Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत, कमरा अंदर से बंद मिला

  • हिमाचल: राष्ट्रपति मुर्मू 6 अक्टूबर को आएंगी, अटल टनल भी जाएंगी

  • राजस्थान: उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित सेवा शुरू करेगी

  • यूपी: दरोगा, सिपाही और CRPF जवान पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, विधायक के फार्म हाउस का मामल

  • बरवाला-जींद रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, 3 युवकों की मौत

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HP हाईकोर्ट: पंचायत पुनर्गठन मामले में चुनाव आयोग बना प्रतिवादी

HP हाईकोर्ट: पंचायत पुनर्गठन मामले में चुनाव आयोग बना प्रतिवादी

By hinditvnews
March 25, 2026
181
0
himachal high court

HP High Court: पंचायतों के पुनर्गठन, विलय मामले में राज्य चुनाव आयोग को बनाया प्रतिवादी; जानें पूरा मामला

हिंदी टीवी न्यूज,  शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 24 Mar 2026

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग को प्रतिवादी के रूप में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंगलवार को ग्राम पंचायत घुरट के विभाजन और नई ग्राम सभा के गठन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग को इस याचिका में प्रतिवादी के रूप में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि नई ग्राम सभा का गठन और पंचायतों का पुनर्गठन कानून के प्रावधानों के तहत ही किया गया है।

इसके समर्थन में उपायुक्त शिमला की ओर से प्राप्त दस्तावेज भी अदालत में पेश किए गए। अदालत ने पाया कि सरकार की ओर से पेश किए गए दस्तावेजों में इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं है कि पंचायतों के पुनर्गठन या विभाजन का प्रस्ताव वास्तव में कहां से शुरू हुआ था। इस पर सरकार ने विस्तृत रिकॉर्ड पेश करने के लिए समय की मांग, जिसे अदालत ने स्वीकार कर दिया। गौरतलब है कि पंचायत के पुनर्गठन और विलय को लेकर कई याचिकाएं दायर की गई है। इन सभी याचिकाओं पर न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ बुधवार को एक साथ सुनवाई करेगी।

परियोजना प्रभावितों के रोजगार मामले में जांच करें डीसी किन्नौर 
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने किन्नौर जिले में सोरंग पावर प्राइवेट लिमिटेड जल विद्युत परियोजना के कारण विस्थापित और प्रभावित हुए परिवारों को रोजगार देने से जुड़े मामले में जांच का आदेश दिया है। अदालत ने उपायुक्त जिला किन्नौर को आदेश दिए हैं कि पुनर्वास परियोजना के प्रशासक होने के नाते वह सभी हितधारकों और संबंधित पक्षों को शामिल करते हुए कानून के अनुसार याचिकाकर्ताओं की शिकायतों की जांच करें और 12 सप्ताह के भीतर उचित निर्णय लें।

न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की अदालत ने कहा कि उपायुक्त किन्नौर इस योजना के अधिकृत प्रशासक हैं, इसलिए यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह सभी पक्षों को सुनकर उचित निर्णय लें। अदालत ने याचिकाकर्ता सुरजन कुमार सहित कुल 14 समान याचिकाओं पर एक साथ यह फैसला दिया है। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि वर्ष 2004 में राज्य सरकार और परियोजना प्रबंधन के बीच हुए समझौते के अनुसार प्रत्येक विस्थापित परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जाना अनिवार्य था। वर्ष 2006 के कार्यान्वयन समझौते और 2007 की पुनर्वास योजना के बावजूद उन्हें रोजगार नहीं मिला। उन्होंने बताया कि निजी कंपनी और प्रशासन ने रोजगार की शर्तों का उल्लंघन किया है।

प्राथमिक पाठशाला ओल्वा का विलय रद्द
हाईकोर्ट ने कुल्लू जिले की राजकीय प्राथमिक पाठशाला(जीपीएस)ओल्वा के स्कूल के जीपीएस माटल में किए गए विलय के निर्णय को रद्द कर दिया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सरकार की ओर से विलय वापस लेने के लिखित आश्वासन के बाद इस याचिका का निपटारा कर दिया है।  याचिकाकर्ता स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से सरकार की ओर से जारी 17 अगस्त 2024 की अधिसूचना, जिसके तहत ओल्वा स्कूल का विलय माटल स्कूल में कर दिया गया था को चुनौती दी थी।अब सरकार ने इस निर्णय को वापस ले लिया है।शिक्षा निदेशक, हिमाचल प्रदेश ने 23 मार्च 2026 को एक पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किए हैं कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओल्वा आगामी आदेशों तक स्वतंत्र रूप से कार्य करती रहेगी। सरकार के इस आदेश के बाद स्कूल को फिलहाल राहत मिल गई है, लेकिन कोर्ट को यह भी बताया गया कि अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में स्कूल में छात्रों के नामांकन की समीक्षा की जाएगी, जिसके आधार पर भविष्य का निर्णय लिया जाएगा।

प्लास्टिक बैगों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की याचिका ली वापस
हिमाचल हाईकोर्ट में हिमालय ग्रीन कंपनी की ओर से प्रदेश में प्लास्टिक बैग बेचने पर लगे प्रतिबंध को हटाने को लेकर दायर याचिका को वापस ले लिया है। याचिका में प्रदेश सरकार की ओर से जारी 21 जनवरी 2025 की अधिसूचना को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत राज्य सरकार ने उन प्लास्टिक बैगों की बिक्री और उपयोग पर भी रोक लगा दी है जो ईको-फ्रेंडली या बायोडिग्रेडेबल नहीं है।

सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया कि अधिसूचना को चुनौती तो दी गई है लेकिन अधिनियम को नही।।न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि कंपनी की ओर से केवल अधिसूचना को चुनौती दी गई है लेकिन जिस एक्ट के तहत यह अधिसूचना लाई गई है उसे चुनौती नहीं दी गई है। कंपनी ने वर्तमान याचिका को वापस लेते हुए अदालत से गुहार लगाई कि उन्हें नए तरीके से याचिका को दायर करने की अनुमति दी जाए, जिसे अदालत ने स्वीकार किया। सरकार की ओर से महाधिवक्ता अनूप रतन बताया कि प्रदेश में कुछ प्लास्टिक उत्पादों को बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कंपनी जिस प्लास्टिक बैग को बेचने की अनुमति मांग रही है वह बायोडिग्रेडेबल नहीं है।

जीएसटी नंबर न भरने पर याचिकाएं खारिज
प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सरकारी टेंडर प्रक्रिया के दौरान तकनीकी शर्तों का पालन अनिवार्य है। न्यायालय ने ए श्रेणी के एक सरकारी ठेकेदार की ओर से दायर उन तीनों याचिकाओं को खारिज कर दिया है, इसमें उसने टेंडर प्रक्रिया से बाहर किए जाने को चुनौती दी थी। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि साझेदारी फर्म एक अलग कानूनी इकाई होती है। किसी व्यक्ति की ओर से व्यक्तिगत क्षमता में भरे गए टेंडर के लिए फर्म का जीएसटी नंबर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। याचिकाकर्ता ने दूसरे ठेकेदारों का उदाहरण दिया था जिनके टेंडर स्वीकार किए गए थे। कोर्ट ने पाया कि उन ठेकेदारों ने अपनी प्रोपराइटरशिप फर्मों के नंबर दिए थे, न कि किसी साझेदारी फर्म के। खंडपीठ ने माना कि वन निगम का निर्णय सही था और इसमें कोई पक्षपात व मनमानी नहीं की गई है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP High Court State Election Commission Impleaded as Respondent in Panchayat Reorganization and Merger Caseshimla news
Previous Article

हिमाचल विधानसभा: शक्तिपीठों के सौंदर्यीकरण के लिए ...

Next Article

हिमाचल: विभागों पर बिजली बोर्ड का 495.76 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jairam
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Jai Ram Thakur: मंदिरों की जमापूंजी बचाने की चेतावनी, नेता प्रतिपक्ष बोले

    March 1, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Chitta Mafia: पंचायतें एकजुट, हर वार्ड में निगरानी कमेटी

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Street Wender
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तहबाजारियों के पहचानपत्र अनिवार्य करने की सिफारिश

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: विक्रमादित्य बोले-केंद्र से मिलेगा बड़ा तोहफा

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्री-मानसून की दस्तक, कई जिलों में अलर्ट

    June 12, 2026
    By hinditvnews
  • Mandi News
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    पांच साल पहले था गरीब अब बना करोड़पति, दूसरों को नशे में धकेलने वाला मंडी के दो कुख्यात चिट्टा तस्कर ...

    January 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Fir
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शिक्षक नेता डॉ. मामराज पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एफआईआर

  • Meeting
    शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    बागी राजिंदर राणा ने किया बड़ा दावा- संकट में सरकार

  • weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 5 दिन बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट

Timeline

  • September 24, 2026

    हिमाचल: सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत, कमरा अंदर से बंद मिला

  • September 24, 2026

    हिमाचल: राष्ट्रपति मुर्मू 6 अक्टूबर को आएंगी, अटल टनल भी जाएंगी

  • September 24, 2026

    राजस्थान: उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित सेवा शुरू करेगी

  • September 24, 2026

    यूपी: दरोगा, सिपाही और CRPF जवान पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, विधायक के फार्म हाउस का मामल

  • September 24, 2026

    बरवाला-जींद रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, 3 युवकों की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hp

    हिमाचल: सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत, कमरा अंदर से बंद ...

    By hinditvnews
    September 24, 2026
  • Murmu

    हिमाचल: राष्ट्रपति मुर्मू 6 अक्टूबर को आएंगी, अटल टनल भी जाएंगी

    By hinditvnews
    September 24, 2026
  • Vande

    राजस्थान: उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित सेवा शुरू करेगी

    By hinditvnews
    September 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.