Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HPU Shimla: नए सत्र से यूजी के हर विद्यार्थी का एबीसी में पंजीकरण अनिवार्य

HPU Shimla: नए सत्र से यूजी के हर विद्यार्थी का एबीसी में पंजीकरण अनिवार्य

By hinditvnews
January 26, 2024
233
0
Hpu

नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में हर विद्यार्थी का एकेडमिक रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की दिशा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय भी आगे बढ़ रहा है। सत्र 2024-25 के लिए यूजी के हर विद्यार्थी को एबीसी (एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट) में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में हर विद्यार्थी का एकेडमिक रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की दिशा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय भी आगे बढ़ रहा है। इसके लिए विवि की दिसंबर में हुई कार्यकारिणी परिषद की बैठक में नियमों को अपनाने को मंजूरी मिल चुकी है। विवि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में यूजी कोर्स में पंजीकृत सभी छात्र-छात्राओं के लिए एबीसी में अपना पंजीकरण करवाने के लिए आवेदन करने को अनिवार्य करने जा रहा है। आवेदन करने पर ही नेशनल एकेडमिक डिपाॅजिटरी से हर विद्यार्थी को एक यूनिक नंबर और आईडी पासवर्ड मिलेगा। पासवर्ड मिलने के बाद विवि का अगला कदम हर छात्र का एकेडमिक रिकाॅर्ड, डिग्री, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा कोर्स का रिकाॅर्ड नेड के एबीसी पोर्टल पर अपलोड करने का होगा।जिससे हर विद्यार्थी को अपना एकेडमिक रिकॉर्ड न केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा, बल्कि वह अपना लाॅगइन आईडी उपयोग कर कहीं से भी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी डिग्री, शैक्षणिक प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 2021 से लेकर ऑनलाइन पंजीकृत विद्यार्थियों के रिकाॅर्ड को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी के एबीसी पोर्टल पर रिकाॅर्ड अपलोड करने की योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने की प्रक्रिया जारी रखे हुए है। नियमों को अपनाने के बाद अब विवि इस कार्य के लिए अलग से शाखा खोलने और वहां पर छात्रों के रिकार्ड को ऑनलाइन अपलोड करने के लिए समर्पित स्टाफ तैनाती करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। यह यूजीसी की ओर से अब हर संस्थान को अनिवार्य किया गया है। 21 फरवरी 2023 को यूजीसी की ओर से इस संदर्भ में आदेश भी जारी किए गए थे।
क्या है नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी
यह विद्यार्थियों के एकेडमिक अवार्डस का ऑनलाइन स्टोर हाउस है। इसमें विद्यार्थियों के सभी एकेडमिक अवार्ड, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री और मार्कशीट संबंधित संस्थान अपलोड करता है। इससे विद्यार्थी कभी भी ऑनलाइन इन दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सुविधा देने के साथ सभी एकेडमिक रिकॉर्ड की सत्यता और सुरिक्षत स्टोरेज सुनिश्चित किया जाना है। इसमें हर संस्थान को एनएडी के एबीसी पोर्टल में पंजीकरण को यूजीसी शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अनिवार्य किया है।

Share :
TagsHPshimla news
Previous Article

HP Tourist Season: बिना बर्फबारी के हिमाचल ...

Next Article

Himachal Snowfall: खत्‍म हुआ इंतजार, हिमाचल में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU शिमला: हाजिरी पूरी करने पर ही भर सकेंगे परीक्षा फार्म

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Electric
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वायरलेस चार्ज होंगे EV, ANRF ने शोध को दी मंजूरी

    May 14, 2025
    By hinditvnews
  • Drug
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Chitta Smuggling: शाह गिरोह का खुलासा, टैक्सी चालक और कांस्टेबल भी शामिल

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    Chandigarh Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एक माह बाद मनीमाजरा से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, शिमला में भी दर्ज है केस

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Vimal Negi Death: देशराज से घंटों पूछताछ, मीणा को HC से अग्रिम जमानत”

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: कैंसर पीड़ित रिटायर्ड कर्मियों को बकाया तुरंत दे सरकार

    September 23, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla News
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना ICU-वेंटिलेटर के हुई खोपड़ी की सर्जरी, कुल्लू अस्पताल बना मिसाल

  • weather alert
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: शिमला में भारी बारिश, राज्य में 280 सड़कें और 703 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, दो दिन ऑरेंज अलर्ट

  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार का राहत पैकेज सबसे बेस्ट, उद्योग मंत्री बोले, मदद के बजाय छवि खराब कर रहे विरोधी

Timeline

  • March 9, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • March 9, 2026

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • March 9, 2026

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • March 9, 2026

    Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • March 9, 2026

    Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce At 6th Lineman Diwas On March 7, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, ...

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders With Felicitation On International Women's Day

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • What Is The Best Eco Friendly Refrigerator To Buy This Summer?

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.