Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

  • हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश, 67 सड़कें बाधित; रामपुर में भूस्खलन

manalinahanWeatherऊनाकिन्नौरचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश, 67 सड़कें बाधित; रामपुर में भूस्खलन

हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश, 67 सड़कें बाधित; रामपुर में भूस्खलन

By hinditvnews
September 12, 2026
5
0
Weather

हिमाचल मौसम: राज्य के कई भागों में छह दिन बरसेंगे बादल, 67 सड़कें बाधित; रामपुर में भूस्खलन

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 12 Sep 2026

प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। इस मानसून सीजन में 30 जून से 11 सितंबर तक प्रदेश में आपदा की वजह से 296 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।  520 लोग घायल हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 87.2, कांगड़ा 68.8, कुफरी 64.6, शिलारू  54.6, जोगिंद्रनगर 48.0, मालरांव 45.0, पालमपुर 40.0, स्लापड़ 27.8, सराहन  27.3, नगरोटा सूरियां  25.8, कोटखाई 24.2, श्री नयना देवी 22.2 व शिमला में 18.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आज राजधानी शिमला सहित आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं तेज हवाओं के साथ ऊना जिले के विभिन्न क्षेत्र में हुई भारी बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है।

रामपुर के फांचा कंडा में भारी भूस्खलन, 50 पेड़ भरभराकर कर गिरे 
वहीं रामपुर बुशहर उपमंडल की फांचा पंचायत के नंती और फांचा कंडे के बीच वन विभाग की भूमि पर भारी भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन के साथ करीब 50 पेड़ भरभराकर कर गिर गए। इससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन की यह घटना करीब तीन पहले हुई। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस जगह पर पिछले कुछ साल से बरसात के मौसम में थोड़ा-थोड़ा भूस्खलन होता रहा है, लेकिन इस बार जंगल का बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। फांचा पंचायत के उप प्रधान सुभाष नेगी ने बताया कि नंती और फांचा कंडा के बीच भूस्खलन की यह घटना करीब तीन दिन पहले हुई थी। भूस्खलन होने से करीब 50 पेड़ गिर गए हैं। इस जगह पर कई साल से भूस्खलन हो रहा है। वन विभाग से मांग है कि इस जगह पर भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय किए जाए। अन्यथा आने वाले समय में जंगल के इस हिस्से को और भी नुकसान होगा।
मानसून सीजन में अब तक 296 लोगों की गई जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 11 सितंबर तक प्रदेश में आपदा की वजह से 296 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 520 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 177 की सड़क हादसों में माैत हुई। इसके अतिरिक्त इस अवधि के दाैरान 40 पक्के और 89 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 499 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 17 दुकानों व 470 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 1,66,196.72 लाख रुपये पहुंच गया है।
12 से 17 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 12 से 17 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 18 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में शनिवार सुबह 10 बजे तक 67 सड़कें बाधित रहीं। इसके अलावा 142 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। सबसे अधिक सड़कें मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिले में प्रभावित हैं।
इस मानसून में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश
इस मानसून सीजन में 12 सितंबर तक राज्य में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 678.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 603.7 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर, कुल्लू, शिमला व सिरमाैर जिले में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जबकि चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति, मंडी, सोलन व ऊना जिले में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।
एनएच-पांच ब्राैनी नाला में भूस्खलन से चार घंटे यातायात रहा ठप
वहीं शिमला-शिपकी ला नेशनल हाईवे-5 पर ब्रौनी नाला के पा भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ से भारी-भरकम चट्टानें हाईवे पर आ गिरीं। इससे करीब चार घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा। भूस्खलन की यह घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुई। गनीमत रही कि कोई वाहन चट्टानों या मलबे की चपेट में नहीं आया। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया। इन दिनों किन्नौर से सेब से लदे वाहन निचले क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं, जो जाम में फंस गए। इसके अलावा किन्नौर की ओर जा रही निगम की बसों सहित पर्यटकों के कई वाहन भी जाम में फंस गए। किसी तरह सूचना एनएचएआई के ज्यूरी डिवीजन के एसडीओ तक पहुंचाई गई। इसके बाद करीब चार मशीनें मौके पर भेजकर चट्टानों को हटाने का काम शुरू किया गया। मशीनों के माध्यम से सुबह करीब 7 बजे हाईवे की एक लेन से यातायात बहाल किया गया।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather: Rain expected in many parts of the state over six days; 67 roads and 142 electricity transfohindi newsshimla news
Previous Article

सुख सम्मान निधि: आठवें चरण में 2.41 ...

Next Article

हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आपदा प्रभावितों को पीएम आवास योजना का पैसा, हाईकोर्ट ने रिकवरी पर रोक लगाई

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Jaipur
    JaipurRajasthan

    जयपुर: जेल की 27 फीट ऊंची दीवार फांदकर दो कैदी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu Relief Package On Himachal Disaster Announcement Of Rs 4500 Crore Will Give Land To Build A 1696076216
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मनरेगा कर्मियों के डीए और भत्तों में कटौती, जानें कारण

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Download (62)
    राष्ट्रीय

    कमलनाथ हो सकते हैं भाजपा में शामिल, छिंदवाड़ा के कार्यक्रम रद्द कर बेटे के साथ दिल्ली रवाना

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Youth Congress
    Horoscopemanaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल युवा कांग्रेस को दस दिसंबर तक मिलेगा नया अध्यक्ष

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Crime
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

    September 12, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Job
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal में खुला नौकरियों का पिटारा

  • himachal
    election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नवनिर्वाचित विधायकों ने ग्रहण की शपथ, साढ़े चार महीने बाद पूरी हुई विधानसभा में सदस्यों की संख्या

  • Nirvachan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आचार संहिता: चुनाव प्रचार में मंत्री नहीं इस्तेमाल करेंगे सरकारी वाहन

Timeline

  • September 12, 2026

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • September 12, 2026

    रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

  • September 12, 2026

    हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश, 67 सड़कें बाधित; रामपुर में भूस्खलन

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kaur

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Crime

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Rawat

    रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.