Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

  • उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

  • देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

  • Himachal: मनाली में 14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, युवक हिरासत में

  • विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर घमासान

manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›HP Horticulture: सेब की नई किस्मों में गाला और डिलीशियस की बढ़ी मांग

HP Horticulture: सेब की नई किस्मों में गाला और डिलीशियस की बढ़ी मांग

By hinditvnews
February 12, 2025
323
0
Apple

HP Horticulture: सेब की नई किस्मों की ओर बढ़ा रुझान, गाला और डिलीशियस पहली पसंद

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला Published by:Megha Jain Updated Wed, 12 Feb 2025 

प्रदेश में बागवानों का अब आधुनिक खेती और सेब की नई किस्मों की ओर रुझान बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में एचडीपी (हाई डेंसिटी प्लांटेशन) पर आधारित नए बगीचे लगाए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में बागवानों का अब आधुनिक खेती और सेब की नई किस्मों की ओर रुझान बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में एचडीपी (हाई डेंसिटी प्लांटेशन) पर आधारित नए बगीचे लगाए जा रहे हैं। सेब की पुरानी किस्मों के स्थान पर बागवान नई किस्मों को तरजीह दे रहे हैं। कम चिलिंग ऑवर की जरूरत, कम जगह में अधिक उत्पादन और तीसरे साल ही फसल जैसी खूबियों के चलते गाला, डिलीशियस और फ्यूजी किस्में सबसे अधिक डिमांड में हैं। इस सीजन में अब तक उद्यान विभाग, वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन और पंजीकृत नर्सरियां बागवानों को करीब 12 लाख पौधे उपलब्ध करवा चुकी हैं। उद्यान विभाग के पास तो अभी भी बहुतायत में पौधे उपलब्ध हैं। प्रदेश में मार्च माह तक नई पौध लगाने का काम चलेगा।

जलवायु परिवर्तन के कारण साल दर साल बर्फबारी में कमी के चलते हिमाचल से सेब उत्पादन प्रभावित हो रही है। सेब की परंपरागत किस्म रॉयल को 1200 घंटों से अधिक चिलिंग ऑवर की जरूरत रहती है। बागवान अब अपने बगीचों में कम चिलिंग ऑवर की जरूरत वाली किस्में लगा रहे हैं। मसलन गाला, डिलीशियस और फ्यूजी किस्मों के लिए 500 घंटों की चिलिंग भी पर्याप्त रहती है। कम बर्फबारी के बावजूद पौधों को इतनी चिलिंग मिल जाती है। इसके अलावा इन नई किस्मों के कम जगह में अधिक पौधे लगाए जा सकते हैं। हिमाचल में कृषि भूमि लगातार कम होती जा रही है, जिसके चलते नई किस्में बेहतर विकल्प साबित हो रही हैं। पौधा छोटा होने के चलते इन किस्मों की देखभाल और रखरखाव भी पुरानी किस्मों के मुकाबले आसान है। पुरानी किस्में जहां 8 से 10 साल बाद फल देती हैं, नई किस्में तीसरे साल से ही फल देना शुरू कर देती है। यह खासियत भी बागवानों को आकर्षित कर रही है। नई किस्मों के फल की गुणवत्ता बेहतरीन है जिसके चलते इन्हें मार्केट में बढि़या कीमत मिल रही है।

इन किस्मों की अधिक मांग
निचली ऊंचाई वाले क्षेत्र – डार्क बेरॉन गाला, डेविल गाला, फेन प्लस गाला
मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र – सेब की किस्में किंग रॉट, मेमा मास्टर, अर्ली रेडवन, रेड विलोक्स
ऊंचाई वाले क्षेत्र – पिंक लेडी, ग्रेनी स्मिथ, किंग फ्यूजी, सैन फ्यूजी, हैपके

क्या कहते हैं उद्यान निदेशक
बागवानी में बदलाव आ रहा है। आधुनिक बागवानी की ओर बागवान आकर्षित हो रहे हैं। हाई डेंसिटी प्लांटेशन के लिए नई किस्मों के पाैधों की मांग बढ़ रही है। इस साल अब तक विभाग बागवानों को करीब 3.80 लाख पाैधे उपलब्ध करवा चुका है। अभी भी विभाग के पास पाैधे उपलब्ध हैं।– विनय सिंह, निदेशक, उद्यान विभाग

जलवायु परिवर्तन की मार के चलते आधुनिक बागवानी समय की जरूरत है। बागवानों को ऊंचाई, मिट्टी की संरचना और सिंचाई की उपलब्धता के आधार पर सेब की नई किस्मों का चयन करना चाहिए। सेब उत्पादन पर बढ़ती लागत को देखते हुए विविधता के लिए स्टोन फ्रूट, चेरी, नाशपाती, जापानी फल या ब्लू बैरी की खेती भी अपनाना जरूरी हो गया है।– लोकेंद्र सिंह विष्ट, अध्यक्ष, प्रोग्रेसिव ग्रोवर्स एसोसिएशन
सेब की नई किस्मों के प्रति बागवानों का रुझान बढ़ रहा है। क्लाइमेट चेंज और मार्केट डिमांड को देखते हुए बागवान परंपरागत किस्मों के स्थान पर नई किस्मों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उद्यान विभाग उच्च गुणवत्ता के पौधे रियायती दरों पर बागवानों को उपलब्ध करवा रहा है। अभी भी विभाग के पीसीडीओ में पौधे उपलब्ध हैं। हाई डेंसिटी प्लांटेशन अपनाने के लिए बागवान उत्साहित हैं।– डाॅ. कुशाल सिंह मेहता, बागवानी विशेषज्ञ उद्यान विभाग
Share :
TagsGala and Delicious are the first choicehimachal pradeshhindi newsHP Horticulture: Trend towards new apple varieties increased
Previous Article

Himachal: सेब-चाय बागानों में होम स्टे, गैर ...

Next Article

Himachal Pradesh: जेलों में अब जाति आधार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Congress Protest Against Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal, New Delhi, India 19 Feb 2022
    JaipurRajasthan

    NEET पेपर लीक: जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Maxirutu
    खेल

    RCB vs CSK: ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने Ruturaj Gaikwad को शून्‍य पर किया आउट, IPL में 15 साल बाद दोहराया ये ...

    May 19, 2024
    By hinditvnews
  • Ice Skating
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Ice Skating Rink: स्पीड स्केटिंग, फिगर स्केटिंग और आइस हॉकी के लगेंगे कैंप

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • 05 10 2024 Aiims 23810127
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    एम्स बिलासपुर में दिल की धमनियों का इलाज, डायमंड ड्रिल तकनीक से राहत

    December 27, 2025
    By hinditvnews
  • Sartaj
    पंजाब

    सूफी गायक सतिंदर सरताज के लिए मुसिबत: पंजाब में होने वाले शो को लेकर कोर्ट ने किया तलब

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Snowfall shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बरसेंगी राहत की फुहारें, आज से बदलेगा मौसम; इन जिलों मे होगी बारिश और बर्फबारी, जानें IMD का ...

    January 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dig
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal IPS Promotion: हिमाचल के तीन IPS अफसरों को CM सुक्खू ने दिया नए साल का तोहफा

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे फर्जी मैसेज, बोर्ड ने सचेत रहने को कहा

  • Ekadshi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: परमा एकादशी 11 जून को, तीन साल बाद बना दुर्लभ संयोग

Timeline

  • September 3, 2026

    Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

  • September 3, 2026

    उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

  • September 3, 2026

    देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

  • September 3, 2026

    Himachal: मनाली में 14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, युवक हिरासत में

  • September 3, 2026

    विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर घमासान

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Teacher

    उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Dhami1

    देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.