Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

  • उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

  • देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

  • Himachal: मनाली में 14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, युवक हिरासत में

  • विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर घमासान

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: सड़क तोड़ने पर 5 गुना जुर्माना, लागत भी वसूली जाएगी

हिमाचल: सड़क तोड़ने पर 5 गुना जुर्माना, लागत भी वसूली जाएगी

By hinditvnews
September 3, 2026
2
0
Vikramadityasingh

हिमाचल: सड़क तोड़ी तो भरना होगा दोबारा बनाने की लागत का पांच गुना जुर्माना, दोषी से वसूली जाएगी लागत

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Sep 2026

हिमाचल प्रदेश में सड़क और पुलों को नुकसान पहुंचाने, अतिक्रमण करने और सड़क किनारे मलबा डालने वालों पर अब सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव है। सड़क अवसंरचना संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 में नुकसान की पुनर्स्थापन लागत का पांच गुना तक जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। मलबा और सामग्री डालने पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना, वाहन-मशीनरी जब्ती और डिजिटल मैपिंग की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

हिमाचल प्रदेश में सड़क अवसंरचना को नुकसान पहुंचाने, अतिक्रमण करने और सड़क किनारे मलबा या जब्त वाहन छोड़ने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश सड़क अवसंरचना संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2026 विधानसभा में पेश किया। इसके तहत सड़क के ढांचे को नुकसान पहुंचाने पर पुनर्स्थापन लागत की 5 गुना तक जुर्माना वसूलने का प्रावधान किया है।

दो दशक पुराने कानून में संशोधन कर सड़क संरक्षण एवंअतिक्रमण रोकने के प्रावधानों को सख्त किया जा रहा है। संशोधन विधेयक में सड़क सुरक्षा और संरक्षण के लिए डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल का भी प्रावधान है। जीपीएस और भू-स्थानिक तकनीक से सड़कों की डिजिटल मैपिंग कर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर मैप तैयार किया जाएगा। इन नक्शों पर डिजिटल हस्ताक्षर होंगे और इन्हें इलेक्ट्रॉनिक रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखा जाएगा।

इससे सड़क की सीमाओं का सटीक निर्धारण और अतिक्रमण की पहचान आसान होगी। विधेयक के अनुसार, लोक सुरक्षा के हित में पुष्टिकरण प्राधिकारी को किसी भी सड़क या फिर पुल पर वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित या बंद करने का पूर्ण अधिकार मिलेगा। विधेयक के अनुसार सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा डालने, अंतिम मांग आदेश का जानबूझकर भुगतान न करने या सड़क बंद करने संबंधी आदेशों का उल्लंघन करने पर दो वर्ष तक के कारावास और जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

अनधिकृत होर्डिंग लगाने पर 2,000 रुपये प्रतिवर्ग मीटर देने होंगे : अनधिकृत खनन या मलबा फेंकने पर 1,000 रुपये प्रति घन मीटर प्रतिदिन और जमा सामग्री पर 2,000 रुपये प्रति घन मीटर प्रतिदिन जुर्माने का प्रावधान है। अनधिकृत होर्डिंग लगाने और अन्य अमान्य गतिविधि पर 2,000 रुपये प्रतिवर्ग मीटर प्रति सप्ताह और इसे दोहराने पर 500 रुपये प्रति रनिंग मीटर प्रतिदिन जुर्माना लगाया जा सकेगा।

विपक्ष के विरोध के बीच विवि संशोधन विधेयक पारित
शिमला। हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की सीधी भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग से होंगी। विश्वविद्यालय अब केवल प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्तियां ही कर सकेंगे जबकि गैर शिक्षकों की भर्तियां राज्य चयन आयोग करेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक बुधवार को विधानसभा में करीब पौने दो घंटे चली चर्चा के बाद पारित कर दिया गया।

विधेयक के अनुसार, अनधिकृत खोदाई, नालियों को अवरुद्ध करने, पुल को नुकसान पहुंचाने और पेड़ काटने जैसी गतिविधियों पर विभाग तत्काल कार्रवाई कर सकेगा। विभाग आवश्यक मरम्मत या पुनर्स्थापन कार्य खुद करवाकर इसका पूरा खर्च और निर्धारित दंड संबंधित व्यक्ति से वसूल सकेगा।

सड़क पर छोड़े वाहन और मशीनरी होगी जब्त : सड़क के किनारे छोड़े गए जब्त वाहन, मशीनरी या अन्य सामग्री को विभाग जब्त कर सकेगा। इस पर 2,000 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना भी लगेगा। विधेयक में निर्धारित अवधि में दावा नहीं करने पर जब्त सामग्री को सार्वजनिक नीलामी के जरिये बेचने का प्रावधान भी किया गया है।

Share :
Tagshimachal pradeshhimachal road damage five times fine debris penalty bill 2026hindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: बिजली बिलों से 2,151 करोड़ की ...

Next Article

विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Snowfall shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बरसेंगी राहत की फुहारें, आज से बदलेगा मौसम; इन जिलों मे होगी बारिश और बर्फबारी, जानें IMD का ...

    January 25, 2024
    By hinditvnews
  • Pratibha Singh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 10 जून तक तय हो सकता है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, 6 महीने से कार्यकारिणी अधूरी

    May 31, 2025
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू ने 70 शिक्षकों को सिंगापुर शैक्षणिक यात्रा के लिए रवाना किया”

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Dics
    उत्तराखण्ड

    अर्नोल्ड डिक्स की किताब ‘द प्रोमिस’ पर सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान, सीएम धामी से मुलाकात

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Rape
    पंजाब

    शादी के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म और जानलेवा हमला, आरोपी फरार

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Kiwi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल समेत देश के ठंडे क्षेत्रों में भी हो सकेगी कीवी की पैदावार

    October 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 2030 तक वन क्षेत्र 31% करने को रोडमैप तैयार करने के सीएम के निर्देश

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: वन मित्र भर्ती: शादी के बाद बदलाव से उम्मीदवारी रद्द नहीं

  • Dead body
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू: एसएसबी शमशी में पेड़ गिरने से राजस्थान प्रशिक्षु की मौत

Timeline

  • September 3, 2026

    Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

  • September 3, 2026

    उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

  • September 3, 2026

    देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

  • September 3, 2026

    Himachal: मनाली में 14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, युवक हिरासत में

  • September 3, 2026

    विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर घमासान

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Teacher

    उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Dhami1

    देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.