Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • Crompton Enters House Wires

  • Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

खेल
Home›खेल›IND vs AUS Live Score: 201 पर भारत को आठवां झटका

IND vs AUS Live Score: 201 पर भारत को आठवां झटका

By hinditvnews
December 17, 2024
246
0
Cricket

IND vs AUS Live Score: 201 पर भारत को आठवां झटका, स्टार्क ने सिराज को आउट किया, फॉलोऑन का खतरा मंडराया

हिंदी टीवी न्यूज़, ब्रिस्बेन Published by: Megha Jain Updated Tue, 17 Dec 2024

Live Cricket Score, India vs Australia (IND vs AUS) 3rd Test Day 4: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी जारी है।

IND vs AUS Live Score: भारत को आठवां झटका

201 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। स्टार्क ने सिराज को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया  वह एक रन बना सके। भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। उसे फॉलोऑन बचाने के लिए और 45 रन बनाने हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं।

IND vs AUS Live Score: चायकाल

बारिश की वजह से समय से पहले ही चायकाल की घोषणा की गई। भारत ने सात विकेट गंवाकर 201 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन से बचने के लिए टीम इंडिया को अभी भी 45 रन बनाने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया फिलहाल 244 रन पीछे है। रवींद्र जडेजा 65 रन और मोहम्मद सिराज एक रन बनाकर नाबाद हैं।

IND vs AUS Live Score: भारत को सातवां झटका

194 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा। कमिंस ने नीतीश रेड्डी को क्लीन बोल्ड किया। वह 16 रन बना सके। फिलहाल मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 52 रन की जरूरत है।

IND vs AUS Live Score: खेल फिर शुरू

बारिश से करीब एक घंटे तक खेल बाधित रहने के बाद अब फिर से मैच की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल जडेजा और नीतीश क्रीज पर हैं। भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए अभी भी 60+ रन की जरूरत है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 445 रन से टीम इंडिया 260+ रन पीछे है।

IND vs AUS Live Score: 11 बजे शुरू होगा मैच

गाबा में बारिश रुक गई है और अंपायरों ने निरीक्षण के बाद मैच फिर शुरू कराने का फैसला किया है। भारतीय समयानुसार मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में छह विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रवींद्र जडेजा 52 और नीतीश कुमार रेड्डी नौ रन बनाकर मौजूद हैं।

IND vs AUS Live Score: बारिश की वजह से फिर रुका खेल

बारिश की वजह से फिर से खेल को रोका गया है। अभी कुछ देर पहले लंच ब्रेक के दौरान बारिश हुई थी, जिसकी वजह से मैच को रोका गया था। भारत ने छह विकेट गंवाकर 180 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने बैट को तलवारबाजी वाले अंदाज में लहराकर जश्न मनाया। इस सीरीज में यह जडेजा का पहला मैच है और पहली पारी में ही उन्होंने अर्धशतक जमा दिया। इससे पहले पर्थ में सुंदर और एडिलेड में अश्विन खेले थे। जडेजा के रन बनाने से भारत का लोअर ऑर्डर मजबूत हुआ है। फॉलोऑन से बचने के लिए टीम इंडिया को अब 66 रन की जरूरत है। जडेजा के साथ नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 39 रन की साझेदारी हो चुकी है।

IND vs AUS Live Score: जडेजा का अर्धशतक

रवींद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने बैट को तलवारबाजी वाले अंदाज में लहराकर जश्न मनाया। इस सीरीज में यह जडेजा का पहला मैच है और पहली पारी में ही उन्होंने अर्धशतक जमा दिया। इससे पहले सुंदर और अश्विन खेले थे। जडेजा के रन बनाने से भारत का लोअर ऑर्डर मजबूत हुआ है। भारत का स्कोर फिलहाल छह विकेट पर 180 रन से ज्यादा है। फॉलोऑन से बचने के लिए टीम इंडिया को अब 66 रन की जरूरत है। जडेजा के साथ नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं।

IND vs AUS Live Score: लंच ब्रेक के दौरान तेज बारिश

लंच ब्रेक के दौरान ही गाबा में तेज बारिश होने लगी। इस वजह से मैच को कुछ देर और रोका गया। हालांकि, अब कवर्स हटाए जा रहे हैं। सुपरसोपर्स अपना काम कर रहे हैं। थोड़ी देर में मैच की फिर से शुरुआत हो सकती है।

IND vs AUS Live Score: लंच ब्रेक

चौथे दिन लंच तक भारत ने छह विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। बारिश से हुए खेल को नुकसान की वजह से आज पहला सत्र करीब तीन घंटे का रहा। फिलहाल रवींद्र जडेजा 41 रन और नीतीश रेड्डी सात रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 26 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी और 79 रन की जरूरत है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ऑस्ट्रेलिया से अभी 278 रन पीछे है।

भारत ने आज चार विकेट पर 51 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, जल्द ही रोहित शर्मा के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा। रोहित 10 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने। इसके बाद राहुल ने जडेजा के साथ 67 रन की साझेदारी निभाई। राहुल शतक से चूक गए और 139 गेंद में आठ चौके की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले सोमवार को यशस्वी चार रन, गिल एक रन, विराट तीन रन और पंत नौ रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क और कमिंस ने दो-दो विकेट लिए। हेजलवुड भी चोट लगने से पहले एक विकेट ले चुके थे। उन्होंने विराट को आउट किया था।

IND vs AUS Live Score: जडेजा और नीतीश क्रीज पर

भारत ने छह विकेट पर 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। केएल राहुल 139 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लियोन ने पवेलियन भेजा। इन दोनों से भारत को फॉलोऑन बचाने की उम्मीद होगी। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 246 रन बनाने हैं।

Share :
Tagscricket newshindi newsND vs AUS Test Live Score: BGT 2024 India vs Australia 3rd Test Day 4 Match Gabba Scorecard Result Updates
Previous Article

मेरठ में बड़े उद्योगपति व भाजपा नेता ...

Next Article

Himachal: सैलानियों से गुलजार हुए लाहौल के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maxirutu
    खेल

    RCB vs CSK: ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने Ruturaj Gaikwad को शून्‍य पर किया आउट, IPL में 15 साल बाद दोहराया ये ...

    May 19, 2024
    By hinditvnews
  • shimlatrain
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कालका-शिमला ट्रैक पर 5 साल बाद पैसेंजर ट्रेन शुरू

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • Muskan
    उत्तर प्रदेश

    सौरभ हत्याकांड: जेल में सिलाई और खेती कर रहे मुस्कान-साहिल, कमाई का खुलासा

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    CHANDIGHARहरियाणा

    कड़ा रुख: IAS अधिकारी को हाईकोर्ट की चेतावनी, 50,000 रुपये जुर्माना

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Nia
    पंजाब

    बठिंडा में एनआईए की रेड, गैंगस्टर हैप्पी पासियां के साथी के घर पहुंची टीम

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Petrol
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा, नए रेट से लोग परेशान

    May 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खनेरी नर्सिंग संस्थान बदहाल, 2 छात्राओं को टीबी, 17 को एहतियाती दवा

  • Cm
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala news:कैसा रहा सरकार का एक साल

  • Aayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPPSC: 162 मेडिकल ऑफिसरों का अंतिम परिणाम घोषित

Timeline

  • June 12, 2026

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • June 12, 2026

    Crompton Enters House Wires

  • June 12, 2026

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • June 12, 2026

    Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • June 12, 2026

    EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pmi Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap In South Asia To Nearly Double By 2035

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Crompton Enters House Wires

    Crompton Enters House Wires

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Solinas Featured In Harvard Business School Publication For Transforming Water And Sanitation Across Cities And Industries

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and ...

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.