Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

खेलराष्ट्रीय
Home›खेल›IND vs SL Weather:आज कैसा है कोलंबो का मौसम

IND vs SL Weather:आज कैसा है कोलंबो का मौसम

By hinditvnews
September 12, 2023
475
0
Kolambo

IND vs SL Weather: क्या भारत और श्रीलंका मैच में भी बारिश बनेगी विलेन? जानें आज कैसा है कोलंबो के मौसम का हाल

Colombo Weather Forecast, Asia Cup Super 4 IND vs SL 2023: भारत-पाकिस्तान मैच की तरह इस मैच में भी बारिश खलल डाल सकता है। हालांकि, मैच के धुलने की संभावना नहीं दिख रही है। आइए जानते हैं कोलंबो में मौसम का क्या हाल है…

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-फोर के अहम मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद अब भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया था और इस मैच के दो दिन में समाप्त होने में बारिश ने अहम किरदार निभाया था।

अब भारत-श्रीलंका मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं है। ऐसे में मैच का नतीजा आज ही आना है। बारिश से धुलने पर मैच रद्द कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कोलंबो में आज का मौसम कैसा है…

कोलंबो में मौसम का हाल

भारत-पाकिस्तान मैच की तरह इस मैच में भी बारिश खलल डाल सकता है। हालांकि, मैच के धुलने की संभावना नहीं दिख रही है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो में मंगलवार को दोपहर तीन बजे के आसपास 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है। हालांकि, शाम चार बजे तक यह घटकर 40 प्रतिशत और शाम पांच बजे तक घटकर 34 प्रतिशत हो जाएगी।

इस मैच की शुरुआत भी दोपहर तीन बजे होगी, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी ढाई बजे होगा। शाम पांच बजे के बाद बारिश की संभावना 29 से 51 प्रतिशत के बीच है। यानी की हल्कि-फुल्कि बारिश हो सकती है। हालांकि, इससे मैच के धुलने की संभावना नहीं है।

20-20 ओवर का खेल होना जरूरी

किसी भी वनडे मैच को पूरा होने या नतीजा आने के लिए दोनों पारियों में 20-20 ओवर का खेल जरूरी है। किसी भी पारी में इससे कम ओवर होने पर बारिश के न रुकने पर मैच बेनतीजा रहेगा। बारिश रुक-रुक कर होने पर डकवर्थ लुईस नियम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अंपायर्स को आज ही इस मैच को पूरा कराना होगा, क्योंकि इसके लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है।

क्या हैं समीकरण?

भारतीय टीम इस वक्त सुपर फोर के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। उसके एक मैच के बाद दो अंक हैं और नेट रन रेट +4.560 है। वहीं, श्रीलंका एक मैच में दो अंक और +0.420 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम दो मैचों में दो अंक और -1.892 नेट रन रेट के साथ तीसरे और बांग्लादेश की टीम दो मैचों में दो हार के साथ चौथे स्थान पर है।

भारत को फाइनल में सीट पक्की करने के लिए बाकी बचे दो मैचों में से किसी एक मैच में जीत जरूरी है। श्रीलंका के खिलाफ जीत से टीम इंडिया की जगह लगभग पक्की हो जाएगी। हार पर भारत के पास बांग्लादेश के खिलाफ 15 सितंबर को एक मौका होगा। बारिश से धुलने पर दोनों टीमों को एक-एक मिलेंगे।
इस स्थिति में भारत-श्रीलंका दोनों का फाइनल पर दावा मजबूत हो जाएगा। ऐसे में श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मुकाबला महत्वपूर्ण होगा। उसमें जीतने वाली टीम का फाइनल पक्का होगा। वहीं, टीम इंडिया तीन अंक लेकर भी फाइनल में जगह पक्की कर लेगी। श्रीलंका के जीतने पर उसकी फाइनल में जगह लगभग पक्के हो जाएगी। फिर भारत-बांग्लादेश और श्रीलंका-पाकिस्तान दोनों मुकाबले रोचक हो जाएंगे।

 

Share :
Tagscolambo newslatest news of india v/s srilanka cricketnews of cricketnews of sport
Previous Article

Punjab:सीमावर्ती एरिया में लगेंगे कैमरे

Next Article

Nipah Virus: केरल में निपाह की वापसी!

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ishan with samsan
    खेल

    ईशान या सैमसन, कौन होगा विकेटकीपर?

    September 2, 2023
    By hinditvnews
  • Ccc
    खेल

    अहमदाबाद में शुभमन गिल का खेलना कितना जरूरी?

    October 13, 2023
    By hinditvnews
  • Cc
    खेल

    Cricket: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए की टीम की घोषणा

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Neha
    दिल्ली

    भारत ने नौकायन में जीता पहला मेडल

    September 26, 2023
    By hinditvnews
  • Dharamshala news
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला में काउंटर पर आज से मिलेंगे ऑफलाइन टिकट

    May 2, 2024
    By hinditvnews
  • Team
    खेल

    इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान

    January 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • landslide In Mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: आज बंद नहीं होगा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, पुलिस ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

  • Himachal High Court
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला छात्रा मौत केस: आरोपी प्रोफेसर की लाई डिटेक्टर रिपोर्ट कोर्ट में पेश, 17 को सुनवाई

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेना की कार्रवाई के बाद सीएम का बंजार दौरा रद्द, आपात बैठक

Timeline

  • October 30, 2026

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • October 30, 2026

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • October 30, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • October 30, 2026

    VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • October 30, 2026

    REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up ...

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology ICAMEN

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.