Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

  • As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

  • Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

  • Evolve Green Targets 3 GW Renewable Energy Asset Portfolio by 2030

  • चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर घमासान

विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर घमासान

By hinditvnews
September 3, 2026
36
0
Hp

हिमाचल विधानसभा सत्र का आखिरी दिन: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर विधानसभा में घमासान

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Sep 2026

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र की अंतिम बैठक में 92 सवाल पूछे गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी बचे पात्र कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ देने की बात कही। जयराम ठाकुर ने कर्मचारी-पेंशनर आंदोलनों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। ब्यास नदी और सहायक खड्डों में ड्रेजिंग तथा माइनिंग से जुड़े सवाल पर सरकार ने राजस्व जुटाने और बाढ़ जोखिम कम करने की योजना की जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की दसवीं और अंतिम बैठक गुरुवार को प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। सत्र के आखिरी दिन विधायकों ने विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 92 सवाल सरकार के सामने रखे हैं। इनमें 50 तारांकित प्रश्न हैं, जिनका जवाब संबंधित मंत्री सदन में मौखिक रूप से देंगे, जबकि 42 अतारांकित प्रश्नों के लिखित जवाब सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

अंतिम दिन सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी भर्तियों, आपदा राहत और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। प्रश्नकाल के दौरान पुरानी पेंशन योजना (OPS), कर्मचारियों के लंबित भुगतान और नदियों में ड्रेजिंग का मुद्दा भी उठा।

सुक्खू बोले- बचे कर्मचारियों को भी मिलेगा ओपीएस का लाभ
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना का लाभ सभी पात्र कर्मचारियों को दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर कहा कि जब वर्तमान सरकार सत्ता में आई थी, उस समय प्रदेश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 67 वर्ष से अधिक आयु के सभी कर्मचारियों के लंबित भुगतान किए जा चुके हैं। उनका कहना था कि यदि केंद्र से आपदा के लिए अपेक्षित राशि मिल जाती, प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हो जाती और राजस्व घाटा अनुदान बंद नहीं होता तो कर्मचारियों के अन्य भुगतान भी पूरे किए जा सकते थे।

जयराम ठाकुर ने सरकार पर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के बयान पर अनुपूरक सवाल करते हुए सरकार से पूछा कि यदि सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी और पेंशनर धरने पर क्यों बैठ रहे हैं। उन्होंने आपदा के लिए मिली धनराशि के इस्तेमाल को लेकर भी सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा। जयराम ठाकुर ने बिजली बोर्ड कर्मचारियों के ओपीएस को लेकर किए गए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पूछा कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी है तो बिजली बोर्ड के कर्मचारी इसके लिए आंदोलन क्यों कर रहे हैं।

नदियों की ड्रेजिंग से सरकार को आय की उम्मीद
प्रश्नकाल के दौरान कुल्लू जिले से होकर बहने वाली ब्यास नदी और बंजार विधानसभा क्षेत्र की सहायक खड्डों में ड्रेजिंग एवं माइनिंग का मुद्दा भी उठा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि नदियों की ड्रेजिंग के लिए उद्योग विभाग से अनुमति मिलने में काफी प्रयास करने पड़े हैं। उन्होंने बताया कि माइनिंग विभाग ने भी अनुमति दी है और अब भारत सरकार की स्वीकृति आवश्यक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों से ड्रेजिंग सामग्री निकालने से प्रदेश को आय हो सकती है। इसके लिए अलग विभाग बनाने की दिशा में भी विचार किया जा रहा है। उनका कहना था कि प्रदेश में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का वैज्ञानिक तरीके से इस्तेमाल हिमाचल को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे सकता है।

74 हजार मीट्रिक टन सामग्री उठाई, सरकार को मिली रॉयल्टी
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि ड्रेजिंग के लिए फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट (FCA) की अनुमति आवश्यक नहीं है। ड्रेजिंग के बाद निकाली गई सामग्री को एक तरफ रखकर उसकी नीलामी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट के निर्णय के बाद ड्रेजिंग और माइनिंग से संबंधित काम वन विभाग और वन निगम को दिया गया है। अब तक करीब 74 हजार मीट्रिक टन पत्थर उठाया गया है और इसकी रॉयल्टी सरकारी खजाने में जमा कराई गई है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि ड्रेजिंग से निकलने वाली सामग्री का 100 प्रतिशत हिस्सा उपयोग के योग्य नहीं होता। उन्होंने कहा कि ड्रेजिंग का खर्च संबंधित हाइड्रो पावर कंपनी को उठाना होगा, जबकि सरकार सामग्री की नीलामी कर सकती है।
ब्यास और सहायक खड्डों में ड्रेजिंग का सवाल
उद्योग मंत्री ने यह जानकारी भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में दी। विधायक ने कुल्लू जिले में ब्यास नदी और बंजार विधानसभा क्षेत्र की सहायक खड्डों में ड्रेजिंग एवं माइनिंग को लेकर सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी थी।सरकार का कहना है कि नदियों से सिल्ट, पत्थर और अन्य सामग्री हटाने से बाढ़ के जोखिम को कम करने के साथ-साथ इससे प्राप्त सामग्री की नीलामी के जरिए राजस्व भी जुटाया जा सकता है। हालांकि, ड्रेजिंग सामग्री की गुणवत्ता और उसके उपयोग की सीमाओं को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है।

अंतिम दिन कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
मानसून सत्र के अंतिम दिन 92 सवालों के जरिए विधायकों को सरकार से विभिन्न विभागों की योजनाओं, कामकाज और जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगने का मौका मिलेगा। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, भर्ती प्रक्रिया और आपदा से हुए नुकसान जैसे मुद्दों पर सदन में चर्चा की उम्मीद है।
Share :
Tagshimachal assembly monsoon session last day ops employees dredging beas riverhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: सड़क तोड़ने पर 5 गुना जुर्माना, ...

Next Article

Himachal: मनाली में 14 वर्षीय नाबालिग से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Spu
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    एसपीयू मंडी: प्रवेश परीक्षा अब 28-31 मई को

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • 09 02 2024
    पंजाब

    Mission 2024: पंजाब में 10 हजार वाहनों में लगेंगे जीपीएस, रूट डायवर्ट होने पर कंट्रोल रूम में जाएगा मैसेज

    February 9, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: लाखों की नौकरी छोड़ चिट्टा तस्कर बना सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: HPU ने निजी बीएड कॉलेजों पर कार्रवाई, 4 करोड़ वसूली, निरीक्षण फीस

    June 6, 2025
    By hinditvnews
  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बल्क ड्रग पार्क में 5 बड़े प्रोजेक्ट, पंजवाणा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    June 29, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र: कल सर्वदलीय बैठक, 100+ प्रश्न प्राप्त

    February 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Una news
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una:चिंतपूर्णी दरबार में 45 फीट ऊंचा प्रवेश द्वार

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बुजुर्गों के इलाज के लिए घर पहुंचेंगे डॉक्टर-नर्स

  • Hp
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में, लिस्ट हो रही तैयार

Timeline

  • October 17, 2026

    "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

  • October 17, 2026

    As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

  • October 17, 2026

    Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

  • October 17, 2026

    Evolve Green Targets 3 GW Renewable Energy Asset Portfolio by 2030

  • October 17, 2026

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

    "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining ...

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

    As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Meenakshi (India) Limited Announces Sub Division of Equity Shares to Enhance Tradability

    Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.