Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

  • India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

  • After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

  • Luxury Housing Outperforms Amid Global Headwinds

  • Glow by Kirtilals Unveils 'The Frill Collection': A Contemporary Natural Diamonds Collection, Inspired by Graceful Movement

ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›Himachaql: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस की सरकार पांच साल चलेगी

Himachaql: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस की सरकार पांच साल चलेगी

By hinditvnews
February 28, 2024
311
0
Sukhu

 

HP Budget Session Live: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस की सरकार पांच साल चलेगी, भाजपा के कई विधायक संपर्क में

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में जाने से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया हैं। भाजपा के 15 विधायक सदन ने निलंबित कर दिए गए हैं।

मैं एक योद्धा हूं, बजट में बहुमत साबित करेंगे
सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया, मैं एक योद्धा हूं। आम परिवार से निकला योद्धा लड़ाई में संघर्ष करता है और जीत संघर्ष की होती है। कांग्रेस पार्टी की सरकार पांच साल चलेगी। यह सरकार आम आदमी, कर्मचारियों व महिलाओं की सरकार है। भाजपा की ओर से विधायकों को बरगलाकर जो प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है, वह सफल नहीं होगा। इस लड़ाई को युद्ध की तरह लड़ूंगा। सीएम ने कहा कि बजट सत्र में हम अपना बहुमत साबित करेंगे। भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं और जो लोग राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं, वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। भाजपा का सदन में बर्ताव उचित नहीं है।

सरकार नैतिक अधिकार खो चुकी: जयराम
हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा- यह सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। जहां तक मुझे जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी अपना इस्तीफा पेश कर दिया है या हो सकता है कि आलाकमान ने उनसे मांगा हो, मुझे पता नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज वही हुआ जिसकी हमें आशंका थी। हमने सुबह राज्यपाल से मुलाकात की थी और हमने कहा था कि बजट पास कराने के लिए कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में वे भाजपा के विधायकों को निलंबित करेंगे… आज सदन में आते ही संसदीय कार्य मंत्री की ओर से प्रस्ताव लाया गया और 15 विधानसभा सदस्यों को निलंबित करने के लिए कहा गया। हमें मार्शल के माध्यम से बाहर जाने के लिए विवश किया गया, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सदन में निलंबन का प्रावधान तब होता है, जब हम सदन की कार्यवाही में बाधा डालें। हम चर्चा के लिए तैयार थे।

जयराम बोले-बजट पास करने के लिए हुआ हमारा निलंबन
सदन में जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट पास करने के लिए हमारा निलंबन हुआ है। यह सरकार तो गिरी हुई है। साढ़े तीन बजे इन्होंने बजट पारित कर दिया। नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने भी इस्तीफा दिया है। इनके साथ तो विपक्ष से भी बुरा हुआ है। इसके बाद प्रतिपक्ष के विधायक सदन से उठकर लंच करने के लिए चले गए।

सदन में गतिरोध, बैठक नहीं हो पाई शुरू
विधानसभा सदन की बैठक शुरू नहीं हो पाई है। सदन में गतिरोध बना हुआ है। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने भी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से अनुरोध किया कि वे सदन से बाहर जाएं। लेकिन जयराम वह अपनी सीट से नहीं उठ रहे हैं। वहीं, सत्तापक्ष सदन में मौजूद है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके इस्तीफे की खबरें निराधार हैं। कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक अभी शिमला नहीं पहुंचे हैं। विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है।  पार्टी हाईकमान का विश्वास पूरी तरह कायम है। मीडिया के सभी वरिष्ठ साथियों से अनुरोध है कि बेबुनियाद खबरें चलाने से बचें। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वयं सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

जयराम ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की बात कही, सुंदर ठाकुर ने खारिज किया बयान
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने इस बयान को नकार दिया है। सीएम अपने चैंबर में बैठे हैं। उनके कार्यालय से बताया गया है कि यह महज अफवाह है कि सीएम ने इस्तीफा दिया है। उधर, सदन से निलंबित भाजपा विधायकों को मार्शल की ओर से एक-एक कर बाहर निकाला जा रहा है। मार्शल विधायक बलवीर वर्मा, सुरेंद्र शौरी को पकड़कर सदन से बाहर ले गए हैं। सदन में हंसराज ने कहा- कोई तो उठाओ। इसके बाद  मार्शल उन्हें पकड़कर बाहर ले गए।

विधानसभा चौक पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
राज्यसभा चुनाव के बाद उपजी स्थिति से विधानसभा परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। विधानसभा चौक पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हो रही है।

बागी विधायकों के वाहनों को गेट पर रोकने की कोशिश, जयराम को बलपूर्वक बाहर निकालने का प्रयास
बागी विधायकों के वाहनों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा गेट पर रोकने की कोशिश की। प्रतिपक्ष के विधायक सदन में आए। जयराम ठाकुर को मार्शल ने सदन से बाहर बलपूर्वक निकालने की कोशिश की। इस पर विपिन सिंह परमार ने हाथ न लगाने को कहा। वहीं, भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टर को बुलाकर उनकी जांच की गई। वहीं, मार्शल विधायक जनकराज को पकड़कर सदन से बाहर ले गए। महिला मार्शल विधानसभा सदन के भीतर पहुंची हैं।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट देने वाले छह कांग्रेस विधायक बुधवार को हेलिकॉप्टर में सवार होकर शिमला पहुंच गए हैं। सभी छह विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था  को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई है। विधानसभा परिसर छावनी में तब्दील हो गया है।

भाजपा पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा परिसर में बुलाया
भाजपा के सभी पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा परिसर में बुलाया गया है। वहीं, सदन के भीतर भाजपा विधायक बैठे हैं। मार्शल उन्हें बाहर जाने के लिए कह रहे हैं। लेकिन विधायक वाहन जाने को तैयार नहीं। निलंबित किए सदस्य भी सदन के भीतर मौजूद हैं।

अनुराग ठाकुर बोले- प्रदेश में झूठे वादे करके कांग्रेस की सरकार बनी 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश में बड़े और झूठे वादे करके कांग्रेस की सरकार बनी और अब वे वादे पूरे नहीं हुए। आज कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि जहां-जहां इन्होंने वादे किए वहां ये मुकरते नजर आते हैं और इनके विधायक ही इनसे भागते नजर आते हैं। ऐसी क्या मजबूरी थी कि मात्र 14 महीनों में इनके विधायक इनका साथ छोड़ गए। अनुराग ने कहा कि जिनसे अपने परिवार, विधायक, पार्टी न संभले वे दूसरों पर ठिकरा फोड़ रहे हैं। जिनके अपने जिले में दो विधायक छोड़ कर चले गए, उसमें भाजपा क्या कर सकती है? इनके विधायक खुलकर अपनी सरकार के खिलाफ कई बार बोलते थे, क्या वह भी भाजपा करवा रही थी?

इन विधायकों को किया निलंबित
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, विनोद कुमार, हंसराज, जनकराम, बलवीर वर्मा, त्रिलोक जमवाल, सुरेंद्र शौरी, दीप राज, पूर्ण चंद, इंद्र सिंह गांधी, दलीप सिंह और रणधीर शर्मा समेत 15 भाजपा विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित किए गए हैं। लेकिन निलंबित किए जाने के बावजूद भी विधायक सदन में ही बैठे रहे। बाहर नहीं गए।

शिमला के दो और विधायकों से भाजपा ने संपर्क साधा, हर्ष बोले- विक्रमादित्य मुख्यमंत्री बनने के योग्य
बताया जा रहा है कि शिमला जिले के दो और विधायकों से भाजपा ने संपर्क साधा है ।ये पहले हॉलीलॉज के भी करीबी रहे हैं। वहीं, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद हर्ष महाजन बुधवार को विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा देकर नैतिकता का परिचय दिया है। मंत्री होते हुए उन्हें सरकार में जलील किया जा रहा था। हर्ष ने कहा कि कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री बनने की होड़ मच गई है। हर्ष महाजन ने कहा कि विक्रमादित्य मुख्यमंत्री बनने योग्य हैं। अब ये एक-दूसरे से लड़ कर ही मर जाएंगे।

क्रॉस वोटिंग करने वाले छह कांग्रेस विधायक पंचकूला छोड़ अज्ञात स्थान के लिए रवाना
राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट देने वाले छह कांग्रेस विधायक बुधवार को एक हेलिकॉप्टर में सवार होकर किसी अज्ञात स्थान के लिए हरियाणा से रवाना हो गए।  सूत्रों ने बताया कि राजेंद्र राणा और रवि ठाकुर समेत विधायकों ने रात यहां एक होटल में बिताई और सुबह भाजपा शासित हरियाणा के पंचकूला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के लिए रवाना हुए।  राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद विधायक मंगलवार को शिमला से हरियाणा पहुंचे थे। समझा जाता है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट के संकेतों के बीच वे भाजपा के संपर्क में हैं।  विधायक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कार्यशैली से निराश हैं और उनके प्रतिस्थापन की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सुक्खू ने मंगलवार को उन दावों को खारिज कर दिया था कि पार्टी के कुछ विधायकों का अपहरण कर लिया गया था और उन्होंने पंचकूला की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा था कि वह कहीं भी जा सकते हैं

सदन की कार्यवाही 12: 00 बजे तक स्थगित
संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सदन को इन हालात में चलाया जाना संभव नहीं है। सदन से  हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उनके साथ धक्कामुक्की की गई। शोर-शराबे और हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12: 00 बजे तक स्थगित कर दी गई है।  कांग्रेस के विधायक भी सदन से बाहर चले गए हैं। भाजपा के विधायक अभी भी सदन के भीतर नारेबाजी कर रहे हैं।

विधानसभा सदन में हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, विनोद कुमार, हंसराज, रणधीर शर्मा, विनोद कुमार समेत 15 विधायक सदन की कार्यवाही से निष्कासित किए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने निलंबित किए सदस्यों को बाहर जाने के आदेश दिए। विधानसभा अध्यक्ष के मार्शल से धक्कामुक्की के मामले में यह कार्रवाई की गई है। सदन में अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। स्पीकर के मार्शल से धक्कामुक्की करने का मामला। अध्यक्ष ने कहा कि अगर निलंबित सदस्य बाहर नहीं जाएंगे तो इन्हें मार्शल इन्हें बलपूर्वक निकालेंगे। इसके बाद सदस्य बेल में चले गए सदस्य। नारेबाजी करते रहे।

Share :
Tagsbreaking news of shimlalatest news of himachalnews of cm sukkhunews of HP Budget Sessionnews of shimla
Previous Article

Vikramaditya Singh: कांग्रेस के एक और ‘राजकुमार’ ...

Next Article

Uttarakhand: राज्यपाल ने UCC विधेयक राष्ट्रपति को भेजा, मुहर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir पर अब हिमाचल कांग्रेस में रार! प्रतिभा सिंह ने की पीएम मोदी की तारीफ

    January 13, 2024
    By hinditvnews
  • Sanjay
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP NEWS: पर्यवेक्षक के सामने उलझे सिराज कांग्रेस के दो धड़े

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi
    manaliकुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू-मनाली आने वाले मंडी का नहीं करेंगे रुख

    November 28, 2023
    By hinditvnews
  • Sukh
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जानलेवा हमले में घायल छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla Night View
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला की हवा 22 प्रतिशत ज्यादा दूषित

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • Forest Fire
    चंबामंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Forest Fire: हिमाचल में 24 घंटों में 29 और जंगलों में लगी आग

    June 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vyas
    manaliउत्तर प्रदेशकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मनाली में ब्यास नदी में बहा यूपी का युवक, तलाश जारी

  • Kangna
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सत्ता संग्राम 2024: हिमाचल की सियासत से हमेशा दूर रहे हैं सेलिब्रिटी

  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल BJP: डॉ. बिंदल के खिलाफ शिकायत से गुटबाजी तेज, गरमाई राजनीति

Timeline

  • July 25, 2026

    Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

  • July 25, 2026

    India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

  • July 25, 2026

    After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

  • July 25, 2026

    Luxury Housing Outperforms Amid Global Headwinds

  • July 25, 2026

    Glow by Kirtilals Unveils 'The Frill Collection': A Contemporary Natural Diamonds Collection, Inspired by Graceful Movement

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dr. Azad Moopen Meets Shri D.k. Shivakumar; Reaffirms Aster Dm Quality Care's Commitment To Karnataka With Rs 1,315 Crore Investment

    Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka ...

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • India's Next Growth Story Lies In The Rise Of Retail And Commercial Real Estate

    India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • After 22 Years In Real Estate, Dr. Renu Rana Launches Renaliyas

    After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.