Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
Breaking News

PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

Himachal Tourists placesशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Himachal Tourists places›Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद कमरों की एडवांस बुकिंग में उछाल, सैलानियों की पहली पसंद बने ये शहर

Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद कमरों की एडवांस बुकिंग में उछाल, सैलानियों की पहली पसंद बने ये शहर

By hinditvnews
February 3, 2024
116
0
Shimla

शिमला, कुफरी, नारकंडा, कुल्लू-मनाली, कसौली, चायल, चंबा और खजियार सैलानियों के लिए पहली पसंद बने हुए हैं। जनवरी में बर्फबारी न होने से हिमाचल में पर्यटन कारोबार धीमा पड़ गया था।ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल में सैलानियों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। इस वीकेंड के लिए होटलों के कमरों की एडवांस बुकिंग तेज हो गई है। शिमला, कुफरी, नारकंडा, कुल्लू-मनाली, कसौली, चायल, चंबा और खजियार सैलानियों के लिए पहली पसंद बने हुए हैं। जनवरी में बर्फबारी न होने से हिमाचल में पर्यटन कारोबार धीमा पड़ गया था। शिमला में सीजन के पहले हिमपात के बाद सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है।बर्फबारी के बाद हिमाचल में पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। वीकेंड के लिए जहां होटलों के कमरे एडवांस बुक हाेने शुरू हो गए हैं, वहीं पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए सैलानी ट्रैवल पैकेज बुक कर रहे हैं। लंबे अंतराल के बाद टैक्सी कारोबारियों के काम में भी तेजी आनी शुरू हो गई है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े गाइड, फोटोग्राफर, घोड़ा संचालक सभी उत्साहित हैं। कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। दिल्ली, चंडीगढ़ और कालका से शिमला आने वाली लग्जरी बसें भी पैक चल रही हैं।

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि बर्फबारी के बाद शिमला, नारकंडा, किन्नौर, मनाली, कसौली, चंबा और खजियार के लिए अधिक संख्या में बुकिंग आ रही है। टूरिस्ट बर्फ गिरने का इंतजार कर रहे थे। फरवरी के पूरे महीने में प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहेंगे। ऑल हिमाचल कॉमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी होते ही साइट सीन के लिए टैक्सियों की बुकिंग बढ़नी शुरू हो गई है। पिक और ड्रॉप के लिए भी बड़ी संख्या में गाड़ियों की मांग आ रही है। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान पहली बार टैक्सी कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है।

पर्यटन उद्योग के लिए संजीवनी बनी बर्फबारी
पर्यटन उद्योग के लिए बर्फबारी संजीवनी साबित हुई है। बर्फ गिरने के बाद एकाएक पर्यटन स्थलों पर कमरों की एडवांस बुकिंग तेज हो गई है। इस वीकेंड के अलावा अगले हफ्ते के लिए भी बुकिंग हो रही है। बर्फबारी के पूर्वानुमान के चलते सैलानी बुकिंग करवा रहे हैं। – गजेंद्र चंद ठाकुर, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

 

बर्फबारी के बाद बढ़ी सैलानियों की आवाजाही
राजधानी में बर्फबारी के बाद वीकेंड के लिए सैलानियों की आवाजाही बढ़ना शुरू हो गई है। वीकेंड के लिए होटलों में 40 फीसदी कमरे एडवांस में बुक हो चुके हैं। शनिवार तक 60 फीसदी तक कमरे बुक होने की उम्मीद है। रिज मैदान पर शुक्रवार को बर्फ देखने के लिए भारी संख्या में सैलानी पहुंचे। सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में भी सैलानी बर्फबारी के दीदार के लिए पहुंचे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि राजधानी में वीकेंड पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसके बाद होटलों में बुकिंग बढ़ गई है।

बर्फ पर फिसलने से तीन लोग चोटिल
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में शुक्रवार को बर्फ पर फिसलकर चोटिल होने के बाद कई मरीज उपचार करवाने आए। अधिकांश मरीजों की बाजुओं में फ्रेक्चर हुआ है। डॉक्टरों ने मरीजों को प्राथमिक उपचार और प्लास्टर लगाने के बाद घर भेज दिया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि शाम तक तीन लोग बर्फ पर फिसलकर उपचार के लिए आए थे। इसमें एक छात्र है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि बर्फबारी की वजह से शहर में जगह-जगह फिसलन है। घरों से तभी बाहर निकलें अगर कोई जरूरी काम हो।
Share :
TagsHimachal Tourism shimla
Previous Article

Himachal: केंद्र से मंजूर हुए प्रोजेक्टों पर ...

Next Article

IND vs ENG: ‘चेतेश्वर पुजार तैयार बैठा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kangra News
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अश्लील हरकतें करने के दोषी को दो साल कैद

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics Live Updates: ‘लंबे समय तक नहीं चल सकती सुक्खू सरकार’, जयराम ठाकुर ने बजट पर की डिवीजन की ...

    February 28, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    healthhospitalहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बढ़ने लगे जलजनित रोग, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • Hrtc Bus To Ayodhya
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: उत्तर प्रदेश से समझौते के बाद अयोध्याधाम के लिए चलेंगी बसें, अब काउंटर साइन का इंतजार

    February 19, 2024
    By hinditvnews
  • sudhir
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विधायक सुधीर के आवास पर हथियारों से लैस क्यूआरटी तैनात

    February 27, 2024
    By hinditvnews
  • Kangra News
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: पठानकोट से जागिंद्रनगर तक अप्रैल में चलेगी ट्रेन

    March 8, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Homestay
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सेब-चाय बागानों में होम स्टे, गैर हिमाचली को भी अनुमति

  • Download (60)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: साढ़े पांच वर्ष की आयु में भी मिल जाएगा पहली कक्षा में दाखिला, अधिसूचना जारी

  • Parineeti
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में वेब सीरीज की शूटिंग के लिए 15 को आएंगी परिणीति चोपड़ा

Timeline

  • June 6, 2025

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

  • June 6, 2025

    मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 40°C तापमान और हीट वेव का अलर्ट

  • June 6, 2025

    Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा में भाग लिया

  • June 6, 2025

    Himachal Weather: जून में अधिक बारिश, मौसम साफ होने की संभावना

  • June 6, 2025

    हिमाचल: जीएसटी नंबर न लिखने पर कार्रवाई, जुर्माने की तैयारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chinab

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Weather

    मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 40°C तापमान और हीट वेव का अलर्ट

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Dhami1

    Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा ...

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.