Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

  • University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. 2 Lakh for All Students Applying by Jan 31

  • VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

  • Sentient Animals Like Elephants Deserve More Respect, says New Study by World Animal Protection

  • Anurag Sinha Marks Resolute Return on Screen with Taskaree, Shines with a Stellar Performance in Netflix's Worldwide Release

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›IBPS परीक्षा घोटाला: सॉल्वर से नौकरी पाने वाले 12 कर्मी निलंबित

IBPS परीक्षा घोटाला: सॉल्वर से नौकरी पाने वाले 12 कर्मी निलंबित

By hinditvnews
December 31, 2025
24
0
Ib

IBPS Exam: चौंकाने वाला खुलासा, सॉल्वर का सहारा लेकर नौकरी पाने वाले 12 कर्मी हो चुके निलंबित, जांच के लिए तलब

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Wed, 31 Dec 2025

आईबीपीएस परीक्षा के दौरान हाल ही में एक सॉल्वर ऋषि कुमार को गिरफ्तार किया गया था। अब उसके बारे में कई खुलासे हो रहे हैं।

पटेलनगर थानाक्षेत्र से परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार शातिर सॉल्वर ऋषि कुमार के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दून पुलिस को पता चला है कि ऋषि के सहारे अलग-अलग बैंकों में जिन 12 लोगों ने नौकरी हासिल की, उन्हें पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। अब वे सभी कार्रवाई की जद में आएंगे।

ऋषि की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की गहनता से मालूमात कर रही है। उससे संबंधित डेटा खंगाला जाने पर नई कड़ी जुड़ गई है। अब पुलिस उन सभी 12 लाभार्थियों को भी बड़े आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा मानकर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इन 12 लोगों से कितना पैसा लिया और क्या इसमें बैंक या परीक्षा केंद्र का कोई और कर्मचारी भी शामिल था।

इस तरह सभी हुए सस्पेंड
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आईबीपीएस के सॉफ्टवेयर ने पहले ही कुछ विसंगतियां पकड़ी थीं, जिसके आधार पर संबंधित बैंकों ने अपने 12 कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया था। हालांकि, तब तक यह स्पष्ट नहीं था कि इन सबकी जगह परीक्षा देने वाला असली चेहरा किसका है। पुलिस ने ऋषि को दबोचे जाने के बाद जब उसका फोटो और बायोमीट्रिक रिकॉर्ड पुराने डेटा से मिलाया तो सभी 12 मामलों में ऋषि कुमार की ही संलिप्तता पाई गई।

सभी 12 होंगे जांच के लिए तलब
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने अपनी उच्च शिक्षा का इस्तेमाल सिस्टम की खामियां ढूंढने में किया। वह हर बार फोटो मिक्सिंग या भेष बदलकर परीक्षा में बैठता था। पुलिस अब उन 12 सस्पेंड कर्मचारियों की लिस्ट खंगाल रही है। जल्द ही सभी को पूछताछ के लिए दून तलब किया जा सकता है। इन तथ्यों के सामने आने के बाद पुलिस का यह दावा और पुख्ता हो गया कि ऋषि एक पेशेवर सॉल्वर है, हालांकि वह कह रहा है कि इस बार वह खुद के लिए परीक्षा देने बैठा था। उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

 

Share :
Tagsdehradun newshindi newsIBPS Exam Shocking revelation 12 employees who secured jobs by using impersonators have been suspendeduttarakhand
Previous Article

चमोली टनल हादसा: CM धामी ने दिए ...

Next Article

मनरेगा संशोधन के खिलाफ प्रस्ताव पास, कांग्रेस ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Trump
    पंजाब

    US Deport: 14 लाख पंजाबियों को निकालने की तैयारी, ट्रंप सरकार की योजना

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ट्रैफिक वॉलंटियर योजना, आम नागरिक को 40 रुपये प्रतिघंटा

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    India Newsराष्ट्रीय

    Tourism in India: ‘अपने प्रियजनों के साथ देश में ही मनाएं छुट्टियां’, PM Modi ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • pm Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    सुबह-सुबह असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे पीएम मोदी, हाथी पर बैठकर की जंगल सफारी

    March 9, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Maan
    पंजाब

    Republic Day 2024: पंजाब के CM मान ने फहराया तिरंगा, वीर सेनानियों को याद कर दी सलामी; जवानों ने संभाला ...

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • Death Ll
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: चिट्टे ने बुझाया घर का चिराग! ओवरडोज से गई 22 साल के युवक की जान

    November 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget: कांग्रेस के बागी विधायकों को व्हिप जारी, पार्टी की नीति के खिलाफ जाने पर होंगे निष्कासित

  • Rape
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में युवती से रेप, बच्ची को दिया जन्म, पीडि़ता ने अज्ञात व्यक्ति पर लगाया आरोप

  • Beti Hai Anmol Yojana
    हिमाचल प्रदेश

    Beti Hai Anmol Yojana: बेटी का जन्‍म होने पर हिमाचल सरकार देती है 10 हजार रुपये, इस तरह से कर सकते हैं आवेदन

Timeline

  • January 14, 2026

    ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

  • January 14, 2026

    University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. 2 Lakh for All Students Applying by Jan 31

  • January 14, 2026

    VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

  • January 14, 2026

    Sentient Animals Like Elephants Deserve More Respect, says New Study by World Animal Protection

  • January 14, 2026

    Anurag Sinha Marks Resolute Return on Screen with Taskaree, Shines with a Stellar Performance in Netflix's Worldwide Release

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zebpay Introduces Sips To Promote Disciplined, Long Term Bitcoin Investing

    ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • University Of Aberdeen Opens Admissions For First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship Of Rs. 2 Lakh For All Students Applying By Jan 31

    University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. ...

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • Vinfast Ends 2025 On A High And Hits The Ground Running In 2026

    VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.