हिमाचल: बल्क ड्रग पार्क में 5 बड़े प्रोजेक्ट, पंजवाणा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

हिमाचल: बल्क ड्रग पार्क को मिलेगी नई रफ्तार, पंजवाणा में बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस समेत पांच बड़े प्रोजेक्ट
हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 29 Jun 2026
ऊना के पंजवाणा में बल्क ड्रग पार्क के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एडवांस टेस्टिंग लैब, ट्रेनिंग सेंटर, इंक्यूबेशन सेंटर और एडमिन ब्लॉक विकसित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से अनुसंधान, गुणवत्ता परीक्षण, कौशल विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा।
ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क से सात किलोमीटर दूर पंजवाणा में सरकार पांच नए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी टेस्टिंग लैब, एडमिन ब्लॉक, ट्रेनिंग सेंटर और इंक्यूबेशन सेंटर बनेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से ड्रग पार्क में निवेश, कौशल विकास और गुणवत्ता परीक्षण जैसी सुविधाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराया जाएगा।















