Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

  • Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

  • MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

  • MRG Group Expands MRG Crown Clubhouse to 30,000 Sq. Ft., Launches Club Jewel

  • Interdisciplinary Knowledge Essential for Future Engineers, Says IISc Professor Arindam Ghosh

खेल
Home›खेल›IND vs ENG Playing 11: पंत या राहुल, कौन करेगा विकेटकीपिंग?

IND vs ENG Playing 11: पंत या राहुल, कौन करेगा विकेटकीपिंग?

By hinditvnews
February 11, 2025
268
0
Cricket

ND vs ENG Playing 11: ऋषभ पंत को आजमाएगा भारत या केएल राहुल ही करेंगे विकेटकीपिंग? जानें संभावित प्लेइंग-11

हिंदी टीवी न्यूज़, अहमदाबाद Published by: Megha Jain Updated Tue, 11 Feb 2025

India vs England 3rd ODI Playing 11 Prediction: भारत ने अभी तक तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल करने और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी से भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है।

भारतीय टीम 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बल्लेबाजी संयोजन की गुत्थी सुलझाने के इरादे से उतरेगा। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है और उसकी नजरें बुधवार को होने वाले तीसरे मुकाबले में बेंच स्ट्रेंग्थ को परखने की होगी। भारत ने अब तक दोनों मैचों में केएल राहुल को विकेटकीपर के तौर पर उतारा है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वह ऋषभ पंत को मौका दे सकता है।

भारत ने तीनों विभाग में किया है बेहतर प्रदर्शन
भारत ने अभी तक तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल करने और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी से भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है। कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 90 गेंद पर 119 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की जो भारत के लिए अच्छे संकेत हैं। भारत ने बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव किए हैं और केएल राहुल से पहले स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए भेजा है। भारत के लिए यह फायदेमंद रहा है क्योंकि अक्षर इस स्थान पर मौका भुना रहे हैं, लेकिन राहुल छठे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं।

रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं राहुल
केएल राहुल बल्लेबाजी में अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अगर भारत ऋषभ पंत को मौका देता है तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो भारतीय टीम को संतुलन प्रदान कर सकते हैं। पंत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं और टीम प्रबंधन इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले पंत को मैच अभ्यास का मौका दे सकता है। पंत के टीम में आने से केएल राहुल को बाहर बैठना पड़ सकता है जो शुरू के दोनों मुकाबले में विकेट के पीछे जिम्मा संभाल रहे थे।

श्रेयस-कोहली से अच्छी पारी की उम्मीद
रोहित भले ही फॉर्म में लौट आए हैं, लेकिन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रन नहीं बना पाने का सिलसिला जारी है। कोहली पहले मैच में घुटने की चोट के कारण नहीं खेले थे, जबकि दूसरे मैच में सस्ते में आउट हो गए थे। भारत को मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी। ऑलराउंडर अक्षर पटेल को पांचवें नंबर बल्लेबाजी करने के लिए उतारना अभी तक सही साबित हुआ है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहले दो मैच में 52 और नाबाद 42 रन बनाए हैं। पटेल के बल्लेबाजी में अच्छे प्रदर्शन से रवींद्र जडेजा पर से कुछ दबाव कम हुआ होगा जिन्होंने अभी तक सीरीज में छह विकेट लिए हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने स्पिन गेंदबाजों की मदद करने वाले विकेटों पर अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। चैंपियंस ट्रॉफी में दुबई में उन्हें इसी तरह की परिस्थितियां मिलने की संभावना हैं।

कुलदीप-अर्शदीप को मिल सकता है मौका
इंग्लैंड की टीम दोनों ही मैचों में अच्छी शुरुआत करने में सफल रही है, लेकिन भारतीय गेंदबाजी आक्रामण ने मध्य ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की थी। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद शमी और हर्षित राणा नई गेंद से मोर्चा संभाल रहे हैं, लेकिन दोनों गेंदबाज इंग्लैंड के सलामी जोड़ी को परेशान नहीं कर सके हैं। भारतीय टीम के एक अन्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जिन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह दी गई है, वह अब तक दोनों मैच में नहीं खेले हैं। अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम प्रबंधन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस मुकाबले में उन्हें मौका दे सकता है। अर्शदीप हर्षित की जगह प्लेइंग-11 में जगह बना सकते हैं। वहीं, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने इस सीरीज में सिर्फ एक ही मैच खेला है और उन्हें भी वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर एकादश में मौका दिया जा सकता है।

तीसरे वनडे मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा।
इंग्लैंडः फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।
Share :
TagsAhamdabadcricket newshindi newsIND vs ENG Dream11 Prediction Today India vs England ODI Playing XI Captain and Players List News in Hindisports news
Previous Article

Punjab AAP MLA Meeting: दिल्ली में ‘आप’ ...

Next Article

Himachal Pradesh: हाईकोर्ट से राहत, राष्ट्रीय विधि ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bance
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: युद्धवीर बैंस को रोका, पुलिस पर अपहरण प्रयास का आरोप

    April 9, 2026
    By hinditvnews
  • Jairam
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Jai Ram Thakur: मंदिरों की जमापूंजी बचाने की चेतावनी, नेता प्रतिपक्ष बोले

    March 1, 2025
    By hinditvnews
  • August
    दिल्ली

    Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम

    July 31, 2026
    By hinditvnews
  • Sonipat Blast
    हरियाणा

    सोनीपत में कत्था बनाने की फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 2 लोगों की मौत; 21 घायल

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Hema
    उत्तर प्रदेश

    UP: हेमा मालिनी के जगन्नाथ मंदिर प्रवेश पर विवाद, कहा- ‘मुसलमान हैं

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • Heli Taxi
    उत्तराखण्ड

    चारधाम यात्रा: बदरीनाथ में खराब मौसम, हेलिकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग

    May 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल विश्वविद्यालय: पठन सामग्री का ऑनलाइन वितरण, डाक का झंझट खत्म

  • Himachal Weather Update
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    मानसून कमजोर पड़ते ही तपने लगे पहाड़

  • himachal weather report
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    ढहती इमारतें और चीखते लोग… हिमाचल में जब मौसम ने दिखाया रौद्र रूप, शिमला से लेकर कुल्लू तक सिर्फ तबाही

Timeline

  • September 10, 2026

    Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

  • September 10, 2026

    Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

  • September 10, 2026

    MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

  • September 10, 2026

    MRG Group Expands MRG Crown Clubhouse to 30,000 Sq. Ft., Launches Club Jewel

  • September 10, 2026

    Interdisciplinary Knowledge Essential for Future Engineers, Says IISc Professor Arindam Ghosh

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

    Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End to End

    Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce ...

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

    MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.