Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

  • SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

  • The Rise of Luxury Shopping in India | Why Phoenix Palladium Stands Out

  • NICMAR Unveils New Brand Identity to Align with India's Next Phase of Infrastructure Growth

  • REVA University Inaugurates New Batch of Postgraduate Programmes for 2026-28

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: शिमला रूट पर 10 अगस्त तक छह ट्रेनें रद्द

Himachal: शिमला रूट पर 10 अगस्त तक छह ट्रेनें रद्द

By hinditvnews
August 5, 2026
104
0
Train

Shimla Travel Alert : क्या शिमला जाने का प्लान है? 10 अगस्त तक छह ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जान लें अपडेट

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 05 Aug 2026

रेलवे बोर्ड ने कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे की तीन अप और तीन डाउन ट्रेनों का संचालन 10 अगस्त तक रद्द कर दिया है। पहले यह फैसला 5 अगस्त तक लागू था, लेकिन खराब मौसम और कम ऑक्यूपेंसी को देखते हुए अवधि बढ़ा दी गई। हालांकि हिमालयन क्वीन सहित छह अन्य ट्रेनें नियमित रूप से चल रही हैं।

हिमाचल प्रदेश की विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे लाइन पर सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लगातार खराब मौसम और यात्रियों की कम संख्या (ऑक्यूपेंसी) को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने तीन अप और तीन डाउन टॉय ट्रेनों का संचालन अब 10 अगस्त तक रद्द रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इससे पहले इन ट्रेनों को 5 अगस्त तक रद्द किया गया था। हालांकि, प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान को देखते हुए रेलवे ने रद्दीकरण की अवधि पांच दिन और बढ़ा दी है। इस फैसले का असर उन पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों पर पड़ेगा, जो विश्व प्रसिद्ध कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे पर यात्रा करने की योजना बना रहे थे।
रेलवे बोर्ड के अनुसार कालका से शिमला आने वाली कालका-शिमला एक्सप्रेस (52451), हिमदर्शन स्पेशल (52459) और अप मिक्स ट्रेन 10 अगस्त तक संचालित नहीं होंगी। वहीं शिमला से कालका जाने वाली शिमला-कालका एक्सप्रेस (52452), हिमदर्शन (52460) और डाउन मिक्स ट्रेन भी निर्धारित अवधि तक रद्द रहेंगी।
हालांकि रेलवे ने सभी सेवाएं बंद नहीं की हैं। वर्तमान में कालका-शिमला एक्सप्रेस (52453), हिमालयन क्वीन (52455), कालका-शिमला एक्सप्रेस (52457) तथा वापसी दिशा में शिमला-कालका एक्सप्रेस (52454), हिमालयन क्वीन (52456) और शिमला-कालका एक्सप्रेस (52458) का संचालन सामान्य रूप से जारी है। रेलवे का कहना है कि उपलब्ध ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
रेल मंडल अंबाला के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि लगातार खराब मौसम, भूस्खलन की आशंका और कम ऑक्यूपेंसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ट्रेन से यात्रा करने वाले लोग सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कालका-शिमला रेलवे लाइन यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है और हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक इस ऐतिहासिक टॉय ट्रेन का सफर करने पहुंचते हैं। मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण एहतियात के तौर पर रेलवे समय-समय पर परिचालन में बदलाव करता है। ऐसे में आगामी दिनों में यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को रेलवे की ओर से जारी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newskalka shimla toy train 6 trains cancelled till 10 august due to bad weathershimla news
Previous Article

हिमाचल: स्कूलों में प्रार्थना सभा में ...

Next Article

Uttarakhand: भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kharge
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

    July 30, 2026
    By hinditvnews
  • Mob
    उत्तराखण्ड

    निकाय चुनाव: एक क्लिक में जानें प्रत्याशी की कुंडली और नेता की जानकारी

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Fir
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शिक्षक नेता डॉ. मामराज पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एफआईआर

    July 10, 2026
    By hinditvnews
  • Uk Weathers
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: 7 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

    June 12, 2026
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    योगी का हमला: पहले यूपी में नौकरी पर होती थी चाचा-भतीजे की वसूली

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: पर्यटक वाहनों से कूड़ा शुल्क वसूलेगा नगर निगम

    September 18, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Igmc
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    सरकारी नाैकरी: 400 स्टाफ नर्सों की जल्द होगी भर्ती

  • shimla snowfoll
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Snowfall In Himachal: शिमला-मनाली सहित प्रदेश के कई इलाकों में हिमपात, 638 सड़कें बंद… जन जीवन बुरी तरह प्रभावित

  • 5
    मंडीहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    जोगिंद्रनगर में पलटा क्रशर से भरा टिप्पर, तीन बाइक्स दबीं, एक कार को भी पहुंचा नुकसान

Timeline

  • November 4, 2026

    Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

  • November 4, 2026

    SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

  • November 4, 2026

    The Rise of Luxury Shopping in India | Why Phoenix Palladium Stands Out

  • November 4, 2026

    NICMAR Unveils New Brand Identity to Align with India's Next Phase of Infrastructure Growth

  • November 4, 2026

    REVA University Inaugurates New Batch of Postgraduate Programmes for 2026-28

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

    Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

    By hinditvnews
    November 4, 2026
  • SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top

    SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University ...

    By hinditvnews
    November 4, 2026
  • The Rise of Luxury Shopping in India | Why Phoenix Palladium Stands Out

    By hinditvnews
    November 4, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.