Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

  • Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

  • हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

  • महंगाई का झटका: तेल-रिफाइंड 10 रुपये महंगे, जीरा 400 रुपये किलो

  • धर्मशाला: तपोवन सत्र में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Weatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›Himachal Snowfall: खत्‍म हुआ इंतजार, हिमाचल में शुरू हुई बर्फबारी, मनाली और अटल टनल सहित इन जगहों पर बिछी बर्फ की सफेद चार

Himachal Snowfall: खत्‍म हुआ इंतजार, हिमाचल में शुरू हुई बर्फबारी, मनाली और अटल टनल सहित इन जगहों पर बिछी बर्फ की सफेद चार

By hinditvnews
January 26, 2024
481
0
Himachal News

Snowfall in Himachal हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब सूखे से निजात मिलेगी। अटल टनल के साउथ पोर्टल सहित रोहतांग बारालाचा शिंकुला व कुंजम दर्रों में हिमपात शुरु हो गया है। अटल टनल के साउथ पोर्टल में सुबह से हिमपात हो रहा है। मनाली केलंग मार्ग पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही सुचारु है। टनल के पोर्टल में दो इंच हिमपात हो चुका है।, मनाली। लंबे अरसे बाद मौसम मेहरवान हुआ है। अटल टनल के साउथ पोर्टल सहित रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला व कुंजम दर्रों में हिमपात शुरु हो गया है। अटल टनल के साउथ पोर्टल में सुबह से हिमपात हो रहा है। मनाली केलंग मार्ग पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही सुचारु है। टनल के पोर्टल में दो इंच हिमपात हो चुका है। हिमपात को देखते हुए मनाली पुलिस ने वाहनों को सोलांग नाला में रोक दिया है।

पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी

हिमपात होने की खबर सुनते ही पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों का रुख कर लिया है। सप्ताहांत में अवकाश होने के चलते पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हुई है। पर्यटन कारोबार ने भी गति पकड़ी है। पहाड़ों पर हिमपात होने से किसान बागवान व पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। दिसंबर के पहले सप्ताह लाहुल घाटी में हल्का हिमपात हुआ था उंसके बाद से सभी बर्फ के फाहों की राह देख रहे थे। हिमपात न होने से लाहौल के पर्यटन स्थलों से भी बर्फ गायब हो गई थी।

जनवरी महीने में पहाड़ बर्फ के बिना दिखे खाली

लाहौल घाटी में लगभग 30 साल बाद ऐसे हालात बने कि जनवरी महीने में पहाड़ बर्फ के बिना खाली दिखे। अब मौसम ने करवट बदली है जिससे सभी को अच्छे हिमापत की उम्मीद बढ़ी है। सप्ताहांत के चलते मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ी है।होटलों में चल रही 30 से 35 प्रतिशत की आक्यूपेंसी अब 50 के पार हो गई है। दो दिन के भीतर बाहरी राज्यों सहित प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों से 2500 पर्यटक वाहन मनाली आए हैं। पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटल कारोबारी खुश हैं।

हिमपात का बेसब्री से था इंतजार

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि सभी को हिमपात का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने कहा कि लम्बे अरसे के बाद मौसम मेहरवान हुआ है। हिमपात का क्रम शुरु होने से सभी को राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही मनाली घाटी भी बर्फ के फाहों से सराबोर होगी।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल के पास दो इंच हिमपात हुआ है। पर्यटकों को फिलहाल सोलंगनाला में रोका गया है। मौसम के हालात देखते हुए उन्हें टनल की ओर भेजा जाएगा। लाहौल घाटी की ओर फोर व्हील ड्राइव वाहन आ जा रहे हैं।

Share :
Tagshindi newsmanali
Previous Article

HPU Shimla: नए सत्र से यूजी के ...

Next Article

Road Accident: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    July 17, 2025
    By hinditvnews
  • Sambhal
    उत्तर प्रदेश

    संभल हिंसा: 208 आरोपियों के खिलाफ 4175 पन्नों में चार्जशीट दाखिल

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Badrinath Highway: केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे दंपति, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Chamiana
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: चमियाना अस्पताल का AIMSS ऐप लॉन्च, घर बैठे देखें OPD शेड्यूल

    July 8, 2026
    By hinditvnews
  • Hpv
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एचपीवी वैक्सीन सर्टिफिकेट बिना बेटियों को विदेश यात्रा नहीं

    April 8, 2026
    By hinditvnews
  • Khan
    उत्तर प्रदेश

    अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण: मेरठ में खरीदी घड़ी……

    December 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा: शक्तिपीठों के सौंदर्यीकरण के लिए बनेगा मास्टर प्लान

  • Sukkhu
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: सीएम सुक्खू के निशाने पर कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले बागी विधायक

  • Mukesh Agnihotri
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

Timeline

  • November 16, 2026

    देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

  • November 16, 2026

    Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

  • November 16, 2026

    हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

  • November 16, 2026

    महंगाई का झटका: तेल-रिफाइंड 10 रुपये महंगे, जीरा 400 रुपये किलो

  • November 16, 2026

    धर्मशाला: तपोवन सत्र में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kangna

    देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Accident

    Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Rohtang

    हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.