Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • 10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

Chandigarh Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Chandigarh News›हिमाचल: एक माह बाद मनीमाजरा से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, शिमला में भी दर्ज है केस

हिमाचल: एक माह बाद मनीमाजरा से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, शिमला में भी दर्ज है केस

By hinditvnews
April 9, 2025
240
0
Chitta

Himachal: एक माह बाद पुलिस ने मनीमाजरा से दबोचा चिट्टे का मुख्य सप्लायर, आरोपी पर शिमला में भी दर्ज है केस

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 09 Apr 2025

सोलन पुलिस ने चिट्टे के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर चंडीगढ़ के मनीमाजरा से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हिमाचल प्रदेश की सोलन पुलिस ने चिट्टे के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर चंडीगढ़ के मनीमाजरा से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को लेकर पुलिस सोलन पहुंच गई है। जिसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। मामले में की जांच जारी है। इसमें कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।  पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 मार्च को पुलिस ने दत्यार के समीप चंडीगढ़ से आ रही एक गाड़ी से 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसमें पुलिस ने कुलदीप कुमार निवासी गांव तहसील जुन्गा जिला शिमला और पलविंद्र सिंह निवासी मशोबरा तहसील व जिला शिमला शामिल थे। मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी मनीमाजरा से सुशील कुमार नाम के व्यक्ति से 40 हजार रुपये में चिट्टा खरीदकर लाए हैं। लेकिन इन दोनों पर मामला दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी फरार चल रहा था, पुलिस आरोपी की तलाश लगातार कर रही थी, जिसके लिए टीमें बाहरी राज्यों में दबिश भी दे रही थी।  5 अप्रैल को पुलिस ने मुख्य आरोपी सुशील कुमार निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा चंडीगढ़ यूटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उधर, डीएसपी परवाणू मेहर पंवर ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। मामले की जांच जारी है। इसमें पाया गया है कि आरोपी के खिलाफ शिमला के बालूगंज थाना में भी चिट्टे तस्करी का एक मामला दर्ज है।

अमृतसर का दूसरा चिट्टा स्पलायर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा
सोलन पुलिस ने अमतृसर से चिट्टे के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पहले से गिरफ्तार पंजाब के आरोपी की निशानदेही पर की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टोल प्लाजा के समीप एचआरटीसी की बस में सफर कर रहे युवक से 25 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जांच में पाया गया कि यह तस्कर नशे की इस खेप को धर्मपुर, सोलन व आपपास के शैक्षणिक  संस्थानों में छात्रों को सप्लाई करने की फिराक में था।

आरोपी सुखदेव उर्फ गुड्डी निवासी रंणगढ़ तहसील व जिला अमृतसर को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। जांच में पाया कि यह चिट्टा अमृतसर से नशे के बड़े तस्कर अवतार सिंह उर्फ काका नामक व्यक्ति से खरीदा था। इस पर सोलन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सप्लायर अवतार सिंह उर्फ काका, पुत्र जरनैल सिंह निवासी अमृतसर को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच जारी है। डीएसपी परवाणू मेहर पंवार ने इसकी पुष्टि की है।
Share :
TagsAfter a monthhimachal pradeshhindi newsshimla newsthe police caught the main supplier of chitta from Manimajra
Previous Article

HPRCA: 146 JOA IT को बोर्ड और ...

Next Article

हिमाचल मौसम: कई क्षेत्रों में बदला माैसम, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Download (3)
    शिमला

    शिमला-मटौर मार्ग मूसलाधार बारिश के बाद पत्‍थर गिरने से बाधित, करीब 40 सड़कें भी ब्‍लॉक; करोड़ों का हुआ नुकसान

    August 11, 2023
    By hinditvnews
  • Cricket Stadium
    धर्मशाला

    हिमाचल: HPCA ने तीन अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित किए

    May 13, 2025
    By hinditvnews
  • Rbi
    Mumbai

    भारतीय रिजर्व बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की मान्यता नियमावली जारी

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • Maxirutu
    खेल

    RCB vs CSK: ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने Ruturaj Gaikwad को शून्‍य पर किया आउट, IPL में 15 साल बाद दोहराया ये ...

    May 19, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: भाजपा के विकास रथ से गिनाई जाएंगी सरकार की उपलब्धियां

    February 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बांग्लादेश के लिए स्टेडियम हुआ भाग्यशाली

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पंचायत चुनाव 2026: 44% निर्वाचित प्रतिनिधि मैट्रिक पास, शिक्षित नेतृत्व का दबदबा

  • Solan
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जिंदा महिला का कागजों में अंतिम संस्कार, मृत्यु प्रमाणपत्र जारी

Timeline

  • June 13, 2026

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • June 13, 2026

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • June 13, 2026

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • June 13, 2026

    10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • June 13, 2026

    APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary As Brand Ambassador

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • The Global Shift Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • As Noida International Airport Takes Flight, Crc Group Reinforces Confidence In Noida's Economic Future

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.