Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • BlueRose Technologies Unveils "Diamond": The Next-Generation Smart Delivery System for High-Stakes Document Logistics

  • Captain Rahul Bali Calls for Positioning Odisha as a Global Tourism and Film Production Hub at National CEO Conclave 2026

  • Agentic Capabilities are Redefining How People Search, Discover, and Shop: Siddharth Shekhar, Google

  • Kauvery Hospital Strengthens Emergency Cardiac Response at Chennai International Airport with Automated External Defibrillator Installation

  • Galgotias University Launches Future-Ready BTech and BBA Programs with Accenture LearnVantage

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HP BJP अध्यक्ष: कांग्रेस से आए नेताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में बढ़ाया पेच

HP BJP अध्यक्ष: कांग्रेस से आए नेताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में बढ़ाया पेच

By hinditvnews
January 22, 2025
490
0
Bjp

HP BJP President: कांग्रेस से आए नेताओं ने फंसाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में पेच

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 22 Jan 2025

अलग-अलग खेमों में वर्चस्व की जंग के चलते अभी तक दो मंडल अध्यक्षों पर भी सर्वसम्मति नहीं बनी है। भाजपा के सभी 17 जिलों के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं, लेकिन देहरा विधानसभा हलके के दो मंडल अध्यक्षों का चयन अभी तक नहीं हो पाया है।

कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं ने भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव का पेच फंसा दिया है। भाजपा के अलग-अलग गुटों की असहमति के बीच पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की यह नियुक्ति अभी आगे सरक सकती है। अलग-अलग खेमों में वर्चस्व की जंग के चलते अभी तक दो मंडल अध्यक्षों पर भी सर्वसम्मति नहीं बनी है। भाजपा के सभी 17 जिलों के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं, लेकिन देहरा विधानसभा हलके के दो मंडल अध्यक्षों का चयन अभी तक नहीं हो पाया है। यह चयन भी गुटबाजी ने फंसाया है और इसका असर प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में भी दिखेगा। आगामी दिनों में चुनाव प्रभारी जितेंद्र सिंह इन सभी नेताओं के विचार जानेंगे। उनके समक्ष प्रदेशाध्यक्ष पर सहमति बनाने की बड़ी चुनौती होगी।

भाजपा में जाने वाले बड़े नेताओं में हर्ष महाजन अग्रणी
कांग्रेस से भाजपा में जाने वाले बड़े नेताओं में हर्ष महाजन अग्रणी हैं। वह कांग्रेस के जिन विधायकों और निर्दलियों की क्रॉस वोटिंग से राज्यसभा सांसद बने, वही अब अपने-अपने हलकों में अपने वर्चस्व के लिए सक्रिय हो गए हैं। इनमें से तीन विधायक तो दोबारा से विधानसभा की दहलीज लांघ गए। मगर छह तत्कालीन विधायकों को इस तरह से कैरियर को दांव पर लगाना महंगा पड़ा और वह चुनाव हार गए। अब ये भाजपा का दामन थामकर पार्टी के अंदर अस्तित्व की जंग लड़ रहे हैं। चुनाव हारने के बाद घर बैठने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायकों में सुजानपुर से राजेंद्र राणा, गगरेट से चैतन्य शर्मा, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो और लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर हैं। निर्दलीय विधायकों में देहरा से होशियार सिंह और नालागढ़ से केएल ठाकुर हैं।

ये नेता भाजपाइयों की आंख की किरकिरी बन गए
कांग्रेस की विधायकी छोड़कर भाजपा के विधायक बने धर्मशाला से सुधीर शर्मा और बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल हों या निर्दलीय विधायक के पद से इस्तीफा देकर भाजपा विधायक बने आशीष शर्मा ही हों, स्वाभाविक रूप से यह सब नेता भाजपा में अपने लिए खास जगह चाहते हैं। इसी वजह से ये नेता अंदरखाते अपने क्षेत्रों में पैठ रखने वाले भाजपाइयों की आंख की किरकिरी बन गए हैं। इसीलिए मंडलों के अध्यक्षों के चुनाव के दौरान अंदरखाते इन नेताओं के सुझाए नामों पर भाजपा के अन्य नेताओं की खूब रस्साकशी होती रही। मंडल अध्यक्षों को तय करने में एक महीने से ज्यादा का अतिरिक्त समय लग गया। देहरा के दो मंडलों में तो अभी तक पेच फंसा हुआ है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मिला गुट
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं का गुट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मिला। सूत्रों के अनुसार अब कांग्रेस से भाजपा में गए इन नेताओं का यह समूह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव पर भी अपनी बात मनवाने पर अड़ने लगा है। अगर इन नेताओं के गुट की चली तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्णय भी चौंकाने वाला हो सकता है। पर इतना तो तय माना जा रहा है कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति इस वजह से भी आगे सरक रही है, जो जनवरी के अंत में संभावित रही है, मगर फरवरी के पहले सप्ताह तक भी सरक सकती है।

हाईकमान की सहमति से होगा देहरा के मंडल अध्यक्षों पर फैसला
वहीं, उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर देहरा से चुनाव लड़ने वाले होशियार सिंह ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र देहरा में भाजपा के दो मंडल अध्यक्षों पर अभी फैसला नहीं हुआ है। जो भी फैसला होगा, वह हाईकमान की सहमति से लिया जाएगा।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

शिमला वायु गुणवत्ता सूचकांक: 12 साल में ...

Next Article

केंद्रीय बजट 2025: हिमाचल की रेल लाइनों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uk Weathers
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: 7 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

    June 12, 2026
    By hinditvnews
  • Images
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Mosque Controversy: पुलिस के पहरे में मस्जिदों में आज पढ़ी जाएगी नमाज, सरकार ने जारी किया है अलर्ट

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • gold price
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: पीएम की अपील से सराफा बाजार में मंदी और रोजगार की चिंता

    May 12, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana: निलंबित CBI पूर्व जज पर केस चलेगा, सरकार ने दी मंजूरी, ACB पेश कर सकती है चालान

    September 26, 2025
    By hinditvnews
  • Ruse
    पंजाब

    दहशत के आठ महीने: होमगार्ड बनने रूस गए थे राकेश… जबरन युद्ध में उतारे गए

    December 9, 2024
    By hinditvnews
  • Pytm
    उत्तराखण्डहरियाणा

    गजब: होटल में खाना खाया…फिर बिना बिल चुकाए हो गए रफूचक्कर

    January 3, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Old Hand
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Crime :पिता-पुत्र के विवाद में बीच-बचाव करने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

  • Rahul Gandhi
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: राहुल गांधी बोले- हिमाचल सरकार को चुरा नहीं पाएंगे नरेंद्र मोदी

  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ज्वाला माता मंदिर के पास जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत

Timeline

  • August 6, 2026

    BlueRose Technologies Unveils "Diamond": The Next-Generation Smart Delivery System for High-Stakes Document Logistics

  • August 6, 2026

    Captain Rahul Bali Calls for Positioning Odisha as a Global Tourism and Film Production Hub at National CEO Conclave 2026

  • August 6, 2026

    Agentic Capabilities are Redefining How People Search, Discover, and Shop: Siddharth Shekhar, Google

  • August 6, 2026

    Kauvery Hospital Strengthens Emergency Cardiac Response at Chennai International Airport with Automated External Defibrillator Installation

  • August 6, 2026

    Galgotias University Launches Future-Ready BTech and BBA Programs with Accenture LearnVantage

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bluerose Technologies Unveils "diamond": The Next Generation Smart Delivery System For High Stakes Document Logistics

    BlueRose Technologies Unveils "Diamond": The Next-Generation Smart Delivery System for High-Stakes Document Logistics

    By hinditvnews
    August 6, 2026
  • Captain Rahul Bali Calls For Positioning Odisha As A Global Tourism And Film Production Hub At National Ceo Conclave 2026

    Captain Rahul Bali Calls for Positioning Odisha as a Global Tourism and Film Production Hub ...

    By hinditvnews
    August 6, 2026
  • Agentic Capabilities Are Redefining How People Search, Discover, And Shop: Siddharth Shekhar, Google

    Agentic Capabilities are Redefining How People Search, Discover, and Shop: Siddharth Shekhar, Google

    By hinditvnews
    August 6, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.