Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: संभागवार नतीजों में अलग तस्वीर, भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला

  • यूपी: NHAI RO विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद कार्रवाई

  • हांसी: राव इंद्रजीत करेंगे प्रतिमा का अनावरण, आरती राव रहेंगी विशिष्ट अतिथि

  • अमृतसर: चाचा की हत्या के दोषी गुरपिंदर को उम्रकैद, संपत्ति के लिए ली थी जान

  • उत्तराखंड: राज्यसभा सीट पर भाजपा बदल सकती है चेहरा, वैश्य समाज से नए नाम की चर्चा

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल विधानसभा: शक्तिपीठों के सौंदर्यीकरण के लिए बनेगा मास्टर प्लान

हिमाचल विधानसभा: शक्तिपीठों के सौंदर्यीकरण के लिए बनेगा मास्टर प्लान

By hinditvnews
March 25, 2026
168
0
Cmsukhu Ll

Himachal Vidhan Sabha: सीएम सुक्खू बोले- शक्तिपीठों के सौंदर्यीकरण के लिए बनेगा मास्टर प्लान

हिंदी टीवी न्यूज,  शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 24 Mar 2026

हिमाचल के सभी शक्तिपीठों के सौंदर्यीकरण के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। धार्मिक पर्यटन के लिए मंदिरों को विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के सभी शक्तिपीठों के सौंदर्यीकरण के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। धार्मिक पर्यटन के लिए मंदिरों को विकसित किया जाएगा। श्री नयना देवी जी और ज्वालाजी मंदिर के लिए इस बजट में 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एक साल के भीतर मास्टर प्लान तैयार हो जाएगा। सभी प्रमुख मंदिरों की न्यास कमेटियों में स्थानीय विधायकों को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने श्री नयनादेवी जी मंदिर में सुगम आवाजाही के लिए लिफ्ट बनाने और मुख्य सड़क को चौड़ा करने का भी आश्वासन दिया।

मंगलवार को विधानसभा में भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाया। रणधीर ने कहा कि पूर्व सरकार के समय मंदिर में लिफ्ट बनाने का काम शुरू हुआ था। सत्ता परिवर्तन होते ही काम ठप गया है। जवाब में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सरकार के समय न्यास कमेटी ने लिफ्ट बनाने का प्रस्ताव भेजा था। छह करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। तीन करोड़ रुपये जारी भी हुए, काफी काम भी हो चुका है। अब मंदिर की नई न्यास कमेटी ने लिफ्ट नहीं बनाने का प्रस्ताव दिया है। तर्क दिया गया है कि मंदिर में पहले भगदड़ हो चुकी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग प्रस्तावों से लिफ्ट निर्माण फंस गया है।

विधायक अगर न्यास कमेटी से लिफ्ट बनाने का प्रस्ताव लाते हैं तो काम शुरू कर दिया जाएगा। जवाब में विधायक ने कहा कि जहां भगदड़ हुई थी और जहां लिफ्ट बन रही है, वो अलग-अलग जगह है। ऐसे में तर्क गुमराह करने वाला है। लिफ्ट बनने से दिव्यांगों, बुजुर्गों और बच्चों को लाभ ही मिलेगा। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से करवाए गए भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट में श्रीनयना देवी जी के संपूर्ण परिक्षेत्र को अत्यधिक संवेदनशील एवं खतरनाक क्षेत्र घोषित किया गया है। विशेषज्ञों ने भू-स्थिरता के दृष्टिगत इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भारी निर्माण कार्य अथवा बृहद मशीनरी के उपयोग पर पूर्णतः रोक लगाने की कड़ी अनुशंसा की है। मुख्यमंत्री की ओर से इस बाबत जो भी फैसला लिया जाएगा, उस पर काम किया जाएगा।

ट्रैफिक जाम से निपटने को अतिरिक्त पुलिस बल होगा तैनात
भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समर टूरिस्ट सीजन के दौरान प्रदेश के ऐसे सभी प्रमुख क्षेत्रों, जहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। वहां अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाएगा, जिससे सैलानियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

पैरा मिलिट्री कर्मियों के उत्थान के लिए सरकार प्रयासरत : मुख्यमंत्री
राज्य एक्स-पैरा मिलिट्री कोऑर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने बजट में पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और पैरा मिलिट्री कर्मियों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेगी। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही थी। पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन से पैरा मिलिट्री बलों के कर्मियों, वीर नारियों और उनके परिवारों को लाभ मिलेगा।

Share :
TagsCM sukhvinder Sukhu Says Master Plan Will Be Formulated for the Beautification of Himachal's Shakti Peethhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

विधानसभा: सीएम सुक्खू का निर्देश—सरकारी संस्थानों से ...

Next Article

HP हाईकोर्ट: पंचायत पुनर्गठन मामले में चुनाव ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhaniram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में आयुष्मान-हिमकेयर पर 770 करोड़ बकाया, मुफ्त इलाज प्रभावित

    February 15, 2026
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HRTC BOD बैठक: नई बसों की खरीद पर आज होगा फैसला

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • ed
    दिल्लीशिमला

    हिमाचल: इंपीरियल ग्रुप पर ईडी का छापा, 80 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Udaipur
    Rajasthan

    “अच्छी खबर: बांद्रा-उदयपुर एक्सप्रेस अब रोज चलेगी, सांसद की कोशिश से यात्रियों को राहत

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Male Doctor In The Hospital
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा: विशेषज्ञ डॉक्टर अब सिविल अस्पतालों में तैनात रहेंगे

    June 3, 2026
    By hinditvnews
  • hrtc
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल न्यूज़: एचआरटीसी स्मार्ट डिस्काउंट कार्ड जारी करेगा, बनेगा पहला राज्य

    January 1, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    eudctionशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक आज, शिक्षकों के तबादलों पर लग सकती है रोक, 460 स्कूल मर्ज करने की तैयारी

  • Car
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला हादसा: कार के परखच्चे, क्रैश बैरियर से बच सकती थीं जिंदगियां

  • Images (11)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ओकओवर में मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह

Timeline

  • September 23, 2026

    राजस्थान: संभागवार नतीजों में अलग तस्वीर, भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला

  • September 23, 2026

    यूपी: NHAI RO विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद कार्रवाई

  • September 23, 2026

    हांसी: राव इंद्रजीत करेंगे प्रतिमा का अनावरण, आरती राव रहेंगी विशिष्ट अतिथि

  • September 23, 2026

    अमृतसर: चाचा की हत्या के दोषी गुरपिंदर को उम्रकैद, संपत्ति के लिए ली थी जान

  • September 23, 2026

    उत्तराखंड: राज्यसभा सीट पर भाजपा बदल सकती है चेहरा, वैश्य समाज से नए नाम की चर्चा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bjp

    राजस्थान: संभागवार नतीजों में अलग तस्वीर, भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला

    By hinditvnews
    September 23, 2026
  • NHAI

    यूपी: NHAI RO विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 23, 2026
  • Raw

    हांसी: राव इंद्रजीत करेंगे प्रतिमा का अनावरण, आरती राव रहेंगी विशिष्ट अतिथि

    By hinditvnews
    September 23, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.