाद में जरूरत पड़ने पर उतनी ही मात्रा या तय शर्तों के अनुसार बिजली वापस लेता है। हिमाचल जैसे जल विद्युत आधारित राज्यों के लिए यह व्यवस्था लंबे समय तक फायदेमंद मानी जाती रही है।

सर्दियों में बढ़ सकती है चुनौती

ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि हिमाचल का जल विद्युत उत्पादन मौसम पर निर्भर रहता है। नवंबर से फरवरी के दौरान जलस्तर कम होने से उत्पादन में भारी गिरावट आती है। ऐसे में बैंकिंग व्यवस्था समाप्त होने से बिजली बोर्ड को सर्दियों में ऊंची कीमत पर बिजली खरीदनी पड़ सकती है।

Share :
TagsElectricity Supply to Neighboring States Halted on 'Banking' Basis; Board Puts the Brakes on the Old Systemhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal Pradesh: अनुबंध सेवाकाल लाभ मामलों का ...

Next Article

Himachal Pradesh: छात्र के वजन के 10% ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Snowfall
    manaliWeatherकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    New Year Celebration: शिमला-मनाली में रात 12 बजे तक चलेगा नए साल का जश्न

    December 30, 2024
    By hinditvnews
  • Court Latest
    पंजाब

    Punjab: पूर्व महिला DSP राका गेरा 13 साल पुराने रिश्वत के मामले में दोषी करार, अदालत कल सुनाएगी सजा

    February 6, 2024
    By hinditvnews
  • Rudranath
    उत्तराखण्ड

    शीतकाल के लिए बंद हुए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट,

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Heli1
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ: हेली टिकट बुकिंग इसी हफ्ते से, 15 जून के बाद के स्लॉट खुलेंगे

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विधानसभा में डॉ. वाईएस परमार को श्रद्धांजलि

    August 4, 2026
    By hinditvnews
  • Crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    क्राइम ट्रेंड रिपोर्ट: हिमाचल में शराब तस्करी और संपत्ति अपराध बढ़े

    July 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विरोध के बाद हिमाचल सरकार ने वापस ली कर्मचारियों को एरियर के भुगतान की अधिसूचना

  • 10 02 2024
    manaliहिमाचल प्रदेश

    किरतपुर-नेरचौक फोरलेन: आपदा न आती तो मनाली तक होता फोरलेन का लोकार्पण, पिछले साल मची तबाही ने बढ़ाया इंतजार

  • Jam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम

Timeline

  • August 20, 2026

    Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

  • August 20, 2026

    Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

  • August 20, 2026

    Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

  • August 20, 2026

    India-Japan Ties Take a Historic Leap: Galgotias University Hosts 200-Strong Yamanashi Delegation and Signs Landmark Agreements

  • August 20, 2026

    VinFast India Partners with Federal Bank to Strengthen Dealer Financing Ecosystem

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nexdigm Accelerates Delivery of AI Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

    Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

    Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring ...

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.