HP पंचायत चुनाव: 31 मार्च तक लग सकती है आचार संहिता

HP Panchayat Election: पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज, 31 मार्च तक लग सकती है आचार संहिता
हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 18 Feb 2026
प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में 31 मार्च तक पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में 31 मार्च तक पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो सकती है। प्रशासनिक स्तर पर रोस्टर तैयार किया जा रहा है। 20 मार्च तक पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 31 मई से पहले पंचायत चुनाव हर हाल में करवाए जाएं। अदालत के निर्देशों के बाद सरकार पर तय समय सीमा में चुनाव करवाने का दबाव बढ़ गया है।














