Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

Lok Sabha Election 2024शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Lok Sabha Election 2024›HP: प्रेमकुमार धूमल बोले-दल-बदल सबसे गंदा खेल

HP: प्रेमकुमार धूमल बोले-दल-बदल सबसे गंदा खेल

By hinditvnews
April 30, 2024
342
0
Dhumal

विशेष बातचीत: प्रेमकुमार धूमल बोले- प्रत्याशी नहीं, पार्टी पर देता हूं ध्यान, दल-बदल सबसे गंदा खेल

धूमल के सामने एक धर्मसंकट जरूर नजर आता है, पर वह कहते हैं कि वह व्यक्ति नहीं, पार्टी चिह्न को अहमियत देते हैं। हालांकि वह दल बदलने को भारत की राजनीति का सबसे गंदा खेल भी कहकर प्रत्याशियों के व्यवहार से असंतोष जता रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से दल-बदल की राजनीति हो रही है, उससे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल व्यथित हैं। धूमल कहते हैं कि अगर सुजानपुर में कैप्टन रंजीत राणा ने उनसे पूछा होता तो वह पार्टी बदलने को नहीं कहते। उनकी उंगली पकड़कर आगे बढ़े राजेंद्र राणा ने वर्ष 2017 में बतौर कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा के घोषित मुख्यमंत्री चेहरा प्रेमकुमार धूमल को हराकर सबको चौंकाया था तो आज वही राजेंद्र फिर पार्टी बदलकर भाजपा के हो लिए हैं। अब धूमल के सामने एक धर्मसंकट जरूर नजर आता है, पर वह कहते हैं कि वह व्यक्ति नहीं, पार्टी चिह्न को अहमियत देते हैं। हालांकि वह दल बदलने को भारत की राजनीति का सबसे गंदा खेल भी कहकर प्रत्याशियों के व्यवहार से असंतोष जता रहे हैं।

दल-बदलकर राजेंद्र राणा अब भाजपा से खड़े हैं, आप प्रचार करेंगे? 
मैंने जब भी चुनाव लड़ा है तो कमल के चिह्न पर ही लड़ा है। कमल का चुनाव चिह्न जिसके पास रहा है, उसके लिए प्रचार किया है। मैं व्यक्ति विशेष पर ध्यान नहीं देता और मैं पार्टी और चुनाव चिह्न पर ध्यान देता हूं। पार्टी नेतृत्व जिसे चिह्न दे देता है, हम उसी को प्रत्याशी मानते हैं।

कैप्टन रंजीत राणा पिछली बार आपकी सहमति से सुजानपुर से प्रत्याशी थे, क्या भाजपा छोड़ने से पहले आपसे बात की?
मुझसे कोई बात करता तो यही कहता कि पार्टी मत बदलो। दल-बदल भारत की राजनीति का सबसे गंदा खेल है। दल बदलना नहीं चाहिए। निष्ठा के साथ जो जिसमें हो, उसी में रहना चाहिए।

आप हमीरपुर में हैं और जयराम ठाकुर आजकल मंडी में ही प्रचार में व्यस्त हैं, अन्य जगहों को वक्त कब देंगे? 
प्रचार के लिए जहां-जहां आवश्यकता होती है, मैं वहां जाता हूं। सम्मेलन में भी गया था। जहां जरूरत होगी और स्वास्थ्य इजाजत देगा, वहां जाऊंगा। जहां तक जयराम जी की बात है, यह उन्हीं से पूछें तो उचित रहेगा।

क्या हिमाचल पर उपचुनाव थोपे गए हैं, जैसा कि कांग्रेस का भी आरोप है?
जब विधायक अयोग्य घोषित हो जाता है तो खाली स्थान की अधिसूचना चुनाव आयोग को विधानसभा अध्यक्ष की ओर से भेजी जाती है। ऐसे में चुनाव होना स्वाभाविक है। प्रश्न यह है कि खाली स्थान हुआ क्यों, असली जड़ वही है। यही पड़ताल का विषय है। जब परिस्थितियां ऐसी बन ही गईं तो उपचुनाव तो होने ही हैं।

कांग्रेस के नेता भाजपा और भाजपा के कांग्रेस में जा रहे हैं, इस बदले राजनीतिक परिदृश्य पर क्या कहते हैं?
यह राजनीति का बदला हुआ भी नहीं, गिरता हुआ स्वरूप है। जब गिरावट आना शुरू हो जाती है तो आदमी फिसलता जाता है। मूल्य गिरते जाते हैं। सिद्धांतहीन और मूल्यहीन राजनीति जब होती है तो ऐसा ही होता है। सब कुछ सामने दिख रहा है।

प्रचार में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हो रहा है, उस पर क्या कहते हैं?
मैं इस बात से दुखी हूं कि राजनीति में प्रचार का स्तर बहुत घटिया होता जा रहा है। लोकतंत्र में एक-दूसरे के प्रति सम्मान रहना चाहिए। आलोचना मुद्दों पर होनी चाहिए, व्यक्तिगत नहीं। स्तरहीन और आधारहीन आलोचना आगे नहीं बढ़ाती है। ऐसा करने वाला स्वयं अपनी और समाज की नजरों में भी गिर जाता है।

अनुराग पांचवीं बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें केंद्रीय मंत्री ही देखना चाहते हैं या राज्य की राजनीति में भी?
अनुराग ठाकुर के बारे में हमारे चाहने या न चाहने से कुछ नहीं होगा। ईश्वर जो चाहे, वही होता है। आगे भी भगवान की इच्छा जो होगी, वही होगा। इसके अलावा यहां की जनता जो चाहेगी और हाईकमान जिस तरह का निर्णय लेगा, वही होगा। अनुराग को केंद्र में महत्वपूर्ण पद मिला है, इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया है। वह वहां पर शानदार सेवा भी कर रहे हैं, जो संतोषजनक है।

इन चुनावों से क्या अपेक्षा है?
सबको लोकतंत्र के पर्व की शुभकामनाएं। ईमानदार और मेहनती उम्मीदवारों को वोट दिए जाने चाहिए, जो प्रदेश की सेवा कर सके। इसके साथ ही देश में स्थायी सरकार बननी चाहिए, ताकि देश सुरक्षित रहे और भारत फिर से विश्व गुरु बने।

चुनाव में प्रदेश पर बढ़ रहा कर्ज एक मुद्दा है, पिछली तमाम सरकारों पर दोषारोपण हो रहा है, क्या कहते हैं? 
चौथा और पांचवां वेतन आयोग हमारी सरकार ने लागू किया था। दिसंबर 2007 से लेकर 2012 तक पांच साल में हमने कर्मचारियों का एरियर भी दिया। डीए की किस्तें भी दीं। कर्मचारियों को अंतरिम राहत का ज्यादा पैसा चला गया था, जो बाद में थोड़ा-थोड़ा कटा। पांच साल में 6,672 करोड़ कर्ज लिया था, जो न्यूनतम था। एक-दूसरे पर दोषारोपण करने से कुछ नहीं होता। आरटीआई से अगर सूचना ली जाए कि किस सरकार ने कितना कर्ज लिया तो    सब मालूम हो जाएगा। सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
Share :
Tagsnews of hiimachal politicsnews of lok sabha election 2024 hiachalnews of prem kumar dhumalnews of shimla
Previous Article

UP: अमेठी सीट पर राहुल गांधी नहीं, ...

Next Article

कांगड़ा-हमीरपुर सीट से जिताऊ प्रत्याशी तलाशने को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Japani
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    जापानी फल की मिठास भर रही बागबानों की जेब, मार्केट में बढ़ी डिमांड

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Sarkaghat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकाघाट की बेटी बनी ट्रक ड्राइवर,यू-ट्यूबर भी

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के कई जिलों में आज और कल धुंध का यलो अलर्ट जारी

    January 2, 2024
    By hinditvnews
  • himachal news
    कुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Landslide: बिना योजना के बना दिए मकान, अब ताश के पत्तों की तरह ढह रहे; प्रशासन ने बनाई कमेटी

    August 25, 2023
    By hinditvnews
  • Roapway
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के बड़े शहरों में लोगों को मिलेगी Ropeway की सुविधा

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Congress
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: तीन-तीन प्रत्याशियों का पैनल भेजेगी कांग्रेस

    June 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Mashroom
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सोलन में वैज्ञानिकों की कामयाबी, 25-30°C में उगेगा शिटाके मशरूम

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बदलेगा मौसम, 29 सितंबर तक बारिश-अंधड़ का अलर्ट; मानसून विदाई को तैयार

  • Weather Alert
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: कई भागों में एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने के आसार, दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट

Timeline

  • October 7, 2026

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • October 7, 2026

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • October 7, 2026

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • October 7, 2026

    HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • October 7, 2026

    SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy Efficient, Sustainable Comfort

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA PACIFIC

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited Edition Packs

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.