Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: साइबर ठगी के नए ट्रेंड, पांच साल में 468 करोड़ की ठगी

  • शिमला: रिज मैदान पर बेकाबू घोड़े से गिरकर महिला घायल

  • हिमाचल: मंत्रियों-विधायकों का 24% और बोर्ड-निगम अध्यक्षों का पांच गुना वेतन बढ़ा

  • हिमाचल: चीनी नागरिक को पनाह देने वाला मकान मालिक भी एफआईआर में

  • सुप्रीम कोर्ट: ओबीसी मुख्यालय स्थानांतरण सरकार का नीतिगत फैसला

manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›manali›HP Tourism: रोहतांग में व्हाइट क्रिसमस का आनंद, वीकेंड पर शिमला ट्रेनें फुल

HP Tourism: रोहतांग में व्हाइट क्रिसमस का आनंद, वीकेंड पर शिमला ट्रेनें फुल

By hinditvnews
December 20, 2025
48
0
Winterrr

HP Tourism: सैलानी रोहतांग में ले सकेंगे व्हाइट क्रिसमस का मजा, वीकेंड पर शिमला की ट्रेनें पैक

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला/कुल्लू। Published by: Megha Jain Updated Sat, 20 Dec 2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों में 10 जनवरी तक एडवांस बुकिंग चल रही है।

विंटर टूरिस्ट सीजन और व्हाइट क्रिसमस की आस में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों में 10 जनवरी तक एडवांस बुकिंग चल रही है। कई यात्री वेटिंग में टिकट का इंतजार कर रहे हैं। वीकेंड पर अप और डाउन में भी सभी ट्रेनें पैक हैं। इस वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं बर्फबारी की आस में भी बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। रिज मैदान सहित माल रोड पर सैलानियों की खूब भीड़ है। उधर, विंटर कार्निवल को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। टाउन हॉल, गेयटी थियेटर और क्राइस्ट चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शनिवार को बादल छाए रहने की वजह से ठंडी हवाएं चलती रहीं। ऐसे में सैलानियों को बर्फबारी की उम्मीद भी है। बाजारों में खरीदारी करने के लिए भी खूब भीड़ रही। इन दिनों दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, अंबाला सहित विदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं।

शिमला-कालका ट्रेन में 10 जनवरी तक वेटिंग
शिमला-कालका एक्सप्रेस 52454 और 52458 में 10 जनवरी तक वेटिंग चल रही है। इस वीकेंड पर भी शहर के होटलों में 45 से 50 फीसदी कमरे एडवांस में बुक हो गए हैं। अधिकतर सैलानी क्रिसमस और  बर्फबारी की आस में बड़ी संख्या में रुख कर रहे हैं। शुक्रवार शाम से ही सैलानियों के शिमला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इन दिनों सबसे ज्यादा क्रेज कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ने वाली छुक-छुक चलती ट्रेन का रहता है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उप अध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शिमला में होने विंटर कार्निवल, क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

रोहतांग में ले सकेंगे  व्हाइट क्रिसमस का आनंद
इधर, पर्यटक रोहतांग दर्रा में व्हाइट क्रिसमस का आनंद ले सकेंगे। रोहतांग दर्रा की वादियों में 28 दिसंबर तक बर्फ में मस्ती कर पाएंगे। जिला प्रशासन ने मनाली से रोहतांग दर्रा को फोर बाई फोर वाहनों की समय अवधि को दस दिन और बढ़ा दिया है। इसको लेकर उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार गुलाबा से रोहतांग तक वाहनों की आवाजाही सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही मान्य होगी। सभी वाहन मढ़ी चेक पोस्ट से दोपहर 3:00 बजे से पहले वापसी सुनिश्चित करेंगे। पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर व अनूप राम ने कहा कि फोर बाई फोर वाहनों के लिए रोहतांग दर्श के 28 दिसंबर तक खुले रहने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP Tourism: Tourists can enjoy a white Christmas in Rohtang; trains to Shimla are fully booked this weekend. Wmanali newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: मनाली में ब्यास नदी में बहा ...

Next Article

उत्तराखंड मौसम अपडेट: ठंड बढ़ेगी, पहाड़ों में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Images (1)
    CHANDIGHARपंजाब

    पंजाब में धुंध: ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम.. अब 50 किमी प्रति घंटे ही दाैड़ेंगी

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Nayab
    हरियाणा

    Pakistani Spy: हरियाणा में पकड़े जासूसों पर CM सैनी की प्रतिक्रिया, जांच जारी

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Jairam Thakur : जयराम की मांग, पूरे प्रदेश में मिले आपदा का संशोधित पैकेज

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Kissan 1
    पंजाब

    Bathinda: जमीन निशानदेही विरोध में पुलिस ने लाठीचार्ज, DSP की बाजू टूटी

    January 21, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024 के लिए शुरू हुई तैयारियां, चुनाव आयोग ने शिमला पुलिस से पूछा- ‘बॉर्डर पर कैसी है ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • Usman
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल कांड: ठेकेदार उस्मान की संपत्तियों पर नया खुलासा, लंदन कनेक्शन भी आया सामने

    May 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Bjp Leader
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘राम मंदिर पर BJP नहीं कांग्रेस कर रही राजनीति, पूरी तरह कन्फ्यूज्ड कांग्रेस सरकार’; वरिष्ठ नेता रणधीर ने साधा निशाना

  • hp
    हिमाचल प्रदेश

    18 नहीं अब 21 साल होगी लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र, हिमाचल विधानसभा में पास हुआ बिल

  • 05 10 2024 Aiims 23810127
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिलासपुर एम्स में फर्जी पर्ची पर इलाज, एक गिरफ्तार

Timeline

  • February 10, 2026

    उत्तराखंड: साइबर ठगी के नए ट्रेंड, पांच साल में 468 करोड़ की ठगी

  • February 10, 2026

    शिमला: रिज मैदान पर बेकाबू घोड़े से गिरकर महिला घायल

  • February 10, 2026

    हिमाचल: मंत्रियों-विधायकों का 24% और बोर्ड-निगम अध्यक्षों का पांच गुना वेतन बढ़ा

  • February 10, 2026

    हिमाचल: चीनी नागरिक को पनाह देने वाला मकान मालिक भी एफआईआर में

  • February 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट: ओबीसी मुख्यालय स्थानांतरण सरकार का नीतिगत फैसला

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cybercrime

    उत्तराखंड: साइबर ठगी के नए ट्रेंड, पांच साल में 468 करोड़ की ठगी

    By hinditvnews
    February 10, 2026
  • Ghora

    शिमला: रिज मैदान पर बेकाबू घोड़े से गिरकर महिला घायल

    By hinditvnews
    February 10, 2026
  • Paise

    हिमाचल: मंत्रियों-विधायकों का 24% और बोर्ड-निगम अध्यक्षों का पांच गुना वेतन बढ़ा

    By hinditvnews
    February 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.