Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूखेलबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

By hinditvnews
January 6, 2024
453
0
02 11 2023 Weather 4 23570986

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 8 जनवरी की रात से सक्रिय होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 8 जनवरी की रात से सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में 9 और 10 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 जनवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं।  उधर, मैदानी क्षेत्रों में 8 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान मंडी, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर (पांवटा साहिब और धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी और नालागढ़) में सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी गई है।  वहीं, आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार सुबह ऊना, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा।

ऊना जिले में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
ऊना जिले में सुबह के समय घनी धुंध पड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। सर्द हवाओं के बीच जहां लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो चुका है, वहीं वाहन चालकों के लिए सड़कों से गुजरना भी किसी चुनौती से कम नहीं। हालांकि, दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को राहत तो मिली। सुबह और शाम के समय शीतलहर से हर कोई परेशान है। कोहरे के चलते स्कूली विद्यार्थियों के लिए भी सुबह के समय स्कूल पहुंचना बेहद मुश्किल हो रहा है। बच्चे सुबह 8:00 बजे के आसपास स्कूल के लिए निकलते हैं। इस दौरान घना कोहरे के साथ तेज हवाएं बच्चों को चपेट में ले रही है।  अभिभावकों ने भी मांग कि हैं क सर्दी में स्कूलों में छुट्टियां घोषित की जाए। अभिभावक अलका देवी, मनु रानी, मंजू बाला, विनोद कुमार, राजेश कुमार, रक्षपाल, जितेंद्र ने कहा कि सर्दी इतनी अधिक है कि बच्चों को सुबह के समय स्कूल भेजने का बिल्कुल मन नहीं करता।  वहीं, किसानों के लिए भी शुष्क सर्दी का मौसम परेशानी का सबब बन चुका है। खासकर गेहूं की फसल पर इस समय संकट छाया हुआ है।  मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि सुबह और शाम के समय सर्दी का आलम जनवरी माह में यूं ही बरकरार रहेगा। कहा कि अगले सप्ताह में बारिश हो सकती है। इसके बाद सूखी सर्दी का प्रकोप कम होने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में
शिमला 3.8
सुंदरनगर 0.2
भुंतर -0.2
कल्पा -2.6
धर्मशाला 5.2
ऊना 2.0
नाहन 9.3
पालमपुर 2.5
सोलन 1.0
कांगड़ा 3.5
मंडी 0.5
चंबा 2.4
डलहौजी 5.5
जुब्बड़हट्टी 6.2
कुफरी 3.2
कुकुमसेरी -10.2
नारकंडा 1.4
भरमौर 2.7
रिकांगपिओ -0.2
सेऊबाग 0.0
धौलाकुआं 6.2
बरठीं 0.7
समदो -5.7
पांवटा साहिब 9.0
सराहन 2.0
देहरागोपीपुर 7.0

Share :
Tagsnews weaather of kullunews weather of himachalnews weather of himachal pradeshnews weather of manalinews weather of spiti vellynewss of fresh snow faall inn shimlaweather update of hiimachal
Previous Article

Punjab News: अगर शिक्षकों को काेई दूसरा ...

Next Article

आत्मदाह का प्रयास: किसान की हालत नाजुक, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Snowfall का मजा लेंगे पर्यटक, हिमाचल प्रदेश में इस दिन होगी बर्फबारी

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Weather
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: हिमाचल में आज से बरसेंगे बादल

    May 4, 2024
    By hinditvnews
  • Snow
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: भरमौर की चोटियों पर बर्फबारी

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Snow55
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ठंड से ठिठुर रहा हिमाचल: 12 जगहों पर माइनस में पारा

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Shimla Weather
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: इन चोटियों पर बर्फबारी, शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Road
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अब सड़कों पर नहीं टिकेगी बर्फ, सुचारु रहेगा यातायात

    January 8, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल: अंशकालिक कर्मियों को नौकरी से नहीं निकाल सकता बैंक, हाईकोर्ट आदेश”

  • 09 11 2023 High Court Himachal Pradesh 23577120 194435722
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने से HC ने किया इनकार

  • Himachal Weather
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: चोटियों पर हुआ हिमपात… अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद, कई जिलों में भारी वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.