Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal Weather: अटल टनल, कुफरी में बर्फबारी, शिमला में बारिश

Himachal Weather: अटल टनल, कुफरी में बर्फबारी, शिमला में बारिश

By hinditvnews
February 20, 2025
1876
0
Snow

Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग, कुफरी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, शिमला में बारिश

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला/मनाली/चंबा/धर्मशाला/गोहर/ऊना Published by: Megha Jain Updated Thu, 20 Feb 2025

चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी, किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति, कांगड़ा व सिरमाैर जिले के ऊंचे इलाकों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है।

माैसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दाैर जारी है। जबकि मध्य व निचले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हुई है। चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी, किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति, कांगड़ा व सिरमाैर जिले के ऊंचे इलाकों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। मनाली, अटल टनल रोहतांग, पांगी-भरमौर, शिमला के कुफरी व नारकंडा में भी बर्फबारी हुई। माैसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में रात से रुक-रुककर बारिश हुई।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश में पूरा दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। अटल टनल से स्टे तेलिंग गांव में बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान भी चला। शिमला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।  कुफरी, नारकंडा, चौपाल के खिड़की में ताजा बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। इससे कई रूट प्रभावित हुए है।  कुफरी में फिसलन के कारण कई वाहन फंसने की सूचना है। रामपुर के लिए वाहनों और बसों को वाया सैंज भेजा जा रहा है।

चंबा में 10 मार्गों पर यातायात
चंबा जिला के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बर्फबारी और बारिश से जिले के 10 मार्गों पर यातायात ठप है। इस कारण अपने गंतव्य की ओर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग बंद पड़े मार्गों को बहाल करने के लिए जुट गया है। जिले में होने वाली बर्फबारी और बारिश से किसानों और बागवानों के चेहरों पर रौनक लौटी है। किसानों-बागवानों में राकेश कुमार, संजीव कुमार, दिलीप कुमार, प्रमोद ने बताया कि सेब की पैदावार के लिए बर्फबारी और अत्यंत ठंडा मौसम अधिक अनिवार्य है। जिला के भरमौर, पांगी के ऊपरी क्षेत्रों में पांच इंच, चंबा जोत मार्ग पर चार से छह इंच, लक्कड़मंडी, डैंनकुंड सहित पांगी की ऊपरी चोटियों में पांच से आठ इंच तक ताजा हिमपात हुआ है।
अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद 
मनाली व आसपास के इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी जारी है। सोलंगनाला और अटल टनल में भी जमकर बर्फबारी हुई है। ऐसे में अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। मनाली से पर्यटक वाहनों को सिर्फ नेहरूकुंड तक जाने दिया जा रहा है। इससे आगे सोलंगनाला तक सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही भेजे जा रहे हैं।
बारिश के कारण धर्मशाला में पुलिस कांस्टेबल की पहले दिन की भर्ती प्रक्रिया स्थगित
जिला कांगड़ा में गुरुवार से शुरू होने वाली प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया बारिश के चलते शुरू नहीं हो पाई। आज बारिश के कारण भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। अब 20 फरवरी को बुलाए गए अभ्यर्थियों को रिजर्व डे में 7 मार्च को बुलाया गया है। गुरुवार तड़के ही पुलिस मैदान के पास जिला भर से अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने को पहुंच गए थे। सुबह सात बजे प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन बारिश के कारण प्रक्रिया को शुरू ही नहीं किया जा सका। लगातार जारी बारिश के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से भर्ती स्थगित करने का एलान किया गया। साथ ही अभ्यर्थियों को 7 मार्च को बुलाया गया। वहीं, शुक्रवार को मौसम साफ रहता है तो निर्धारित समय के अनुसार ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बारिश के चलते भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। अभ्यर्थियों को 7 मार्च को बुलाया गया है।
इन जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार
माैसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी की मध्य रात्रि से 21 फरवरी की सुबह तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिले सहित कांगड़ा, चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और कुल्लू के ऊंचे क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। इस अवधि के दाैरान सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना सहित कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिलों के शेष हिस्सों में कई हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 फरवरी के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 21, 22 और 24 फरवरी को भी लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है जबकि 25 व 26 फरवरी को कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

कहां कितनी बारिश-बर्फबारी
बीती रात को बैजनाथ में 9.1, गोहर 9.0, कटाैला 8.4, ओलिंडा और ऊना 8.0, कांगड़ा और गुलेर 7.8, पालमपुर 7.4, जोगिंदरनगर 7.0, सुंदरनगर और सेऊबाग 6.0, मनाली 5.0 व चौपाल में 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं शिलारू में 5.0, गोंदला 3.0, कल्पा1.3 व सांगला में 0.3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।

 न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.2, सुंदरनगर 10.6, भुंतर 9.5, कल्पा 0.2, धर्मशाला 4.8, ऊना 8.6, नाहन 9.0, केलांग -2.3, पालमपुर 5.0, सोलन 6.4 , मनाली 4.3, कांगड़ा 11.0, मंडी 10.3, बिलासपुर 11.9, चंबा 10.4, डलहाैजी 2.6, कुकुमसेरी -2.3, सेऊबाग 6.5, पांवटा साहिब 11.0, सराहन 3.0 व ताबो में -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मंडी जिले में बारिश और बर्फबारी से किसान-बागवान गदगद
बर्फबारी ने मंडी जिले की सबसे ऊंची चोटी शिकारी देवी, कमरूनाग और शैटाधार ने सफेद चादर ओढ़ ली है।  पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से किसानों, बागवानों, पर्यटकों और सैलानियों समेत देव समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। निचले इलाकों में बारिश से गेहूं और मटर को संजीवनी मिली है। सेब बगीचों के लिए इस समय बारिश और बर्फबारी की बेहद जरूरत थी जो पूरी हुई है।  किसानों उत्तम चंद, राजीव ठाकुर, मुरारी लाल, दीपक, यशवंत, चंद्रमणि, नाग, यशु, तोम चंद, भीम सिंह और वेद प्रकाश ने बताया कि बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध हुई है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. चिंत राम ठाकुर ने बताया कि बारिश-बर्फबारी सेब पौधों के लिए रामबाण है। सेब बगीचों में नमी और चिलिंग आवर्स से पैदावार के अच्छे होने के संकेत हैa। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने लोगों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।
ऊना में बारिश से किसानों को राहत
ऊना जिले में देर रात से हो रही हल्की बारिश से मौसम में फिर से थोड़ी ठंडक महसूस होने लगी है। गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलें भी कोहरे के कहर से पीली पड़ने लगी थीं। बारिश होने से राहत मिलेगी। किसानों में करतार चंद, राधेश्याम, विजय रजादा, जोगिंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, मुनीश ठाकुर, अशोक कुमार संजीव कुमार सहित अन्य किसानों का कहना है कि यह बारिश गेहूं सरसों सहित अन्य फसलों के लिए बहुत जरूरी थी।
Share :
TagsCHAMBA NEWShimachal pradeshHimachal Weather: snowfall at Atal Tunnelhindi newsKufri and other high altitude areasrainfall in ShimlaRohtangshimla news
Previous Article

Himachal Chitta Mafia: पंचायतें एकजुट, हर वार्ड ...

Next Article

Himachal: आपदा प्रभावितों को पीएम आवास योजना ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुख सम्मान निधि: आठवें चरण में 2.41 लाख आवेदन, गांधी जयंती पर मिलेंगे पैसे

    September 12, 2026
    By hinditvnews
  • Shastri
    उत्तराखण्ड

    बदरीनाथ धाम: नीलकंठ के पास ध्यान गुफा में धीरेंद्र शास्त्री, 26 से कथा शुरू

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Mandi Masjid Vivad
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    अरे ये क्या हो गया! नगर निगम ने काट दिया मंडी अवैध मस्जिद का बिजली कनेक्शन

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Cmsukhu Ll
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: उद्योगों पर मिल्क-पर्यावरण उपकर 31 मार्च तक टला

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Kc
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: केसी वेणुगोपाल बोले- उत्तराखंड कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं

    July 10, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Vidhan Sabha Session
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: दल-बदल में अयोग्य पूर्व विधायकों की पेंशन होगी बंद, विधानसभा में विधेयक पास

    September 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Snow News
    Weatherधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भारी हिमपात-वर्षा ने किसानों-बागवानों सहित पर्यटन कारोबारियों को राहत दी है। पर्यटन स्थल धुंधी गुलाबा में साढ़े तीन सोलंग कोठी व हामटा में तीन पलचान में ढाई कुलंग व मझाच में दो फीट लाहुल के दारचा जिस्पा कोकसर सिस्सू गोंदला में डेढ़ से दो फीट बर्फ गिर चुकी है। अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

  • kangra news with hindi tv news channel
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra में मिले गिद्धों के 506 नए घोंसले, जिला को वल्चर सेफ जोन घोषित करने की तैयारी

  • Aag
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: सुबाथू के जाड़ला में चलती कर में लगी आग

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.