Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

  • Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

  • यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

  • फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

Weatherहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›Himachal Weather: जोबरंग गांव के फांडी नाला में आई बाढ़, कई भागों में पांच दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather: जोबरंग गांव के फांडी नाला में आई बाढ़, कई भागों में पांच दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

By hinditvnews
August 5, 2024
264
0
himachal

 जोबरंग गांव के फांडी नाला में आई बाढ़

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के जोबरंग गांव के उपर फांडी नाला की पहाड़ी से रात को अचानक आई बाढ़ से दहशत मच गई। हालांकि, बाढ़ से अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं नाले का रुख गांव की तरफ हो जाने से ग्रामीण चिंतित हैं। 24 घरों की आबादी वाले जोबरंग गांव के लोगों का कहना है कि अब सुरक्षा के लिए यहां क्रेटवाल लगाना जरूरी हो गया है। अन्यथा ग्रामीणों को बारिश होने पर हमेशा नाले में बाढ़ की आशंका के खौफ में जीने को विवश होना पड़ेगा। पूर्व प्रधान जोबरंग पंचायत सोम देव ने बताया कि रात करीब 10:00 बजे उनके गांव के ऊपर फांडी नाला में आई बाढ़ से डर का माहौल है। ग्रामीण घरों से बाहर बारिश के बीच टॉर्च लेकर सुरक्षित जगह पर गए। साथ ही घटना की सूचना प्रशासन को दी है।

जानें मौसम पूर्वानुमान
उधर, सोमवार सुबह 11:00 बजे के बाद राजधानी शिमला व आसपास भागों में बारिश शुरू हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ स्थानों पर आज से 9 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 11 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार 7 अगस्त को ऊना, कांगड़ा व सिरमौर जिले के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, शिमला व सोलन जिले के लिए येलो अलर्ट है। रविवार रात को हमीरपुर में 67.0, अघार 44.0, जोगिंद्रनगर 42.0, नादौन 38.0, देहरा गोपीपुर 32.3, पालमपुर 28.0, धौलाकुआं 27.5 व नाहन में 25.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल के कांगड़ा, शिमला, चंबा, मंडी और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और पड़ोस में अचानक बाढ़ आने का जोखिम है।

बंगाणा में भारी बारिश से नदी–नाले उफान पर, मक्की की फसल खेतों में बिछी
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश होने से जहां पर छोटे-छोटे नालों में पानी का तेज बहाव देखने को मिला। वहीं पर मक्का,चरी, बाजरा, तिलहन सहित अन्य फसलों को भी इस बारिश से कुछ स्थानों पर नुकसान का सामना करना पड़ा। खरयालता, डीहर व धनेत पंचायत के कुछ गांवों में तेज बारिश होने से मक्की की फसल खेतों में गिर गई। वही पर कुछ स्थानों पर मक्की के खेतों में बारिश का पानी तालाब बन गए। सोमवार सुबह बारिश से अचानक लुणखर खड्ड का जलस्तर बढ़ गया। प्रशासन ने  अभिभावकों से अनुरोध किया है कि अपने बच्चों को नदी-नालों तथा खड्डों के नजदीक न जाने दें।
ब्यास नदी के किनारे न जाएं, लारजी डैम से छोड़ा जाएगा 100 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी
एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि ब्यास नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ने के कारण लारजी पावर हाउस की मशीनें बंद कर दी गई हैं। इसके कारण डैम  प्रबंधन की ओर से लारजी डैम से लगभग 100 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। जरूरत पड़ने पर बाद में भी अतिरिक्त पानी नदी में छोड़ा जा सकता है। पानी छोड़ने से ब्यास नदी के निचले इलाकों में जलस्तर में बढ़ोतरी हो जाएगी। उन्होंने ब्यास नदी के निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि लोगों को लोगों ब्यास नदी के किनारे नहीं जाने की चेतावनी देने के लिए हूटर बजाए जा रहे हैं और पब्लिक एड्रेस सिस्टम (ध्वनि प्रसार यंत्रों)के माध्यम माध्यम से जगह-जगह अनाउंसमेंट की जा रही है।

 

 

Share :
Tagshimachalweather
Previous Article

Haryana: डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की ...

Next Article

हिमाचल के कुल्लू में जलकर खाक हुआ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • weather
    मौसमहरियाणा

    Haryana Weather: मानसून में 3 तीन दिन का लगेगा ब्रेक, 12 से फिर झमाझम, रतिया में बारिश से गिरी मकान ...

    July 9, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    August 2, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में आज से 24 सितंबर तक मौसम साफ, 25 को बारिश का येलो अलर्ट

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • sukhu
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगे 172.97 करोड़

    July 17, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    eudctionहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अनशन पर बैठा जेओए का अभ्यर्थी डेंगू की चपेट में, 13वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बारिश के कहर से दो महीने में 139 मौतें, अब तक 1139 करोड़ का नुकसान और 56 सड़कें ...

    August 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Atul
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अतुल वर्मा बने हिमाचल के नए पुलिस महानिदेशक

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मल्टी टास्क वर्कर्स का मानदेय बढ़कर 6 हजार रुपये

  • HRTC
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकारी नाैकरी: एचआरटीसी में भर्ती होंगे 350 चालक

Timeline

  • July 30, 2026

    रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

  • July 30, 2026

    Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

  • July 30, 2026

    यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

  • July 30, 2026

    फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • July 30, 2026

    Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ramayan

    रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636

    Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Nia

    यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.