HP कैबिनेट बैठक आज: विधेयकों के ड्राफ्ट को मंजूरी संभव

HP Cabinet Meeting Decisions: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, विधेयकों के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी
हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 23 Mar 2026
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज कैबिनेट मीटिंग लेंगे। यह बैठक राज्य सचिवालय में हो रही है।
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को सुबह 10:30 से शुरू हो गई है। इसमें बजट सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले कई महत्वपूर्ण विधेयकों के ड्राफ्ट पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होगा और कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। खास तौर पर सरकार बजट सत्र से पहले अपने विधायी एजेंडे को अंतिम रूप देने पर फोकस करेगी। इसके अलावा पंचायत चुनाव पर भी चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक के बाद सोमवार दोपहर दो बजे से विधानसभा के बजट सत्र की बैठक शुरू होगी।














