Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at an Affordable Premium of INR 1025

  • FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

  • Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

  • Headsup B2B Secures Mandate for 40+ MW of Solar Panels and Ancillary Products Across Rajasthan and Jharkhand

  • BPCL Leads Nationwide Push to Expand PNG and CNG Adoption

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal Weather: नारकंडा में ताजा बर्फबारी, पठानकोट हाईवे पर पहाड़ी दरकी

Himachal Weather: नारकंडा में ताजा बर्फबारी, पठानकोट हाईवे पर पहाड़ी दरकी

By hinditvnews
March 4, 2025
139
0
0 Snowfall Himachal

Himachal Weather: नारकंडा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी, भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दरकी पहाड़ी

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला/चंबा/कुल्लू Published by: Megha Jain Updated Tue, 04 Mar 2025

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला के कुफरी, नारकंडा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला के कुफरी, नारकंडा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं शिमला में बारिश के साथ बर्फ के फाहे गिरे। मंगलवार सुबह अचानक बिगड़े माैसम से ठिठुरन बढ़ गई है। नारकंडा में बर्फबारी से मंगलवार सुबह वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सड़क से बर्फ को हटा दिया गया है। हालांकि, सुबह करीब 10:30 बजे के बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लाहाैल-कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी रात को फिर बर्फबारी हुई है।

उधर, भरमौर-पठानकोट हाईवे पर अचानक पहाड़ी दरकने से टनों के हिसाब से पत्थर और मलबा हाईवे पर आकर गिरा। इससे देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हाईवे बंद होने से छोटे-बड़े वाहनो की लंबी कतार लग गई। इससे बोर्ड परीक्षा देने के लिए जा रहे विद्यार्थियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम ने माैके पर पहुंचकर मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया।

आगामी दिनों में ऐसा रहेगा माैसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 4 मार्च को भी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 5 से 8 मार्च पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। 9 और 10 मार्च को कुछ स्थानों पर फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई तथा कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-11 डिग्री सेल्सियस कम रहा। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ, जहां पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।

लाहौल में बर्फबारी, कुल्लू में हुई बारिश 
जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी और कुल्लू में बारिश का सिलसिला सोमवार रात को भी जारी रहा। बर्फबारी से लाहौल में जनजीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौटा है। बिजली व सड़कें ठप हैं। हालांकि, मनाली-केलांग सहित अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से दालंग तक सड़क फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो गई है।  मंगलवार सुबह 11:00 बजे के बाद धूप खिलने से कुल्लू में लोगों ने राहत की सांस ली।
भारी बारिश से जसौरगढ के मधुवाड़ गांव में  दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त
भारी बारिश के चलते चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत जसौरगढ के गांव मधुवाड़ में दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। दो मंजिला मकान के निचले तल पर दुकान और ऊपरी मंजिल में प्रभावित परिवार रहता है। मूसलाधार बारिश के बाद बदले हालातों को देखते हुए परिवार अपने दूसरे मकान में रहने के लिए चला गया और आधा सामान भी निकाल लिया। सोमवार रात को भूस्खलन की चपेट में आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत, ये रही कि समय पर परिवार के सदस्य दूसरे मकान में रहने के लिए चले गए थे। प्रभावित पृथी सिंह ने कहा कि किसी ने उनकी सुध नहीं ली। पंचायत प्रतिनिधि समेत स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में अवगत करवाया गया है।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.0, सुंदरनगर 8.2, भुंतर 4.4, कल्पा -1.2, धर्मशाला 4.3, ऊना 7.4, नाहन 10.3, केलांग -4.4, पालमपुर 6.0, सोलन 7.0, मनाली 0.2, कांगड़ा 9.5, मंडी 9.5, बिलासपुर 9.8, चंबा 9.2, डलहाैजी 3.0, जुब्बड़हट्टी 7.4, कुकुमसेरी -5.2, भरमाैर 1.7, सेऊबाग 4.2, बरठीं 9.2, सराहन 0.7, पांवटा साहिब 13.0, देहरा गोपीपुर 8.0 व ताबो में -4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Share :
Tagshill collapsed on Bharmour-Pathankhimachal pradeshHimachal Weather: Fresh snowfall in high altitude areas including Narkandahindi newskullu news
Previous Article

Himachal: संशोधन विधेयक के बाद अनुबंध लाभ ...

Next Article

Himachal: CM सुक्खू ने होम स्टे नियमों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court
    पंजाब

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    July 17, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: समझौते के बाद हाईकोर्ट ने सजा रद्द की

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सरकार टीजीटी के तबादला आदेश नए सिरे से करेगी जारी

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • Jagjeet
    पंजाब

    Farmers Protest: खनौरी सीमा पर पुलिस फोर्स बढ़ी

    December 31, 2024
    By hinditvnews
  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: युवाओं ने विदेशों से आई नई किस्मों के ग्राफ्ट से 1500 रुपये दिहाड़ी कमाई

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तर प्रदेश

    Kanpur Accident: हाईवे पर कार-बस टक्कर, तीन की मौत, दो गंभीर घायल

    April 15, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Tender
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: आपदा प्रभावित समेज व बागीपुल क्षेत्रों के लिए CM सुक्खू ने की विशेष राहत पैकेज की घोषणा

  • himachal
    मौसमहिमाचल प्रदेश

Timeline

  • January 15, 2026

    Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at an Affordable Premium of INR 1025

  • January 15, 2026

    FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

  • January 15, 2026

    Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

  • January 15, 2026

    Headsup B2B Secures Mandate for 40+ MW of Solar Panels and Ancillary Products Across Rajasthan and Jharkhand

  • January 15, 2026

    BPCL Leads Nationwide Push to Expand PNG and CNG Adoption

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced At An Affordable Premium Of Inr 1025

    Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at ...

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • Skyscanner Launches A Smarter Way To Find 2026's Cheapest Destinations: New Cheapest Destination Planner

    Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.