Himachal: रामपुर के ध्वालसा में मकान जला, लाखों का नुकसान अनुमानित

रामपुर में अग्निकांड: ध्वालसा में रिहायशी मकान जला, लाखों के नुकसान का अनुमान
हिंदी टीवी न्यूज, डंसा (रामपुर बुशहर)। Published by: Megha Jain Updated Sat, 24 Oct 2026
शिमला जिले के रामपुर बुशहर उपमंडल की लालसा पंचायत के ध्वालसा गांव में आग की घटना में देव राज भारद्वाज का रिहायशी मकान जलकर राख हो गया।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर उपमंडल की लालसा पंचायत के ध्वालसा गांव में आग की घटना में देव राज भारद्वाज का रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, मकान में आग लगने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। इसी बीच अग्निशमन विभाग को भी घटना की सूचना दी गई।
अग्निशमन सेवा की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। लालसा पंचायत की प्रधान संगीता शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन और अग्निशमन विभाग को आग लगाने की सूचना दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किए। घटना में मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन अभी किया जाना बाकी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।















