Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

  • Transform Bharat Summit 2026: A National Convergence to Shape the Bharat of Tomorrow

  • Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

  • लुधियाना में छठ पूजा पर बवाल, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में टकराव; फायरिंग की चर्चा

  • महादेव बेटिंग ऐप केस: अमेरिकी नागरिकों से ठगी की जांच में अमृतसर पहुंची CBI

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

By hinditvnews
November 28, 2024
345
0
Snow

Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, पांच स्थानों पर तापमान माइनस में

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 28 Nov 2024

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम फिर बिगड़ सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। विभाग के अनुसार चंबा, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, कांगड़ा व किन्नाैर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। बाकि जिलों में आगामी सात दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार हैं।  वहीं 29 नवंबर तक बिलासपुर और मंडी के सुंदरनगर में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 दिसंबर से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।

सड़कों पर ब्लैक आइस जमने लगी
उधर, राज्य में ताबो सहित पांच स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। न्यूनतम पारा शून्य से नीचे जाने के चलते पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कों पर ब्लैक आइस जमने लगी है। चंबा जिले में ट्रैक और चोटियों पर ट्रैकिंग तथा पर्वतारोहण गतिविधियों पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई है।  शिमला सहित 26 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में झरने और नदी-नाले जम गए हैं।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.2, सुंदरनगर 4.1, भुंतर 3.3, कल्पा -0.6, ऊना 4.1, केलांग -3.6, पालमपुर 5.0, सोलन 3.5, मनाली 1.7, कांगड़ा 6.2, मंडी 6.1, बिलासपुर 6.3, हमीरपुर 5.6, चंबा 5.9, डलहाैजी 6.0, जुब्बड़हट्टी 7.2, कुफरी 2.0, कुकुमसेरी -6.5, नारकंडा 2.3, भरमाैर 5.0, रिकांगपिओ 2.4, सिओबाग 2.0, बरठीं 4.3, धाैलाकुआं 8.3, समदो -2.5, कसाैली 7.4, सराहन 7.7, बजाैरा 2.5 व देहरा गोपीपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयया है।

कहां कितना अधिकतम तपमान
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.0, बिलासपुर में 24.5, कांगड़ा में 23.5, मंडी में 23.4, सोलन में 23.0, चंबा में 22.6, नाहन में 21.6, धर्मशाला में 20.5, शिमला में 15.6, मनाली में 14.5, कल्पा में 12.1 और केलांग में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

हिमाचल में 58 दिनों से सूखा
हिमाचल में 58 दिनों से सूखे का दौर चल रहा है। राज्य में पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 अक्तूबर से 28 नवंबर तक सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश हुई है। इससे अधिकतर जिलों में सूखे जैसी स्थिति है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश की बूंद तक नहीं बरसी। इस साल नवंबर में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 28 नवंबर तक सिर्फ 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक ने बताया कि साल 2016 में भी नवंबर में बारिश नहीं हुई थी। इससे पहले 2011 व 2005 में 0.3, 1994 में 0.1, 1975 में 0.2, 1970 और 1955 में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। जबकि 19.7 मिलीमीटर को सामान्य बारिश माना गया। इस तरह पिछले 70 सालों में देखा जाए तो सात से आठ ऐसे रहे हैं, जिसमें नवंबर महीने में बारिश नहीं हुई है।
Share :
Tagshimachal weatherHimachal Weather: Four days of rain and snowfall in the high altitude areas of Himachalhindi newsminimum temperature b
Previous Article

Bribery Case: ईपीएफओ क्षेत्रीय आयुक्त ने असेसमेंट ...

Next Article

हिमाचल युवा कांग्रेस को दस दिसंबर तक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2025: आज जारी होगा परीक्षा परिणाम

    May 15, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: नए साल में लोगों को मिलेंगी ये बड़ी सौगातें

    January 1, 2025
    By hinditvnews
  • Bjp
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: 810 नए बूथों पर भाजपा की मजबूत टीम, SIR के बाद बढ़े मतदान केंद्र

    August 22, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: लाहौल में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • Hp sarkar
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वाइल्ड लाइफ विंग मुख्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने की तैयारी

    April 10, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अंब-ऊना रोड पर बाइक-बस की टक्कर, दो युवकों की मौत

    October 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather update
    manaliकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में तीन दिन बाद बढ़ जाएगी ठंड,बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

  • jairam thakur
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    सरकार को घेरेंगे, नेता प्रतिपक्ष जयराम

  • Dharamshala
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    India vs England Test: विद्यार्थियों को आधे दाम पर मिलेगा धर्मशाला मैच का टिकट

Timeline

  • November 14, 2026

    TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

  • November 14, 2026

    Transform Bharat Summit 2026: A National Convergence to Shape the Bharat of Tomorrow

  • November 14, 2026

    Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

  • November 14, 2026

    लुधियाना में छठ पूजा पर बवाल, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में टकराव; फायरिंग की चर्चा

  • November 14, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: अमेरिकी नागरिकों से ठगी की जांच में अमृतसर पहुंची CBI

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA

    TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Transform Bharat Summit 2026: A National Convergence to Shape the Bharat of Tomorrow

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

    Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.