Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

  • Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

Lok Sabha Election 2024मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Lok Sabha Election 2024›HP Politics: हिमाचल में कांग्रेस से आर-पार की लड़ाई का इशारा कर गए पीएम नरेंद्र मोदी

HP Politics: हिमाचल में कांग्रेस से आर-पार की लड़ाई का इशारा कर गए पीएम नरेंद्र मोदी

By hinditvnews
May 25, 2024
379
0
Modi

HP Politics: हिमाचल में कांग्रेस से आर-पार की लड़ाई का इशारा कर गए पीएम नरेंद्र मोदी

नाहन और मंडी की चुनावी जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में कांग्रेस सरकार से आरपार की लड़ाई का इशारा कर गए।

हिमाचल प्रदेश के नाहन और मंडी की चुनावी जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में कांग्रेस सरकार से आरपार की लड़ाई का इशारा कर गए। इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि यहां पिछले काफी समय से जो सियासी उठापटक चल रही है, वह सब प्रधानमंत्री कार्यालय के संज्ञान में रही है। मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर इंडी गठबंधन के साथ राज्य की कांग्रेस सरकार को पूरी तरह से निशाने पर लिया और इसे तालाबंद कहकर साफ-साफ चेतावनी दे डाली कि यह ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है

हिमाचल प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विधायकों के दल-बदल को बड़ा मुद्दा बनाकर इसे धनबल बनाम जनबल की लड़ाई करार दे रहे हैं, वहीं अब इस पर प्रधानमंत्री की स्पष्ट राय आने से एक बात साफ हो गई है कि नई दिल्ली में भाजपा सरकार की हैट्रिक लगी तो लोकसभा चुनाव के बाद भी सुक्खू सरकार की परेशानी कम नहीं होगी। प्रधानमंत्री ने न केवल नाहन में हुई जनसभा में ही यह बात कही, बल्कि मंडी में तो उन्होंने और जोर देकर कहा कि इस बात को लिख लो कि राज्य की यह कांग्रेस सरकार ज्यादा चलने वाली नहीं है। यह उल्लेखनीय है कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य के लिए क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस के छह विधायकों की सदस्यता जाने पर वे भाजपा की ओर से उपचुनाव के लिए उम्मीदवार हैं। मोदी ने इन्हें भी रवि ठाकुर और उनके पांच साथी बताकर जितवाने के लिए हिमाचल के लोगों से अपील की।

आपदा में अनदेखी का मुद्दा कुंद करने का भी चला मास्टर स्ट्रोक
चुनाव प्रचार में भी कांग्रेस हिमाचल में आपदा में अनदेखी को मुद्दा बनाए हुए है। मोदी मैजिक का तोड़ निकालने के लिए इस मुद्दे को कांग्रेस यह कहकर प्रचारित करती रही है कि हिमाचल को अपना दूसरा घर बताने वाले मोदी ने विशेष आर्थिक पैकेज न देकर इस राज्य को अपने हाल पर छोड़ दिया है। मोदी ने शुक्रवार को भी इसका पलटकर जवाब दिया कि केंद्र ने जो आपदा राहत के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये दिए, उसकी बंदरबांट हुई है। इसकी जांच करवाने की बात कर उन्होंने सरकार के इस मुद्दे को भी कुंद करने का मास्टर स्ट्रोक चला।

देवी-देवताओं में आस्था जताकर मोदी ने जोड़ा भावनात्मक संबंध
लोकसभा चुनाव प्रचार के तूफानी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राममंदिर निर्माण में प्रदेश के योगदान और देवी-देवताओं में अपनी आस्था जताकर हिमाचल के लोगों से फिर भावनात्मक संबंध जोड़ा। मंडी के पड्डल मैदान में तीस मिनट तक दिए भाषण की शुरुआत पीएम ने ऋषि मांडव्य की तपोस्थली को प्रणाम कर की और देश को विकसित बनाने का आशीर्वाद मांगने की बात से समापन किया। देवी-देवता मेरी सबसे बड़ी शक्ति हैं। सभी कार्यकर्ताओं को अपने गांव जाकर देवी-देवताओं के पास मेरी ओर से माथा टेकना होगा और देश के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद लेना होगा।

भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर अभद्र टिप्पणी का जिक्र कर कहा कि हिमाचल में मां शिकारी देवी, मां भीमाकाली, मां चिंतपूर्णी और ज्वालाजी माता का वास है। हिमाचल में इस तरह की बयानबाजी शर्मसार करती है। मोदी ने नाहन और मंडी की चुनावी रैलियों में कुछ स्थानीय लोगों के नाम लेकर उनके साथ बिताए पलों को याद किया। नाहन में पीएम ने अपना संबोधन सिरमौरी भाषा से शुरू कर स्थानीय लोगों के दिलों में उतरने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने सिरमौरी भाषा में कहा कि सभी ते मेरी ढाल.., मां बाला सुंदरी, रेणुका मां, परशुराम, गुरु गोबिंद सिंह की धरती, चूड़ेश्वर महाराज शिरगुल और महासू देवता की पुण्यस्थली पर पहुंचे हैं। मंडी में इस सीट के तहत सभी जिलों का उल्लेख कर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति से भली भांति परिचित होने का संदेश भी दिया।

दलाई लामा को समृद्ध विरासत का प्रणेता बता साधे लाहौल-स्पीति के मतदाता
पालमपुर में जून 1989 में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राम मंदिर निर्माण के लिए ली गई प्रतिज्ञा का जिक्र करते हुए हिमाचल को संकल्प भूमि का नाम देकर प्रदेश की जनता को भी मंदिर निर्माण की भागीदारी से जाेड़ा। धर्मगुरु दलाई लामा को भारत की समृद्ध विरासत का प्रणेता बताकर प्रधानमंत्री ने विधानसभा उपचुनाव वाले लाहौल-स्पीति जिले के मतदाताओं को भी साधा। पीएम ने कहा कि हिमाचल में बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण स्थान है। कांग्रेस की सरकार तो इतनी डरपोक थी कि दलाई लामा का नाम लेने से भी डरती थी। मेरी तो दलाई लामा से अक्सर बात होती है। पीएम ने कांग्रेस को ओर से बीते दिनों कंगना को धर्मगुरु पर की गई टिप्पणी और काजा में हुए पथराव की घटना को लेकर घेरा। कांग्रेस को मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन देने का आरोप भी पीएम ने लगाया। मोदी ने कहा कि इस देश को वो नहीं बना सकते, जो सिर्फ बाप-दादा की विरासत पर ही जीते हैं।

प्रदेश सरकार को जमकर घेरा
महिलाओं, बेटियों का सम्मान नहीं करने और चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी पीएम ने जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी बातें की थीं, अब हाथ खड़े कर लिए हैं। बात महिलाओं को 1500 रुपये देने की नहीं है, बात धोखेबाजी की है। देश और प्रदेश की जनता धोखेबाजों को कभी माफ नहीं करेगी।

 

Share :
Tagsnews of bjp in honews of himachal politicsnews of llok sabha election 2024 himachalnews of modi in himachalnews of shimla
Previous Article

HPU Shimla: जून में होंगी स्नातकोत्तर डिप्लोमा ...

Next Article

Forest Fire: हिमाचल में जंगलों की आग ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sawan
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi: भारत से एक मात्र धावक सावन बरवाल को मिला सीधा प्रवेश

    November 16, 2023
    By hinditvnews
  • Weather update
    manaliकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: चोटियों पर हिमपात से प्रदेश में कड़ाके की ठंड

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Kurti
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: शिमला में गर्मियों का सीजन शुरू होते ही बढ़ गया लखनवी कुर्ती का क्रेज

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अफसर, संवेदनशील पदों से हटेंगे

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • Yojna
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Samman Nidhi Yojana: हिमाचल पात्र महिलाओं को 1500 रुपये के लिए भरना होगा फार्म

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Tashi
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में इस जगह है विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

    March 8, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Landslide In Kullu
    कुल्लूमौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू में फिर भूस्खलन, चपेट में आए दो मकान, एक की मौत ,अभी कई लोग फंसे

  • Hp
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं के दाखिले की तारीख 22 अक्टूबर तक बढ़ी

  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: औद्याेगिक बिजली उपभोक्ताओं की एक रुपये सब्सिडी बंद, घरेलू को 300 यूनिट तक ही मिलेगी

Timeline

  • November 1, 2026

    Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

  • November 1, 2026

    Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

    By hinditvnews
    November 1, 2026
  • Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two Day 13th Convocation

    Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

    By hinditvnews
    November 1, 2026
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.