Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

पंजाब
Home›पंजाब›International Museum Day: 71 साल के चंडीगढ़ के संग्रहालयों में सैकड़ों साल पुरानी चीजें संग्रहित

International Museum Day: 71 साल के चंडीगढ़ के संग्रहालयों में सैकड़ों साल पुरानी चीजें संग्रहित

By hinditvnews
May 18, 2024
381
0
Musium

International Museum Day: 71 साल के चंडीगढ़ के संग्रहालयों में सैकड़ों साल पुरानी चीजें संग्रहित, जानिए खासियत

मानवों के पृथ्वी में आने से पहले पृथ्वी कैसी थी, उनसे पहले कौन से जीव धरती पर रहा करते थे। जंगलों में रहने पर मानव किस तरह के औजार इस्तेमाल किया करते थे इन सब सवालों के जवाब सेक्टर-10 स्थित नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम बखूबी देता है जो चार भागों में विभाजित है।

चंडीगढ़ को अस्तित्व में आए 71 साल हुए हैं, लेकिन अपनी समकालीन युग की खूबसूरत इमारतों में सैकड़ों साल पुराने चीजों को सहेजे हुए हैं। शहर के नौ संग्रहालयों में कहीं मानव के अस्तित्व में आने से पूर्व 28 मिलियन साल पुराने मैमथ हाथी के अवशेष हैं तो कहीं डायनासोर के अंडे, कहीं दूसरी शताब्दी में महात्मा बुद्ध को पहली बार मानवीय रूप में दिखाने वाली मूर्तियां सुशोभित हैं तो कहीं 1857 से लेकर 1947 तक का आजादी के आंदोलन का संघर्ष तो कहीं भगत सिंह की हाथों में लगी हथकड़ियां।

1973 में शुरू हुई चंडीगढ़ म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी
1973 में शुरू हुए चंडीगढ़ म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 की बिल्डिंग को ली कार्बुजिए ने डिजाइन किया था जो देश के विभाजन के बाद अस्तित्व में आया। देश के बंटवारे से पूर्व सेंट्रल म्यूजियम लाहौर में सभी कीमती कलात्मक चीजें, मूर्तियां, चित्रकला आदि संग्रहीत थे। देश बंटने के बाद 1948 में सेंट्रल म्यूजियम की चीजों का भी बंटवारा हुआ, जिनमें मुख्य रूप से गांधार कला और मिनिएच चित्रकला शामिल थे।

भारत को मिली 40 प्रतिशत चीजों में से अधिकतर गांधार कला की मूर्तियां और मिनिएचर चित्र चंडीगढ़ म्यूजियम में शोभायमान है। इसमें दूसरी शताब्दी एडी से गांधार कला में बनी महात्मा बुद्ध की मूर्तियां, 16वीं से 18 शताब्दी के मिनिएचर पेंटिंग और समकालीन युग से राजा रवि वर्मा, एमएफ हुसैन, सतीश गुज्राल, एसडी थक्कर आदि कलाकारों के चित्र शामिल हैं। संग्रहालय में विभिन्न चित्रकलाओं को लाने में डॉ. एमएस रंधावा का विशेष योगदान रहा।

नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम सेक्टर 10, 1973 में शुरू
मानवों के पृथ्वी में आने से पहले पृथ्वी कैसी थी, उनसे पहले कौन से जीव धरती पर रहा करते थे। जंगलों में रहने पर मानव किस तरह के औजार इस्तेमाल किया करते थे इन सब सवालों के जवाब सेक्टर-10 स्थित नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम बखूबी देता है जो चार भागों में विभाजित है। 1973 में खुले संग्रहालय को शुरु करने के पीछे चंडीगढ़ के पहले मुख्य आयुक्त डॉ. एमएस रंधावा का विशेष योगदान रहा।

संग्रहालय में प्रवेश करते ही मसोल उत्खनन से मिली 26 लाख साल पुरानी चीजों से वास्ता होता है, जिनमें हाथी के दांत, जिराफ, मगरमच्छ आदि जीवों के अवशेष रखे गए हैं। 2016 में मसोल उत्खनन से बनाए इस नए भाग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रेंच प्रेजिडेंट द्वारा किया गया था। मसोल उत्खनन से आगे बढ़ते अगला भाग साइकलोरामा का है जहां मानव जीवन के विकास की कहानी को दर्शाया है। पहले फ्लोर पर प्रवेश करते ही संग्रहालय लाखों साल पहले के युग में ले चलता है, जिसमें डायनासोर, मैमथ हाथी और अन्य जीवों से राबता होता है। इसी फ्लोर पर मांसभक्षी और शाकाहारी डायनासोर के अंडे रखे गए हैं। साथ ही ट्रायगॉन मछली, मेंढक आदि डायनासोर के समय के समुद्री जीव प्रदर्शित हैं। इनमें महाराष्ट्र के गांव पिस्डूरा गांव से मिले कॉर्पोलाइट अर्थात् डायनासोर और मगरमच्छ के गोबर को रखा गया है।

1997 में शुरू हुई चंडीगढ़ आर्किटेक्चर म्यूजियम
भारत में कम ही ऐसे शहर हैं जहां उनके विकास की कहानी को संग्रहालय में संरक्षित किया है। इनमें से एक चंडीगढ़ है। सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ आर्किटेक्ट म्यूजियम में शहर को बनाने वाले, उससे जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, आइडिया और डिजाइन को प्रदर्शित किया है। 1997 में संग्रहालय को अस्तित्व में लाने के पीछे आर्किटेक्ट एसडी शर्मा का विशेष योगदान रहा। एसडी शर्मा ने ली कार्बुजिए की डिजाइन की स्विटजरलैंड में बनाई हाईडी वेबर बिल्डिंग के आधार पर संग्रहालय की बिल्डिंग को डिजाइन किया। आर्ट म्यूजियम बनाने के वक्त कार्बुजिए की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद आर्किटेक्ट म्यूजियम की बिल्डिंग एसडी शर्मा ने डिजाइन की। म्यूजियम बनने से पूर्व बिल्डिंग में पहले अर्बन डिजाइन का दफ्तर हुआ करता था।

1985 में शुरू हुआ इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम-सेक्टर 23
सेक्टर-23 स्थित इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम की स्थापना 1985 में हुई। इसमें 30 देशों और भारत जनजातीय और विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित करती 350-400 के करीब डॉल प्रदर्शित हैं। विभिन्न संस्कृतियों का नेतृत्व करतीं यह डॉल न केवल वहां की वेशभूषा को दिखाती हैं बल्कि लोगों की कहानियां भी बताती हैं। बचपन में पढ़ी सिंड्रेला, स्नो वाइट, अली बाबा और चालीस चोर, अलाहदिन आदि की कहानियों को संग्रहालय में दिखाया है। साउथ कोरिया, जापान, इंडोनेशिया, इटली, जर्मनी, साउथ अफ्रीका, अर्जेंटीना आदि अधिकतर देशों से डॉल उनके दूतावास द्वारा दी गई हैं तो कुछ लोगों द्वारा खुद दान की है। संग्रहालय में संथाल, नागा, बंजारन, तोडा आदि जनजातियों की डॉल हैं।

सेक्टर- 17 स्थित नेशनल गैलरी ऑफ पोर्टरे, 1977 में शुरू
सेक्टर-17 स्थित नेशनल गैलरी ऑफ पोर्टरे को 1977 में शुरू किया गया। संग्रहालय में 1857 से लेकर 1947 में आजादी पाने के समय तक उसके लिए 200 वर्षों में किए संघर्ष की कहानी को दर्शाता है। विभिन्न चित्र, मूर्तियां, कंप्यूटर जनरेटिड इमेज के जरिए आजादी के पूर्व मंजर को संग्राहलय ने जीवित किया है।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट म्यूजियम, सेक्टर एक, 2006 में शुरू
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के कानूनी सफर को संग्रहालय ने बखूबी पेश किया है जिसमें संविधान की प्रति से लेकर उच्च न्यायालय के विकास से जुड़ी कहानियां दिखाई गई हैं। 2016 में शुरू हुए म्यूजियम में भगत सिंह को पहनाई गई हथकड़ियां भी संग्रहीत है। लोगों को न्यायालय का अनुभव देने के लिए कोर्ट का सेटअप बनाया गया है।

2017 में शुरु हुआ था पीयरे जेनरे म्यूजियम सेक्टर- 5
ली कार्बुजिए के शहर के प्लान को वास्तविकता में लाने वाले आर्किटेक्ट पीयरे जेनरे के घर को उनके सम्मान में म्यूजियम में तबदील किया है। 11 साल शहर को उसकी रूपरेखा देने वाले व कई बिल्डिंग डिजाइन करने वाले जेनरे सेक्टर पांच के हाउस नंबर 57 में रहा करते थे। उनके शहर में किए योगदान को म्यूजियम में दर्शाया है फिर चाहे वह उनकी डिजाइन की लाखों में बिकने वाली चेयर हो या स्कूल, एमएलए घरों की दीवारों पर बनाए डिजाइन यह सब भूतल मंजिल में बने संग्रहालय में प्रदर्शित है।

ली कार्बुजिए सेंटर सेक्टर-19
पुरानी आर्किटेक्ट दफ्तर की बिल्डिंग शहर में बनाई सबसे पुरानी इमारतों में से एक है। इसे अभी ली कार्बुजिए सेंटर के नाम से जाना जाता है। इसी बिल्डिंग से ली कार्बुजिए ने शहर के निर्माण में कार्य किया था। म्यूजियम में कार्बुजिए के शहर को प्लान करने, लोगों के अनुकूल कम बजट में घर बनाने, ग्रीन आर्किटेक्ट आदि आइडिया को चित्र, चित्रकला, दस्तावेज, पत्र आदि चीजों के जरिए दर्शाया है।

2017 में रॉक गार्डन म्यूजियम सेक्टर-1 शुरू
सेक्टर-एक स्थित नेक चंद के बनाए रॉक गार्डन के भीतर 2017 में रैग डॉल म्यूजियम बनाया गया है। संग्रहालय चंडीगढ़ के मॉडर्न शहर से पूर्व उसके गांव के जीवन की झलकियां देता है जहां महिला घर के आंगन में काम करती, पशु को चारा देती दिखती है। संग्रहालय से गुजरते हुए गांव के सादा जीवन का अहसास होता है।

 

Share :
Tagsnews musium of chandigarhnews of chandigarhnews of punjab
Previous Article

Loksabha Election: चंडीगढ़ में एक निर्दलीय उम्मीदवार ...

Next Article

Haryana Politics: पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Anil Vij
    हरियाणा

    Haryana: अंबाला में किसानों ने रोका रास्ता, अनिल विज बोले-मैं गृहमंत्री था

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    पंजाब

    Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 44.5 डिग्री पहुंचा पारा

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Amritsar
    पंजाब

    Amritsar: रंजीत एवेन्यू में कैब ड्राइवर पर चलाई गोलियां

    November 16, 2023
    By hinditvnews
  • Punjab police
    पंजाब

    Punjab News: पूरे सूबे में एक साथ कार्रवाई

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    पंजाब

    हत्यारे की मौत की सजा पर मुहर: पत्नी और बच्चों को गंडासी से काट डाला था

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Cake
    पंजाब

    केक खाने से बच्ची की मौत: स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने आया चौंकाने वाला सच

    April 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kangana Ranaut
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Kangana Ranaut Assets: 12वीं पास कंगना रनौत के पास 67 किलो सोना-चांदी व कई फ्लैट्स, कुल संपत्ति जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

  • Accident
    HoroscopeNetflixOTTधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मिलेगा डेढ़ लाख तक कैशलेस इलाज

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: पॉक्सो के दो आरोपी बरी, नाबालिग के मुकरने और सबूतों की कमी से मिली राहत

Timeline

  • September 11, 2026

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • September 11, 2026

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • September 11, 2026

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • September 11, 2026

    Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • September 11, 2026

    PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer Led Journey Across Haryana and Punjab

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.