Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

धर्मशालालाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›HP Assembly byelection: मारकंडा और चौधरी के मैदान में होने से त्रिकोणीय बना लाहौल-स्पीति

HP Assembly byelection: मारकंडा और चौधरी के मैदान में होने से त्रिकोणीय बना लाहौल-स्पीति

By hinditvnews
May 18, 2024
171
0
Ramlal

HP Assembly byelection: मारकंडा और चौधरी के मैदान में होने से त्रिकोणीय बना लाहौल-स्पीति, धर्मशाला उपचुनाव

असंतुष्ट नेताओं के चुनाव लड़ने से जहां भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं वहीं अपना वोट बैंक बनाए रखना कांग्रेस के लिए भी चुनौती से कम नहीं है।

भाजपा के दो बागी नेताओं रामलाल मारकंडा और राकेश चौधरी के चुनावी मैदान में उतरने से लाहौल-स्पीति और धर्मशाला के उपचुनाव त्रिकोणीय बन गए हैं। इन दो असंतुष्ट नेताओं के चुनाव लड़ने से जहां भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं वहीं अपना वोट बैंक बनाए रखना कांग्रेस के लिए भी चुनौती से कम नहीं है। मारकंडा और चौधरी के मान-मनौव्वल के लिए भाजपा का डैमेज कंट्रोल सिरे नहीं चढ़ सका है। अब दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के लिए भितरघात बड़ा खतरा बन गया है। उपचुनाव के लिए बागियों को जिम्मेवार ठहराकर कांग्रेस सरकार दस में से पूरी की छह गारंटियाें को सीढ़ी बना जीत तलाश रही है। लाहौल-स्पीति और धर्मशाला के उपचुनाव में तीन-तीन प्रत्याशियों के आमने-सामने होने से मुकाबला दिलचस्प बन गया है। वर्तमान में हिमाचल की 62 सदस्यों की विधानसभा में कांग्रेस के 34 और भाजपा के 25 विधायक हैं। नालागढ़, देहरा और हमीरपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे का मामला अभी विधानसभा अध्यक्ष के पास विचाराधीन है। आने वाले दिनों में तीनों के इस्तीफे स्वीकार होने की स्थिति में यहां उपचुनाव के लिए कुछ माह इंतजार करना पड़ेगा।

लाहौल स्पीति : 1,616 वोटों से जीते थे रवि
वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने लाहौल-स्पीति सीट 1,616 वोटों के अंतर से जीती थी। अब भाजपा के टिकट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने जिला परिषद लाहौल-स्पीति की अध्यक्ष अनुराधा राणा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने महिला को टिकट देकर क्षेत्र की महिला मतदाताओं को साधने की योजना तैयार की है। टिकट कटने से नाराज होकर मारकंडा ने बतौर निर्दलीय चुनावी रण में उतर कर दोनों राजनीतिक दलों के समीकरण बिगाड़ने को ताल ठोक दी है। मारकंडा लाहौल-स्पीति से तीन बार विधायक रह चुके हैं। पहली बार हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर 1998 में मारकंडा विधायक बने थे। 2007 और 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। तीन बार विधानसभा की दहलीज लांघ चुके चुके पूर्व मंत्री मारकंडा का क्षेत्र में अपना अलग से भी वोट बैंक है। भाजपा और कांग्रेस के वोट बैंक में भी सेंधमारी का मारकंडा प्लान बना चुके हैं। भाजपा को यहां अपने समर्थकों को एकजुट रखनेे लिए अब नई रणनीति पर काम करना होगा। कांग्रेस को भी अपना वोट बैंक साध कर रखने के साथ जीत की दहलीज तक पहुंचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

धर्मशाला : सुधीर की भाजपा में नई पारी 
धर्मशाला सीट कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 3,289 मतों के अंतर से जीती थी। वीरभद्र सिंह सरकार में मंत्री रह चुके सुधीर शर्मा अब भाजपा के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र सिंह जग्गी पर दांव खेला है। 2022 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राकेश चौधरी ने उपचुनाव में धर्मशाला से बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरकर नए समीकरण बनाए हैं। चौधरी के चुनाव लड़ने के चलते सुधीर शर्मा को भितरघात का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा के स्थानीय नेताओं को साथ लेकर चलना सुधीर के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। चौधरी धर्मशाला में ओबीसी वर्ग के बड़े चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं। इस वर्ग के सहारे ही चौधरी अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सबसे बड़ा सहारा है। प्रदेश सरकार पर बीते दिनों छाए सियासी सकंट के बादलों के लिए मुख्यमंत्री सीधे तौर पर सुधीर शर्मा को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। ऐसे में जग्गी की नैया पार लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं भी धर्मशाला में पूरी ताकत झोंकी हुई है। धर्मशाला में ओबीसी मतदाताओं की संख्या 35, अनुसूचित जनजाति की 23, सामान्य वर्ग की 22 और अनुसूचित जाति की 20 फीसदी संख्या है।

चार विस क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला 
सुजानपुर, गगरेट, बड़सर और कुटलैहड़ में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। सुजानपुर में भाजपा के राजेंद्र राणा के सामने कांग्रेस ने कैप्टन रंजीत सिंह राणा को उतारा है। कैप्टन रंजीत ने 2022 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 399 मतों के अंतर से राजेंद्र राणा सीट जीते थे। अब दोबारा से राजेंद्र राणा और कैप्टन रंजीत सिंह राणा आमने-सामने हैं। गगरेट में भाजपा के चैतन्य शर्मा को कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश कालिया चुनौती दे रहे हैं। बड़सर में भाजपा के इंद्रदत्त लखनपाल के सामने कांग्रेस ने जिला परिषद सदस्य रहे सुभाष चंद को चुनाव मैदान में उतारा है। कुटलैहड़ में भाजपा के देवेंद्र भुट्टो का मुकाबला कांग्रेस के युवा नेता और 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके विवेक शर्मा से है।

 

Share :
Tagsnews of dharamshalanews of himachal politicsnews of hp politicsnews of lahaul spitinews of lok saabha election 2024
Previous Article

Himachal News: हिमाचल में चुनाव प्रचार ने ...

Next Article

PL 2024: मैच से पहले कोहली ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kangna
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश बिगड़े शहजादे…’ विपक्ष पर बरसीं कंगना

    May 4, 2024
    By hinditvnews
  • dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE Exam: अब 1 मार्च से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं, संशोधित शेड्यूल जारी

    January 25, 2024
    By hinditvnews
  • Bagi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के अयोग्य घोषित विधायकों के भाजपा में जाने पर कानूनी पेच

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: हिमाचल के हमीरपुर में भाजपा पहुंच रही घर द्वार

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों में हारी चुनाव

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    Lok Sabha Election 2024धर्मशालालाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी

    May 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कर्मचारियों का हर तबादला आदेश करना होगा सार्वजनिक

  • Bus
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Bus Accident: हिमाचल में बड़ा हादसा, कई लोगों की माैत की आशंका

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: IAS-IPS अफसरों के लिए अनिवार्य ‘कर्मयोगी’ कौशल कोर्स

Timeline

  • February 11, 2026

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • February 11, 2026

    UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • February 11, 2026

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • February 11, 2026

    Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • February 11, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Launches New Academic Vision: Educate To Enterprise

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision At Plast India 2026 Through Its Bottles For Change Initiative

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change ...

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.