Himachal: शिमला में चार वाहनों की टक्कर से जाम, क्रेन से हटाई गाड़ियां

हिमाचल: शिमला में चार वाहनों की टक्कर से यातायात बाधित, पुलिस ने संभाला मोर्चा; क्रेन से हटाई गाड़ियां
हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 27 Oct 2026
शिमला के ओल्ड बैरियर के पास वाहनों की टक्कर से यातायात बाधित हो गया और चार वाहनों को नुकसान पहुंचा। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर आवाजाही बहाल की।
राजधानी शिमला के ओल्ड बैरियर के समीप कुछ वाहनों की आपस में टक्कर होने से यातायात बाधित हो गया। हादसे में चार वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने क्रेन की मदद से टकराए हुए वाहनों को सड़क किनारे हटाया। इसके बाद सड़क पर यातायात सुचारु हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस की ओर से जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें।















